


उत्तरप्रदेश पुलिस बल में भर्ती की तैयारी पूरी हो चुकी है। लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के युवाओं को एक बार फिर से बड़ी संख्या में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार करीब 23,763 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन 15 जून तक जारी हो सकता है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और अब शासन से अंतिम स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। यह भर्ती सिपाही (कांस्टेबल) और उप निरीक्षक (दरोगा) जैसे प्रमुख पदों पर होने जा रही है।
19 हजार से ज्यादा सिपाहियों की होगी भर्ती,दरोगा के हैं इतने पद
सूत्रों की मानें तो डीजीपी मुख्यालय की ओर से बीते दिनों 19,220 सिपाही पद और 4543 उप निरीक्षक पदों पर भर्ती का प्रस्ताव यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेजा गया था। बोर्ड ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है और जैसे ही अंतिम मुहर लगेगी, भर्ती का विज्ञापन सार्वजनिक कर दिया जाएगा।