खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पहाड़ी क्षेत्र में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़
खरगोन पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए पहाड़ी क्षेत्र में अवैध गांजा की खेती का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने बड़े पैमाने पर पौधे नष्ट किए।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 3 hours ago
20
0
...

पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, खेती एवं वितरण के विरुद्ध निरंतर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जारी धरपकड़ के तहत खरगोन पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने जिले के पहाड़ी और "नो नेटवर्क जोन" क्षेत्र में की जा रही गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ करते हुए 3,200 गांजे के पौधे बरामद कर लगभग 35.51 क्विंटल (3,551 किलो) गांजा जब्‍त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ 77 लाख 56 हजार 200 रुपये आंकी गई है। बरामद पौधों की ऊँचाई औसतन 5 से 7 फीट के बीच पाई गई। पुलिस टीम को गांजे के पौधों को उखाड़ने आदि में कई घंटे तक कठिन परिश्रम करना पड़ा। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में संचालित यह ऑपरेशन न केवल पुलिस की दक्षता को दर्शाता है, बल्कि समाज से मादक पदार्थों की बुराई मिटाने के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को भी प्रमाणित करता है।


पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के दिशा-निर्देशों में, पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिलेभर में ऑपरेशन “प्रहार” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत चौकी हेलापडावा थाना चैनपुर पुलिस को यह सफलता मिली है।


12 नवंबर 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नवादीया फाल्या ग्राम टांडावाड़ी निवासी टिडीया अपने खेत के तीन अलग-अलग हिस्सों में बड़ी मात्रा में अवैध गांजे की खेती कर रहा है। सूचना पर एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। सुनियोजित कार्य योजना के तहत पुलिस टीम ने टिडीया के खेत पर दबिश दी। घर बंद मिलने पर आसपास तलाशी में खेत के तीन हिस्सों में भारी मात्रा में गांजे के पौधे लगे पाए गए। मौके पर उपस्थित टीम ने कुल 3200 गांजे के पौधे (तौल 3551 किलो 240 ग्राम) नियमानुसार जब्त किए। आरोपी टिडीया पिता दीतु जमरे के विरुद्ध थाना चैनपुर पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है।


उल्‍लेखनीय है कि विगत 3 दिनों में मध्‍यप्रदेश पुलिस ने विभिन्‍न जिलों में कार्रवाही कर 75 लाख से अधिक मूल्य के अवैध मादक पदार्थ, वाहन एवं उपकरण जब्त कर अनेक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। लगातार हो रही ये कार्रवाइयाँ यह दर्शाती हैं कि प्रदेश में मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के विरुद्ध पुलिस सख्त रुख अपनाए हुए है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश पुलिस की सतर्कता, टीम भावना और दृढ़ इच्छाशक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण है।




ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
इंदौर में स्कूल-कॉलेज बसों पर सख्त नियम, ड्राइवरों की जांच अनिवार्य
इंदौर प्रशासन ने स्कूल और कॉलेज बसों के लिए सख्त नियम लागू किए। ड्राइवरों की शारीरिक स्थिति और फिटनेस जांच अनिवार्य, सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
50 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी और पारदर्शी रूप से संचालित करने के लिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने संबंधित अधिकारियों एवं बी.एल.ओ. (बूथ स्तर अधिकारी) को स्पष्ट और आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
18 views • 3 hours ago
Richa Gupta
भोपाल में बनेगी मध्य प्रदेश की पहली 10 लेन सड़क, बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर विकास
भोपाल में मध्य प्रदेश की पहली 10 लेन सड़क बनाने की तैयारी शुरू। इस प्रोजेक्ट से ट्रैफिक दबाव कम होगा और शहर को बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर लाभ मिलेगा।
65 views • 3 hours ago
Richa Gupta
खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पहाड़ी क्षेत्र में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़
खरगोन पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए पहाड़ी क्षेत्र में अवैध गांजा की खेती का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने बड़े पैमाने पर पौधे नष्ट किए।
20 views • 3 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल
जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम में जनजातीय समाज से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और पहलाओं पर विशेष चर्चा होगी।
71 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल और राजगढ़ में कड़ाके की ठंड, अब मिल सकती है थोड़ी राहत
मौसम पूरी तरह शुष्क रहने और लगातार सर्द हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में ठंड बरकरार है। गुरुवार को भोपाल, इंदौर और राजगढ़ में तेज शीतलहर का असर रहा, वहीं सीहोर, शाजापुर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और शिवपुरी में भी शीतलहर महसूस की गई। रात का सबसे कम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया।
73 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
जल्द शुरू होंगी MP में राजनीतिक नियुक्तियां! प्रदेश अध्यक्ष ने बताया क्या हुई चर्चा?
भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा संगठन और राज्य सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री राकेश सिंह शामिल हुए। बैठक में संगठन और सरकार के बीच तालमेल और समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
74 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
सीएम के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी मानद उपाधि ‘डीलिट’ से सम्मानित
सेम ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायसेन में प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।दीक्षांत समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी को मानद उपाधि ‘डीलिट’ से सम्मानित किया। यह उपाधि श्रीराम तिवारी को उनके सांस्कृतिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय विचार पुनरुत्थान में उत्कृष्ट योगदान के लिए दी गई है।
23 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी के 1.33 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 233 करोड़ रुपये, सीएम डॉ. मोहन यादव ने डाली भावांतर योजना की राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भावांतर योजना के तहत मध्य प्रदेश के 1 लाख 33 हजार सोयाबीन किसानों के खातों में 233 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां भावांतर योजना लागू की गई। उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिलाना सरकार की प्राथमिकता है।
113 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
बुलेट की रफ्तार से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, स्विट्जरलैंड की कंपनी उज्जैन में लगाएगी यूनिट
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन भारतीय रेल की गति बढ़ाने का नया केंद्र बन सकती है। स्विट्जरलैंड की रेल ट्रैक टेक्नोलॉजी कंपनी स्विहैग एजी ने विक्रम उद्योगपुरी में अपनी यूनिट लगाने की मंशा जताई है। यूनिट लगने पर यहां ऐसे मॉडर्न उपकरण तैयार होंगे, जो कई देशों में हाई-स्पीड रेल, हैवी ड्यूटी ट्रेनें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में उपयोग किए जाते हैं।
101 views • 23 hours ago
...