इंदौर में स्कूल-कॉलेज बसों पर सख्त नियम, ड्राइवरों की जांच अनिवार्य
इंदौर प्रशासन ने स्कूल और कॉलेज बसों के लिए सख्त नियम लागू किए। ड्राइवरों की शारीरिक स्थिति और फिटनेस जांच अनिवार्य, सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 1 hour ago
42
0
...

स्कूल और कॉलेज बसों के सुरक्षित संचालन तथा विद्यार्थियों एवं नागरिकों की सुरक्षा को लेकर शहर के विभिन्न स्कूल प्रशासकों और स्कूल बसों के ट्रांसपोर्ट अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में हुई। इसमें विद्यार्थियों और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, सड़क पर बसों के सुरक्षित संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।


पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सभी स्कूल और कॉलेजों के ट्रांसपोर्ट अधिकारियों एवं प्रशासकों से कहा कि स्कूल के बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्कूल/कॉलेज प्रबंधन/बस चालकों एवं संचालकों के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह, पुलिस उपायुक्त यातायात आनंद कलादगी भी उपस्थित थे। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले और सुरक्षा मानकों को पूरा न करने वाले वाहनों के खिलाफ उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


इन बातों का करना होगा पालन


स्कूल बसों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य।

बसों में स्पीड गर्वनर सिस्टम लगवाना आवश्यक है और गति सीमा 40 किमी घंटा से अधिक न हो।

बसों में किसी भी आपात स्थिति के लिए आवश्यक उपकरण जैसे अग्निशामक यंत्र, फर्स्ट एड बाक्स और अन्य जरूरी सामान हो।

बसों में एक इमरजेंसी गेट जरूरी, बसों के फिटनेस व निर्धारित मानकों की निगरानी की जानी चाहिए।

किसी भी स्थिति में खराब वाहनों का संचालन नहीं किया जाए।

ड्राइवरों के पास वैध और भारी वाहन चलाने का लाइसेंस हो, जिसकी वैधता की जांच भी की जानी चाहिए।

ड्राइवरों की शारीरिक स्थिति की समय पर जांच हो और उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाए।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
इंदौर में स्कूल-कॉलेज बसों पर सख्त नियम, ड्राइवरों की जांच अनिवार्य
इंदौर प्रशासन ने स्कूल और कॉलेज बसों के लिए सख्त नियम लागू किए। ड्राइवरों की शारीरिक स्थिति और फिटनेस जांच अनिवार्य, सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
42 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी और पारदर्शी रूप से संचालित करने के लिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने संबंधित अधिकारियों एवं बी.एल.ओ. (बूथ स्तर अधिकारी) को स्पष्ट और आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
15 views • 2 hours ago
Richa Gupta
भोपाल में बनेगी मध्य प्रदेश की पहली 10 लेन सड़क, बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास
भोपाल में मध्य प्रदेश की पहली 10 लेन सड़क बनाने की तैयारी शुरू। इस प्रोजेक्ट से ट्रैफिक दबाव कम होगा और शहर को बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर लाभ मिलेगा।
62 views • 2 hours ago
Richa Gupta
खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पहाड़ी क्षेत्र में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़
खरगोन पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए पहाड़ी क्षेत्र में अवैध गांजा की खेती का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने बड़े पैमाने पर पौधे नष्ट किए।
19 views • 2 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल
जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम में जनजातीय समाज से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और पहलाओं पर विशेष चर्चा होगी।
62 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल और राजगढ़ में कड़ाके की ठंड, अब मिल सकती है थोड़ी राहत
मौसम पूरी तरह शुष्क रहने और लगातार सर्द हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठंड बरकरार है। गुरुवार को भोपाल, इंदौर और राजगढ़ में तेज शीतलहर का असर रहा, वहीं सीहोर, शाजापुर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और शिवपुरी में भी शीतलहर महसूस की गई। रात का सबसे कम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया।
67 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
जल्द शुरू होंगी MP में राजनीतिक नियुक्तियां! प्रदेश अध्यक्ष ने बताया क्या हुई चर्चा?
भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा संगठन और राज्य सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री राकेश सिंह शामिल हुए। बैठक में संगठन और सरकार के बीच तालमेल और समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
65 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
सीएम के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी मानद उपाधि ‘डीलिट’ से सम्मानित
सेम ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायसेन में प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।दीक्षांत समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी को मानद उपाधि ‘डीलिट’ से सम्मानित किया। यह उपाधि श्रीराम तिवारी को उनके सांस्कृतिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय विचार पुनरुत्थान में उत्कृष्ट योगदान के लिए दी गई है।
22 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी के 1.33 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 233 करोड़ रुपये, सीएम डॉ. मोहन यादव ने डाली भावांतर योजना की राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भावांतर योजना के तहत मध्य प्रदेश के 1 लाख 33 हजार सोयाबीन किसानों के खातों में 233 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां भावांतर योजना लागू की गई। उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।
112 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
बुलेट की रफ्तार से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, स्विट्जरलैंड की कंपनी उज्जैन में लगाएगी यूनिट
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन भारतीय रेल की गति बढ़ाने का नया केंद्र बन सकती है। स्विट्जरलैंड की रेल ट्रैक टेक्नोलॉजी कंपनी स्विहैग एजी ने विक्रम उद्योगपुरी में अपनी यूनिट लगाने की मंशा जताई है। यूनिट लगने पर यहां ऐसे मॉडर्न उपकरण तैयार होंगे, जो कई देशों में हाई-स्पीड रेल, हैवी ड्यूटी ट्रेनें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में उपयोग किए जाते हैं।
100 views • 22 hours ago
...