प्रदेश के विद्यालयों में गुरू पूर्णिमा पर होगा दो दिवसीय उत्सव, आयुक्त लोक शिक्षण कार्यालय ने जारी किये निर्देश
मध्यप्रदेश के सभी स्कूलों में 20–21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर दो दिवसीय उत्सव मनाया जाएगा। लोक शिक्षण आयुक्त ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 05 जुलाई 2025
199
0
...

प्रदेश के सभी विद्यालयों में 10 जुलाई गुरूवार को गुरू पूर्णिमा के मौके पर 2 दिवसीय उत्सव का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन 9 और 10 जुलाई को होगा। इस संबंध में आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं। निर्देश में कहा गया है कि पहले दिन 9 जुलाई को विद्यालय में प्रार्थना सभा के बाद शिक्षकों द्वारा गुरू पूर्णिमा के महत्व और पारंपरिक गुरू-शिष्य संस्कृति के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी जायेगी। विद्यालय में प्राचीन काल में प्रचलित गुरूकुल व्यवस्था एवं उसका भारतीय संस्कृति में प्रभाव विषय पर बच्चों के बीच में निबंध लेखन प्रतियोगिता की जायेगी। विद्यालयों के प्राचार्यों से कहा गया है कि आयोजन के दौरान साधु-संतों, गुरूजनों, सेवानिवृत्त शिक्षकों, विद्यार्थियों और नागरिकों को आमंत्रित किया जाये। इन आयोजन में विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों को भी आमंत्रित किया जा सकता है। पूर्व विद्यार्थी अपने शाला जीवन के अनुभव को विद्यार्थियों के बीच साझा करेंगे।


उत्सव के दूसरे दिन 10 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के दिन प्रदेश की शिक्षण संस्थाओं में वीणा वादिनी माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर गुरू वंदना की जायेगी। विद्यालयों में पदस्थ शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा गुरू की महिमा पर केन्द्रित व्याख्यान होंगे। इसी के साथ इस दिन गुरूजनों एवं शिक्षकों का सम्मान भी किया जायेगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों में भारतीय मूल्यों संस्कृति आधारित शिक्षा के लिये कई उललेखनीय कदम उठाये गये हैं। उनमें से एक विद्यालयों में गुरू पूर्णिमा का आयोजन किया जाना भी एक है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
पिपरहवा अवशेषों की स्वदेश वापसी प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े पिपरहवा अवशेषों की 127 वर्षों बाद भारत वापसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। यह देश की अस्मिता और विरासत की रक्षा का ऐतिहासिक क्षण है।
38 views • 28 minutes ago
Richa Gupta
एमपी में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, आज भी कई जिलों में मूसलधार बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात है। प्रदेश में आज भी झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
37 views • 39 minutes ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बाढ़ प्रभावित गांवों से 300 लोगों के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन की सराहना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी जिले में आज भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ, जिला पुलिस बल और प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित गांवों से 300 से अधिक लोगों को रेस्क्यू करने की सराहना करते हुए कोटि-कोटि नमन किया है।
33 views • 50 minutes ago
Richa Gupta
MP में आदिवासियों पर अत्याचार: सागर और अशोकनगर की घटनाओं पर कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी
मध्य प्रदेश के सागर और अशोकनगर में आदिवासी समुदाय पर हुए अत्याचार की घटनाओं पर कांग्रेस ने एक विशेष जांच कमेटी गठित की है। कमेटी में आदिवासी विधायक शामिल हैं जो पीड़ितों से मिलकर रिपोर्ट तैयार करेंगे।
47 views • 1 hour ago
Richa Gupta
सजग रहें, एहतिहात बरतें, वर्षा प्रभावितों के भोजन-पानी, रहवास और दवा सबकी व्यवस्था करें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जान-माल की सुरक्षा सर्वोपरि है। जलमग्न क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
84 views • 17 hours ago
Richa Gupta
अतिवृष्टि पर एक्शन में CM मोहन, राहत कार्यों के दिए निर्देश
CM डॉ. मोहन यादव ने अतिवृष्टि से प्रभावित जिलों के कलेक्टरों से की चर्चा। किसानों को नुकसान की भरपाई व तत्काल राहत के निर्देश दिए।
84 views • 22 hours ago
Richa Gupta
MP में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद
MP में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी, भोपाल, ग्वालियर, हरदा और आगर मालवा में स्कूल बंद। कई जिलों में रेड अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की सलाह।
200 views • 2025-07-30
Richa Gupta
CM डॉ. मोहन यादव का निर्देश: अपराध पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस को निर्देश दिए कि अपराध किसी भी प्रकार का हो, तत्काल एक्शन लें और जनता में विश्वास कायम रखें।
71 views • 2025-07-30
Richa Gupta
मितेंद्र दर्शन सिंह बने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, MP में बदलाव
युवा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल। मितेंद्र दर्शन सिंह को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया, MP में जल्द नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान संभव।
92 views • 2025-07-30
Richa Gupta
मानसून सत्र तीसरा दिन, अनुपूरक बजट पर 2 घंटे की चर्चा आज
मानसून सत्र 2025 का तीसरा दिन: विधानसभा में आज अनुपूरक बजट पर 2 घंटे होगी चर्चा, अहम विभागों की अतिरिक्त मांगों पर होगा विचार।
69 views • 2025-07-30
...