Independence Day 2023: जानिए आखिर क्या है स्वतंत्रता दिवस 2023 की थीम
हमारे देश में स्वतंत्रता दिवस को सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। यह पर्व एक ऐसा पर्व है जो धर्म की बेड़ियों से परे है।
Img Banner
profile
TISHA GUPTA
Created AT: 13 अगस्त 2023
6319
0
...
हमारे देश में स्वतंत्रता दिवस को सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। यह पर्व एक ऐसा पर्व है जो धर्म की बेड़ियों से परे है। स्वतंत्रता दिवस को सभी लोग बड़े ही धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं। हर जगह ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन हम सभी इकठ्ठा होकर देश के उन महानायकों को नमन करते हैं जिनके त्याग और बलिदान के चलते हमें अंग्रेजों से 200 सालों तक चली गुलामी से आजादी मिली।

जानें स्वतंतत्रता दिवस 2023 की थीम

किसी भी कार्यक्रम, पार्टी या अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों को मनाये जाने के लिए उसकी थीम निर्धारित की जाती है और उसी को ध्यान में रखकर उस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। इसी प्रकार से वर्ष 2023 के स्वतंत्रता दिवस के लिए भी थीम निर्धारित की गयी है। इस वर्ष की थीम ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम' यानी कि 'Nation First, Always First' तय की गयी है। इसका मुख्य उद्देश्य सभी देश वासियों को यह बताना है कि किसी भी कार्य से ऊपर राष्ट्र सबसे पहले और हमेशा पहले नंबर पर ही रहे।

देश में मनाया जा रहा है 77वां स्वतंत्रता दिवस

इस वर्ष देशभर में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं कि इस वर्ष 76वां स्वतंत्रता दिवस है तो आप गलत हैं। आइये आपके इस कन्फ्यूजन को आसान तरीके से दूर करते हैं। आपको बता दें भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ और इस दिन लाल किले से पहली बार पंडित जवाहर लाल नेहरू ने तिरंगा झंडा फहराया। तो इस हिसाब से वह पहला स्वतंत्रता दिवस था। इस प्रकार से इस वर्ष 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा। अगर हम स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ की बात करें तो वो 76वीं होगी, क्योंकि 15 अगस्त 1948 को भारत को आजाद हुए एक साल हुआ, इसी प्रकार से 2023 में भारत आजादी की 76वीं वर्षगांठ मनाएगा।

Read More: DRDO में कई पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक करें अप्लाई

ये भी पढ़ें
डिंपल यादव ने मणिपुर कांड पर केंद्र सरकार से पूछे कई सवाल !
...

Education/Jobs/Career

See all →
Richa Gupta
JEE Advanced 2025 का परिणाम जारी, काउंसलिंग प्रक्रिया कल से शुरु
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर ने 2 जून 2025 को JEE Advanced 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
358 views • 2025-06-02
Richa Gupta
दो चरणों में होगी MP सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2024, जानें तारीख
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2024 के पहले चरण की तिथि 1 जून निर्धारित की है। इस परीक्षा में 14 विषयों के अलावा खेल अधिकारी और ग्रंथपाल के पदों के लिए भी परीक्षा कराई जाएगी।
69 views • 2025-05-14
Ramakant Shukla
खत्म हुआ इंतजार, CBSE ने 12वीं के बाद जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आखिरकार 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 13 मई 2025 को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है.
62 views • 2025-05-13
Sanjay Purohit
एसएससी की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी, जारी हुआ भर्ती कैलेंडर
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2025-26 के लिए भर्ती कैलेंडर जारी किया है, जिसमें एसएससी की सभी भर्ती परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी गई है कि उनके लिए आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी और परीक्षाओं का आयोजन कब किया जाएगा. इसमें एसएससी सीजीएल और दिल्ली पुलिस SI भर्ती शामिल हैं.
99 views • 2025-05-10
Sanjay Purohit
एमपी में 20 हजार पदों पर होगी भर्ती, ऊर्जा विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव
प्रदेश की मध्य, पूर्व व पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनियों को 20 हजार से अधिक नए पद मिलेंगे। ऊर्जा विभाग ने इसका खांका खींच लिया है। इंतजार है तो बस कैबिनेट से मंजूरी मिलने का। इसके बाद इन पदों पर भर्तियां शुरू होंगी।
197 views • 2025-05-08
Richa Gupta
UPSC ने जारी किया NDA 1 परीक्षा रिजल्ट, इस तरह करें चेक
UPSC ने आधिकारिक तौर पर नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) 1 रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने क्वालीफाइंग स्टेटस की जांच कर सकते हैं।
118 views • 2025-04-29
Sanjay Purohit
यूपीएससी सिविल सर्विस- 2024 का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, शक्ति दुबे ने किया इंडिया टॉप
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने बहुप्रतीक्षित सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। देशभर के हजारों युवाओं के लिए यह दिन सबसे बड़ा साबित हुआ है।
287 views • 2025-04-22
Sanjay Purohit
विदेश में फ्री में होगी पढ़ाई, ये चीजें दिला सकती हैं फुली फंडेड स्कॉलरशिप
विदेश में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप बहुत जरूरी होती है, क्योंकि इससे आपकी पढ़ाई का खर्च काफी हद तक कम हो सकता है। भारतीय छात्र भी विदेशी यूनिवर्सिटीज में जब अप्लाई करते हैं, तो वे स्कॉलरशिप के ऑप्शन के बारे में जरूर विचार करते हैं।
141 views • 2025-04-16
Richa Gupta
CBSC 10वीं का रिजल्ट कहा और कैसे करें चेक, जानें डिटेल्स
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आयोजित की गई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स को अब रिजल्ट का इंतजार है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 का समापन 18 मार्च को हुआ था।
162 views • 2025-04-16
Sanjay Purohit
केरल की पहली आदिवासी एयर होस्टेस, दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने ऐसे पाया मुकाम
कड़ी मेहनत सफलता की कुंजी है. ये बात एक बार फिर सही साबित हुई, जब एक साधारण आदिवासी युवती एयर होस्टेस बनी. दरअसल, केरल की गोपिका गोविंद ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से एयर होस्टेस बनने का अपना सपना पूरा किया. वित्तीय चुनौतियों से जूझने के बावजूद उन्होंने अपने सपने को पूरा करना नहीं छोड़ा.
208 views • 2025-04-13
...