खरगोन में स्कूलों का समय बदला, 8वीं तक की क्लासेज सुबह 8:30 बजे के बाद लगेंगी
खरगोन जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। मंगलवार से सुबह की पाली में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक की क्लासेज सुबह 8:30 बजे से पहले शुरू नहीं होंगी। यह आदेश जिला प्रशासन ने सोमवार शाम जारी किया है।
Ramakant Shukla
Created AT: 09 दिसंबर 2025
93
0
खरगोन जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। मंगलवार से सुबह की पाली में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक की क्लासेज सुबह 8:30 बजे से पहले शुरू नहीं होंगी। यह आदेश जिला प्रशासन ने सोमवार शाम जारी किया है।
जिले में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने के कारण यह बदलाव किया गया है। यह नया समय सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम