घर में इस समय आती है मां लक्ष्मी, इस दौरान चुपके से कर लें ये गुप्त उपाय
हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन, समृद्धि और सुख-शांति की देवी माना गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि मां लक्ष्मी दिन में नहीं, बल्कि खास समय पर घर में प्रवेश करती हैं, जब वातावरण शांत और सकारात्मक होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में स्थायी रूप से लक्ष्मी का वास हो, तो इन गुप्त उपायों को जरूर अपनाएं।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 11 नवंबर 2025
77
0
...

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन, समृद्धि और सुख-शांति की देवी माना गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि मां लक्ष्मी दिन में नहीं, बल्कि खास समय पर घर में प्रवेश करती हैं, जब वातावरण शांत और सकारात्मक होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में स्थायी रूप से लक्ष्मी का वास हो, तो इन गुप्त उपायों को जरूर अपनाएं।

मां लक्ष्मी का आगमन समय

माना जाता है कि संध्या काल (शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच) मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। इस समय घर में साफ-सफाई, दीपक की रोशनी और मधुर ध्वनि (घंटी या शंख) होनी चाहिए। इस समय घर के दरवाज़े खुले रखें ताकि सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सके।


घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

तुलसी या पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। मुख्य दरवाज़े पर घी का दीपक जलाएं और उसमे दो बाती रखें। दीपक जलाते समय "ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का 11 बार जाप करें। शास्त्रों के अनुसार तुलसी मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। संध्या समय तुलसी के पास दीपक जलाएं और कपूर से आरती करें। इससे घर में धन की स्थिरता बनी रहती है।

चावल और हल्दी का गुप्त उपाय

गुरुवार या शुक्रवार को एक पीले कपड़े में हल्दी की गांठ और 11 साबुत चावल के दाने बांध लें। इसे तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन वृद्धि होती है। मां लक्ष्मी को गंदगी, अंधेरा और दुर्गंध पसंद नहीं। रोज शाम को कपूर या गुग्गुल जलाएं। झाड़ू को कभी उल्टा न रखें, और रात में झाड़ू लगाना शुभ नहीं माना जाता।


लक्ष्मी मंत्र का जाप

रोज़ सुबह या शाम को यह मंत्र जाप करें "ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्म्यै नमः" इससे न केवल धन बल्कि सुख-समृद्धि और मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। रात को सोने से पहले अपने पर्स या तिजोरी में एक कमल का फूल रख दें। सुबह उस फूल को किसी मंदिर या बहते जल में प्रवाहित कर दें। यह उपाय मां लक्ष्मी को शीघ्र प्रसन्न करता है और धन की कमी नहीं होने देता।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Spiritual

See all →
Sanjay Purohit
क्या पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा में शामिल होंगे संत प्रेमानंद महाराज?
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ शुरू की गई है। यह यात्रा मंगलवार को दिल्ली से शुरू हुई और 10 दिन चलेगी। इसका समापन 16 नवंबर को वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में किया जाएगा। यात्रा की शुरुआत ने पूरे देश में धार्मिक माहौल को गर्मा दिया है।
86 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
काशी के मणिकर्णिका घाट के अनसुने रहस्य
मणिकर्णिका घाट जहां अंत के साथ एक नई शुरुआत होती है। नई यात्रा का आरंभ होता है जो व्यक्ति को मोक्ष के द्वार तक ले जाती है। पुराणों में भी मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार का विशेष महत्व बताया गया है। मरणं मंगलं यत्र विभूतिश्च विभूषणम् , कौपीनं यत्र कौशेयं सा काशी केन मीयते। इसका अर्थ है कि जो व्यक्ति काशी में अपने प्राण त्यागता है वह जीवन मरण के चक्र से मुक्ति पा जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं मणिकर्णिका घाट अपने अंदर कई रहस्य छिपाए हुए हैं। उन्हें में से एक है 94 अंक का रहस्य। क्यों यहां चिता पर 94 अंक लिखा जाता है और मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार के लिए लाए गए मृत व्यक्ति के कान में आखिर क्या सवाल किया जाता है।
70 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
15 नवंबर को मार्गशीर्ष की पहली एकादशी
उत्पन्ना एकादशी मार्गशीर्ष मास की पहली एकादशी है जो 15 नवंबर 2025 को है. इसी एकादशी से एकादशी व्रत की शुरुआत मानी जाती है.
26 views • 2025-11-11
Sanjay Purohit
घर में इस समय आती है मां लक्ष्मी, इस दौरान चुपके से कर लें ये गुप्त उपाय
हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन, समृद्धि और सुख-शांति की देवी माना गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि मां लक्ष्मी दिन में नहीं, बल्कि खास समय पर घर में प्रवेश करती हैं, जब वातावरण शांत और सकारात्मक होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में स्थायी रूप से लक्ष्मी का वास हो, तो इन गुप्त उपायों को जरूर अपनाएं।
77 views • 2025-11-11
Sanjay Purohit
प्रेमानंद महाराज ने बताया माता कैकेयी का वो सच, जो किसी को नहीं है मालूम
प्रेमानंद महारज ने अपने प्रवचन के दौरान माता कैकेयी के बारे में विस्तार से बताया. प्रेमानंद महाराज ने कहा कि माता कैकेयी को हमेशा गलत समझा जाता है, लेकिन उन्होंने जो कुछ भी किया वो प्रभु श्रीराम के उद्देश्य को पूरा करने हेतु किया. उन्होंने प्रवचन के दौरान माता कैकेयी एक ऐसा सच बताया, जो आज भी लोग नहीं जानते.
88 views • 2025-11-10
Sanjay Purohit
कालभैरव जयंती 2025: इन भोगों से प्रसन्न होते हैं कालभैरव, मिलती है कर्ज से मुक्ति और जीवन में आती है सफलता
हिंदू धर्म में कालभैरव जयंती सिर्फ पूजा-पाठ का दिन नहीं, बल्कि यह दिन न्याय, साहस और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष कालभैरव जयंती 12 नवंबर 2025, बुधवार के दिन मनाई जाएगी।
155 views • 2025-11-09
Sanjay Purohit
प्रकाश और करुणा का संगम: कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती 2025
कार्तिक पूर्णिमा — जब आकाश में पूर्ण चन्द्र अपनी सम्पूर्ण ज्योति बिखेरता है — भारतीय आध्यात्मिक चेतना का एक विलक्षण पर्व है। यह दिन केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकाश, करुणा और आत्मशुद्धि का प्रतीक बनकर हमारे भीतर के अंधकार को मिटाने का संदेश देता है। इस वर्ष 2025 में यह पावन पूर्णिमा अत्यंत विशेष है, क्योंकि इसी तिथि पर सिख धर्म के प्रथम गुरु — गुरु नानक देव जी — का जन्मोत्सव, गुरुपरब, भी मनाया जा रहा है।
142 views • 2025-11-05
Richa Gupta
देव दीपावली पर जलाएं एक दीप पितरों के नाम, मिलेगी पितृ ऋण से मुक्ति
कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाने वाली देव दीपावली का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह पर्व देवताओं के पृथ्वी पर आगमन और उनकी प्रसन्नता का प्रतीक है।
117 views • 2025-11-05
Sanjay Purohit
प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, मिलेगा महादेव का आर्शीवाद!
प्रदोष व्रत पर शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग का अभिषेक करने से भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है. ऐसे में इस दिन अवश्य ही शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए.
55 views • 2025-11-02
Sanjay Purohit
आंवला अक्षय नवमी 2025: धर्म, प्रकृति और अक्षय जीवन की अनुभूति का पर्व
कार्तिक मास की शुक्ल नवमी तिथि, जो इस वर्ष 30 अक्टूबर 2025, गुरुवार को पड़ रही है, आंवला अक्षय नवमी के रूप में मनाई जाएगी। यह दिन भारतीय संस्कृति में धर्म, प्रकृति और सनातन चेतना के अद्भुत संगम का प्रतीक है। इस पर्व का मूल भाव यह है कि आस्था केवल मंदिरों में सीमित न रहकर वृक्षों की जड़ों, वायु की पवित्रता और जीवन की शुद्धता में भी प्रवाहित हो। कार्तिक मास के इस शुभ काल में आंवला वृक्ष की पूजा का विशेष विधान है, क्योंकि शास्त्रों में इसे भगवान विष्णु का निवास स्थान माना गया है।
96 views • 2025-10-30
...