हम दूरियों को नहीं, दिलों को जोड़ने जा रहे हैं- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हवाई यात्रा केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि एक आनंददायक यात्रा का अनुभव भी बने। मध्यप्रदेश अपने नागरिकों और पर्यटकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ संस्कृति की आत्मीयता भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश की दूरियों को नहीं, बल्कि दिलों और अनुभवों को भी जोड़ने जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर सेवा पर्यटन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। यह सुविधा न केवल पर्यटकों और यात्रियों का समय बचायेगी बल्कि उन्हें एक ही यात्रा में आस्था, आध्यात्म, पर्यटन और अनुभव का अद्भुत संगम भी प्रदान करेगी।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 17 hours ago
49
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हवाई यात्रा केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि एक आनंददायक यात्रा का अनुभव भी बने। मध्यप्रदेश अपने नागरिकों और पर्यटकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ संस्कृति की आत्मीयता भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश की दूरियों को नहीं, बल्कि दिलों और अनुभवों को भी जोड़ने जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर सेवा पर्यटन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। यह सुविधा न केवल पर्यटकों और यात्रियों का समय बचायेगी बल्कि उन्हें एक ही यात्रा में आस्था, आध्यात्म, पर्यटन और अनुभव का अद्भुत संगम भी प्रदान करेगी। इसका उद्देश्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को हवाई मार्ग से जोड़कर दूरियां मिटाकर समय बचाना भी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य में एयर एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर पर्यटन सेवा (इंट्रा स्टेट एयर सर्विसेज) प्रारंभ करने वाला मध्यप्रदेश पूरे देश में पहला और इकलौता राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शनिवार को राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे परिसर में आयोजित विशेष समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर राज्य के पर्यटन एवं विमानन क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण और नवाचारी सेवाओं सहित राजा भोज एयरपोर्ट में उन्नयन कार्यों का शुभारंभ किया। इन सेवाओं में ‘पीएमश्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’, ‘डिजी यात्रा’, ‘फ्लाईब्रेरी’, ‘किड्स प्ले ज़ोन’ तथा ‘केट-I से केट-II ILS प्रणाली’ जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर्स को हरी झंडी दिखाकर मध्यप्रदेश में इस सेवा का विधिवत् शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर तथा संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी को बोर्डिंग पास देकर इस हेली पर्यटन सेवा की प्रक्रियागत शुरुआत भी की।



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को 70वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल एक उत्सव मात्र नहीं, प्रदेश की विकास यात्रा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश ने 70 वर्षों की इस लंबी यात्रा में अनेक चुनौतियां पार की हैं। अब हमारा लक्ष्य ही नहीं दृढ़ सकंल्प भी है कि हम मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर, तकनीक-संपन्न और पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाकर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पर्यटन एक ऐसा क्षेत्र है, जो अर्थव्यवस्था, संस्कृति और समाज – तीनों को परस्पर जोड़ता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन हमारे देश और प्रदेश की इकोनॉमी का इकलौता ऐसा क्षेत्र है जो नई-नई लोकेशन्स, अलग-अलग संस्कृतियों और ऐतिहासिक चीजों को अपने तरीके से एक्सप्लोर करने का आनंद, रोजगार और पहचान तीनों देता है। मध्यप्रदेश में विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य, वन संपदा और धार्मिक पर्यटन का अनोखा संगम है। हमारा प्रयास है कि इन स्थलों तक सीधी पहुंच और यहां की सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा इसी दृष्टि से एक अभिनव पहल है, जिससे देशी-विदेशी सभी पर्यटकों को प्रदेश के प्रमुख स्थलों तक सीधी, सुरक्षित और शीघ्र पहुंच सुविधा मिल सकेगी।


हेलीकॉप्टर सेवा से पर्यटन को मिलेगी नई दिशा


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा में प्रारंभिक चरण में तीन प्रमुख पर्यटन सेक्टर्स में हेली सेवाएं चलाई जायेंगी। प्राथमिक चरण में इंदौर से उज्जैन एवं ओंकारेश्वर, भोपाल से मढ़ई एवं पचमढ़ी तथा जबलपुर से बांधवगढ़ एवं कान्हा जैसे प्रमुख स्थलों तक हेलीकॉप्टर उड़ानें संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस सेवा से पर्यटकों को कम समय में अधिक पर्यटन स्थलों की यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही, यह सेवा प्रदेश के ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में रोजगार सृजन, होम-स्टे व्यवसाय और स्थानीय उत्पादों के विपणन को भी बढ़ावा देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस पहल से प्रदेश में हेलीकॉप्टर चार्टर कंपनियों, पर्यटन एजेंसियों, गाइड सेवा प्रदाताओं और महिला स्व-सहायता समूहों को भी नए अवसर प्राप्त होंगे।


तीन सेक्टर में पीएमश्री हेली सर्विस शुरू


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर पीएमश्री हेलीकॉप्टर सेवा की अनुपम सौगात मिली है। इससे पर्यटकों को पैकेज के रूप में सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी। शुरुआती चरण में प्रदेश के 3 सेक्टर में पीएमश्री हेली सर्विस शुरू की जा रही है। भोपाल से मढ़ई-पचमढ़ी, इंदौर से उज्जैन-ओंकारेश्वर और जबलपुर से कान्हा-बांधवगढ़ सेक्टर पर पर्यटकों को हेलीकॉप्टर सुविधा मिलेगी। अभी भोपाल से सड़क मार्ग से पचमढ़ी जाने में साढ़े 5 घंटे लगते है, लेकिन नई पीएमश्री हेली सर्विस से पर्यटक सिर्फ 45 से 50 मिनट में पचमढ़ी पहुंच सकेंगे। पीएमश्री पर्यटन हेली सर्विस जबलपुर से कन्हा और बांधवगढ़ को लिंक करेगी। इंदौर से उज्जैन और ओंकारेश्वर के बीच हेलीकॉप्टर सेवा से एक दिन में दोनों ज्योतिर्लिंग के दर्शन हो जाएंगे। बाबा महाकाल की नगरी में प्रदेश का 9वां एयरपोर्ट विकसित किया जाएगा।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पहली बार इंट्रा स्टेट एविएशन सर्विस की शुरुआत हुई है। रीवा से इंदौर के बीच 20 नवंबर से इंडिगो की सीधी हवाई सुविधा मिलेगी। रीवा से दिल्ली हवाई सेवा भी पूर्वी मध्यप्रदेश के लिए अद्भुत सौगात है। हमारी सरकार बनने के बाद प्रदेश में 3 नए एयरपोर्ट रीवा, सतना और दतिया में शुरू किए गए। बदलते दौर में रीवा तेजी से विकास करने वाला नगर बना है।


मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय उड्डयन मंत्री श्री के. राममोहन नायडू कहते हैं कि मध्यप्रदेश में एविएशन सेक्टर की अपार संभावनाएं हैं। पीएमश्री एंबुलेंस देश में सबसे पहले मध्यप्रदेश में संचालित हो रही हैं। एयर एंबुलेंस के माध्यम से गरीबों और जरूरतमंदों को बेहतर इलाज उपलब्ध हो रहा है। आयुष्मान कार्ड से नागरिकों को नि:शुल्क एयर एंबुलेंस सर्विस सेवा का लाभ ले रहे हैं। गैर आयुष्मान कार्ड धारकों को पेड सर्विस भी दी जा रही है। सतना जैसे छोटे शहरों को भी हवाई सेवा से जोड़ा गया है। यहां से छोटे प्लेन संचालित किए जा रहे हैं। स्थानीय नगर की संरचना के आधार पर एयरपोर्ट का डिजाइन तैयार किया जाता है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के सभी एयरपोर्ट वास्तुशिल्प के उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उज्जैन में बनने वाले एयरपोर्ट की संरचना में बाबा महाकाल की कृति नजर आएगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी के 11 साल के शासनकाल में देश में एयरपोर्ट की संख्या दोगुना हो गई है। भारत विमानन क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। दिल्ली के पास जेवर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बन रहा है। शाजापुर में हेलीकॉप्टर की मदद से कृष्ण मृग को पकड़कर गांधीसागर, कान्हा और कूनो अभ्यारण्य में छोड़ा गया है।


पर्यटन के जरिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में बड़ा कदम


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पर्यटन सेवाओं का यह विस्तार केवल सुविधाओं की शुरुआत नहीं, बल्कि ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ के निर्माण की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नई सेवा और सुविधा रोजगार, कौशल विकास और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक पर्यटकों की संख्या दोगुना की जाए और पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था का आकार 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नई हेली पर्यटन सेवाओं से स्थानीय युवाओं के साथ-साथ महिलाओं को भी बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन के माध्यम से महिलाओं को पर्यटन, आतिथ्य और हस्तकला क्षेत्र में प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।




संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हमारा पर्यटन विभाग नए आयाम स्थापित कर रहा है। पहले पीएमश्री एंबुलेंस के सफल संचालन के बाद कुछ स्थान ऐसे रह गए थे, जहां आज पीएमश्री पर्यटन हेली सर्विस शुरू की जा रही है। आज मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर विकसित मध्यप्रदेश @2047 का विजन डॉक्यूमेंट लॉन्च किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास प्रदेश को आगे ले जाने के लिए अनेक नए आइडिया हैं। राज्यमंत्री लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन और नेतृत्व में मध्यप्रदेश नित नई ऊंचाईयों को छू रहा है। इसी कुशल नेतृत्व का अनुसरण कर मध्यप्रदेश पर्यटन भी नित नए आयाम गढ़ रहा है। राज्य मंत्री लोधी ने कहा कि यह सेवा केवल हवाई यात्रा को सुगम नहीं बनाएगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन, स्थानीय उत्पादों, और सांस्कृतिक समृद्धि को भी प्रोत्साहित करेगी। अब पर्यटक बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से लेकर सतपुड़ा की गोद में बसे पचमढ़ी और कान्हा-बांधवगढ़ के वन अंचलों तक का सफर कुछ ही घंटों में कर सकेंगे। यह पहल एक “आत्मनिर्भर और कनेक्टेड मध्यप्रदेश” की ओर अभिनव कदम है।


अपर मुख्य सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि पर्यटकों के लिए प्रदेश में हवाई यात्रा सुलभ कराने के उद्देश्य से लगभग एक वर्ष पहले पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ किया गया था। उसमें अभी तक 10 हजार से अधिक पर्यटक यात्रा कर चुके है। मध्यप्रदेश भौगोलिक दृष्टि से बड़ा राज्य है। इसलिए प्रदेश में एयर कनेक्टीविटी को बढ़ाते हुए पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है। देश में इंट्रा स्टेट एयर कनेक्टीविटी स्थापित करने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य है। इस योजना से प्रदेश में पर्यटन को नई गति मिलेगी।


हेलीकॉप्टर पर्यटन सेवा का नियमित संचालन 20 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होगा। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा राज्य के पर्यटन स्थलों के बीच हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने लोक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के अंतर्गत यह सेवा मध्य प्रदेश के पर्यटन को नई उड़ान देगी। ‘पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ का संचालन प्रत्येक सेक्टर में सप्ताह में 5 दिन किया जाएगा। सेवा संचालन के लिए सेक्टर-1 में मेसर्स ट्रांस भारत एविएशन तथा सेक्टर-2 और सेक्टर-3 में मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ 3 वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध किए गए हैं। प्रारंभिक चरण में निजी ऑपरेटर द्वारा प्रत्येक सेक्टर में हेलीकॉप्टर संचालित किए जाएंगे, जिनमें कम से कम 6 यात्री सीटें होंगी।


इन 3 प्रमुख सेक्टरों में होगा संचालन


प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों, राष्ट्रीय उद्यानों के मध्य हवाई यात्रा को सुलभ बनाने के लिए 3 सेक्टरों में प्रादेशिक हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाय की जाएगी। चाहे वह महाकाल की नगरी उज्जैन हो, ओंकारेश्वर का दिव्य तट, बांधवगढ़ का जंगली रोमांच हो या पचमढ़ी की शांत वादियाँ, यह सेवा प्रदेश के हर प्रमुख धार्मिक स्थल, राष्ट्रीय उद्यान और ऐतिहासिक धरोहर को एक सूत्र में पिरोती है।


सेक्टर-1 में इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, मांडू, महेश्वर, गांधीसागर, मंदसौर,, नीमच, हनुवंतिया, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, झाबुआ, नलखेड़ा, भोपाल और जबलपुर के बीच सेवा संचालित की जाएगी


सेक्टर-2 में भोपाल, मढ़ई, पचमढ़ी, तामिया, छिंदवाड़ा, सांची, इंदौर, दतिया, दमोह, ग्वालियर, शिवपुरी, कूनो (श्योपुर), ओरछा, गुना, राजगढ़, सागर, होशंगाबाद, बैतूल, टीकमगढ़ और जबलपुर के बीच सेवा संचालित की जाएगी।


सेक्टर-3 में जबलपुर, बांधवगढ़, कान्हा, चित्रकूट, सरसी, परसुली, मैहर, सतना, पन्ना, खजुराहो, कटनी, रीवा, सिंगरौली, अमरकंटक, सिवनी, सीधी, मंडला, पेंच, डिंडौरी, भोपाल और इंदौर के बीच हेलीकॉप्टर सेवा संचालित की जायेगी।



मध्यप्रदेश देश में इंट्रा स्टेट एयर कनेक्टीविटी संचालित करने वाला प्रथम राज्य है। ‘पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ प्रदेश में प्रमुख धार्मिक, वन्यजीव एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के बीच यात्रा अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनेगी। "पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा" केवल एक योजना नहीं है, बल्कि यह मध्यप्रदेश के सुरक्षित, समृद्ध और सुखद भ्रमण की वह सुनहरी कुंजी है, जो अविस्मरणीय स्मृतियों के द्वार खोलती है। यह सेवा पर्यटकों के लिए विशेष रूप से कस्टमाइज्ड या टेलर मेड भी की जा सकेंगी। निर्धारित सेक्टर में यात्री अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल चुन सकेंगे और हेलीकॉप्टर सेवा का आनंद ले सकेंगे। यह सेवा सिर्फ एक तयशुदा मार्ग नहीं है, बल्कि यह आपकी इच्छाओं के अनुसार ढल जाती है। आप अपने पसंदीदा पर्यटन स्थल चुन सकते हैं और हम आपकी उस यात्रा को पंख लगा देंगे। यह आपकी अपनी, आपके द्वारा रची गई एक अविस्मरणीय यात्रा होगी।




"पीएमश्री पर्यटन" की सबसे बड़ी विशेषता इसका "एंड टू एंड" (संपूर्ण) अनुभव है। आपकी यात्रा आपके घर के दरवाज़े से शुरू होती है। एक आरामदायक टैक्सी आपको हेलीपैड तक ले जाएगी। उड़ान के बाद, आपके ठहरने के लिए होटल, मंदिरों में दर्शन, भ्रमण के लिए गाइड और जंगल सफारी तक, सब कुछ पहले से ही आपके लिए व्यवस्थित होगा। आपको केवल हर पल का आनंद लेना है। यात्रा के सुखद समापन पर, हम आपको सुरक्षित वापस आपके घर तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी भी लेते हैं।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
बालाघाट में इनामी महिला माओवादी ने किया सरेंडर
बालाघाट जिले में महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सरेंडर करने वाली महिला नक्सली का नाम सुनीता है, जो छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की रहने वाली बताई जा रही है।
40 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
आसमान में चमका MP का गौरव: ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ का भव्य ड्रोन शो बना नवप्रेरणा का प्रतीक
मध्यप्रदेश की धरती पर बीती रात आसमान ने एक नया इतिहास रच दिया। जब हजारों ड्रोन ने एक साथ उड़ान भरकर ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ की अद्भुत झलकियां उकेरीं, तो पूरा आकाश मानो विकास, नवाचार और आत्मगौरव के रंगों में रंग गया।
33 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, भांग और बेलपत्र से सजे बाबा श्री महाकाल
कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर रविवार सुबह 4 बजे विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती संपन्न हुई। आरती से पहले वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। इसके बाद पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवताओं की प्रतिमाओं का पूजन किया।
45 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
2, 3 और 4 नवंबर को इन जिलों में बारिश की चेतावनी, जमकर बरसेगा पानी
नवंबर माह की शुरुआत में ही प्रदेश में सर्दी की दस्तक हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह में हल्के बादल, बारिश हो सकती है। खासकर अगले 3 दिन तक इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में हल्की बारिश होगी।
80 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
पीएमश्री हवाई पर्यटन सेवा का उद्घाटन, वंदे भारत से कम कीमत में मिलेगी एयर टैक्सी
MP स्थापना दिवस यानी 01 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में स्थित राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 'पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा' का शुभारंभ हुआ। इस हवाई सेवा का उद्देश्य पर्यटन गंतव्यों तक कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है।
41 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
4 IAS अफसरों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, 50 एसएएस का बढ़ेगा कद
राजधानी भोपाल में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह समेत 4 आइएएस सचिव बनेंगे। इनमें उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह, ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान समेत एक अन्य आइएएस शामिल हैं। इसके अलावा करीब 50 आइएएस अधिकारियों का भी ओहदा बढ़ेगा।
34 views • 13 hours ago
Ramakant Shukla
खजुराहो-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 7 नवंबर से दौड़ेगी,प्रयागराज समेत इन स्टेशनों से गुजरेगी
बुंदेलखंड को एक और नई सुविधा मिलने जा रही है। 7 नवंबर से वाराणसी और खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने लगेगी। रेलवे ने इसका आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। पहले इसका टाइम टेबल जारी किया गया था, लेकिन ट्रेन की शुरूआत की तारीख घोषित नहीं की गई थी। अब यह भी पुष्टि हो गई है कि 7 नवंबर से यह ट्रेन नियमित रूप से खजुराहो और वाराणसी के बीच चलेगी।
63 views • 16 hours ago
Ramakant Shukla
इंदौर के केमिकल गोडाउन में दो महिलाएं जिंदा जलीं,एकादशी पर पूजा के दौरान जलाए दीपक से भड़की लपटें
इंदौर के केट रोड स्थित एक केमिकल गोदाम में देवउठनी ग्यारस की शाम भयावह हादसा हो गया। पूजा के दौरान जलाए गए दीपक से लगी आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक घटना में दो महिला कर्मचारी जिंदा जल गईं, जबकि अन्य कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
36 views • 17 hours ago
Ramakant Shukla
इंदौर, जबलपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने लगा है। बीते कुछ दिनों से वातावरण में नमी घटने के बाद आसमान से बादल धीरे-धीरे छंटने लगे हैं, जिससे दिन का तापमान बढ़ने लगा था। हालांकि, अब मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि आज से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। आगामी दिनों में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जाने की संभावना जताई गई है।
68 views • 17 hours ago
Ramakant Shukla
हम दूरियों को नहीं, दिलों को जोड़ने जा रहे हैं- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हवाई यात्रा केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि एक आनंददायक यात्रा का अनुभव भी बने। मध्यप्रदेश अपने नागरिकों और पर्यटकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ संस्कृति की आत्मीयता भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश की दूरियों को नहीं, बल्कि दिलों और अनुभवों को भी जोड़ने जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर सेवा पर्यटन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। यह सुविधा न केवल पर्यटकों और यात्रियों का समय बचायेगी बल्कि उन्हें एक ही यात्रा में आस्था, आध्यात्म, पर्यटन और अनुभव का अद्भुत संगम भी प्रदान करेगी।
49 views • 17 hours ago
...