लाड़ली बहनों के खातों में पहली बार 1500 रुपए,560 करोड़ के विकासकार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नारी हर रूप में समर्पण का प्रतीक है। इनके कल्याण के लिए हमने जो भी कहा वह करके दिखाया है। बहनों के कल्याण के संकल्प की दिशा में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। भाईदूज पर लाड़ली बहना योजना की राशि 1250 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए करने का वादा किया था। आज उसे निभाने का सौभाग्य अवसर आ चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की कुल 30 किश्तों में से 23 किश्तें बहनों को भेजने का शुभ अवसर आया।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 3 hours ago
26
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नारी हर रूप में समर्पण का प्रतीक है। इनके कल्याण के लिए हमने जो भी कहा वह करके दिखाया है। बहनों के कल्याण के संकल्प की दिशा में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। भाईदूज पर लाड़ली बहना योजना की राशि 1250 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए करने का वादा किया था। आज उसे निभाने का सौभाग्य अवसर आ चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की कुल 30 किश्तों में से 23 किश्तें बहनों को भेजने का शुभ अवसर आया। उन्होंने कहा कि इस योजना ने बहनों का जीवन ही नहीं, मध्यप्रदेश के भविष्य की दिशा भी बदल दी है। लाड़ली बहना योजना अब मदद की नहीं, मौका देने की योजना बन गई है। सहयोग के भाव से शुरू हुई यह योजना अब सफलता के सूत्र में बदल गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि हमारी बहनों के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम है। यह हर बहन के सम्मान और सशक्त मध्यप्रदेश के निर्माण की दिशा में हमारे संकल्प की पूर्ति है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हमारी हर लाड़ली बहन अपने जीवन में आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी और सशक्त बने। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सिवनी जिले में लाड़ली बहनों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की एक करोड़ 26 लाख 36 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 1857 करोड़ रुपए राशि अंतरित की। इसमें सिवनी जिले की 2 लाख 68 हजार से अधिक बहनें शामिल हैं।


560 करोड़ रूपए से अधिक के 114 विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रिमोट से सिवनी जिले में कुल 560 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत वाले 114 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। इसमें सिवनी जिले में एक विधि महाविद्यालय और 4 सांदीपनि विद्यालयों सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगातें शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में स्थापित 17 फीट ऊंची, 40 फीट और 8 फीट चौड़ी दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रैप से बनी बाघ की कलाकृति का लोकार्पण किया।

लामटा से पांडिया छपारा के बीच बनेगा बड़ा पुल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर युवाओं के लिए घंसौर में स्टेडियम बनाने, बालाघाट जिले के लामटा से सिवनी जिले के पांडिया छपारा के बीच नदी पर एक बड़े पुल का निर्माण और अतरी से पांडरवानी बीटी रोड, बरघाट नगर से ग्राम मकरघट्टा तक पक्की सड़क बनाने और अन्य छोटी सड़कों के निर्माण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित बहनों और हितग्राही परिवारों से भी आत्मीय संवाद किया और उनसे शासन की योजना से मिल रहे लाभों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि हमने जिले के किसानों को धान का बोनस दिया। गेहूं भी हम खरीदेंगे और मक्के की फसल का भी पूरा दाम दिलाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों का आत्मविश्वास ही मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी पूँजी है। जब बहनें सशक्त होती हैं, तब समाज और राज्य दोनों समृद्ध बनते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की बहनों को आर्थिक सहायता दी जा रही है, उन्हें अपने निर्णय स्वयं लेने की शक्ति और आत्मविश्वास भी प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि आइए, हम सब मिलकर ऐसा मध्यप्रदेश बनाएं जहाँ हर बहन सुरक्षित, शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर हो, क्योंकि बहनों की मुस्कान में ही प्रदेश का भविष्य बसता है। उन्होंने कहा कि सशक्त बहनों से ही परिवार और समाज सशक्त होगा। सशक्त समाज ही समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण का मुख्य आधार बनेगा।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहनों से कहा कि लाड़ली बहना योजना से सिर्फ आपका जीवन ही नहीं बदला है, मेरा दृष्टिकोण भी बदला है। नीति और नीयत कितना बड़ा बदलाव लाते हैं, यह बहनों की नई-नई कहानियां सुनने से पता चलता है। इस योजना की राशि से किसी बहन ने अपना छोटा व्यापार शुरू किया, किसी बहन ने अपने बच्चे की पढ़ाई में मदद की तो किसी ने इन पैसों से हुनर सीखा। इस योजना ने केवल बहनों का जीवन ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के भविष्य की दिशा बदल दी है।

अब हर महीने 1500 रूपए ही मिलेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बहनों के सशक्तिकरण के लिए इस योजना की शुरुआत हमने जून 2023 में की थी, तब से अक्टूबर 2025 तक आपके बैंक खातों में 44 हजार 917 करोड़ 92 लाख रुपये का अंतरण कर चुके हैं। जनवरी 2024 से अक्टूबर 2025 तक 34 हजार 921 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का अंतरण सिंगल क्लिक से किया है। हर साल राखी के शगुन के 250 रुपये हम अलग से अपनी बहनों को देते आए हैं। आज 250 रुपए बढ़ा रहे हैं। लाड़ली बहना योजना अब मदद की नहीं, मौका देने की योजना बन गई है। इस योजना ने बहनों को लाभार्थी से लीडर बनने की राह पर अग्रसर किया है। सहयोग के भाव से शुरू हुई लाड़ली बहना योजना सफलता के सूत्र में बदल गई है। बहनों के सपने साकार करना हमारा संकल्प हैं। आपके सुख, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हम कार्य करते रहेंगे। अब हर महीने 1500 रुपये हाथ में आएंगे, मुझे पूरा विश्वास है कि यह 1500 रुपये आपके सपनों को नए पंख लगाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिवनी जिले में विकास की अनंत संभावनाएं हैं। वन्य जीव पर्यटन की दिशा में हमारे प्रयासों से सिवनी में नई अर्थव्यवस्था का निर्माण हो रहा है। होम-स्टे, एडवेंचर टूरिज्म जैसे नवाचारों से न सिर्फ जिले की प्रगति होगी बल्कि बहनों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। उन्होंने कहा है कि सिवनी ऐसा जिला है, जहां बहनें सांसद, कलेक्टर और जिला पंचायत अध्यक्ष की भूमिका में हैं। बहनों के आशीर्वाद से जीवन धन्य हो जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने का संकल्प लिया था, जो आज पूरा हो रहा है। प्रदेश में हर महीने रक्षाबंधन और भाईदूज का त्यौहार मनाया जा रहा है। हमने जो वादा किया था, वह पूरा करके दिखा दिया है। हमारी सरकार लगातार अपने संकल्पों को पूर्ण करते हुए आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के कार्यक्रम चल रहे हैं। मध्यप्रदेश में जनजातीय वर्ग की आबादी सर्वाधिक है। प्रदेश में जनजातीय हस्तियों की लंबी फेहरिस्त है। सरकार जनजातीय नायकों की कहानियों और योगदान को पाठ्यक्रम में शामिल कर रही है। प्रदेश में जनजातीय नायकों का सम्मान करते हुए सभी त्यौहार परंपरा अनुसार धूमधाम मनाए जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों को अब तक 45 हजार करोड़ से अधिक राशि मिल चुकी है। राज्य सरकार के 2 साल पूर्ण होने पर बहनों को रोजगार आधारित उद्योगों में क्रमश: 5000 रुपए महीना देना चाहते हैं। बहनें लाड़ली योजना की राशि से अपने रोजगार स्थापित कर रही हैं। घर की जरूरत पूरी कर रही हैं। महिलाएं निडर बनें और लीडर बनें। इसके लिए वर्ष-2028 में राजनीतिक क्षेत्र में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं पशुपालन व्यवसाय से जुड़ें, जिस घर में दूध-दही-मही और मक्खन होता है, वहां कुपोषण अपने आप दूर हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूध उत्पादन को बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को औद्योगिक विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न कैटेगरी में 4 पुरस्कार मिले हैं। प्रदेश में 6 लाख से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है। महिलाओं के कामकाजी जीवन को आसान बनाने के लिए प्रदेश में कुल 8 वर्किंग वूमन हॉस्टल्स बनाए जा रहे हैं। आज प्रदेश में 5 लाख से अधिक स्व-सहायता समूहों से 53 लाख से अधिक बहनें जुड़ी हैं और विभिन्न योजनाओं का लाभ ले रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 30 दिसंबर 2025 से तीन महीने से पुराने बिजली बिलों में सरचार्ज की राशि माफ करने के लिए एक बड़ी योजना की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि भावांतर योजना में सोयाबीन किसानों को 13 नवंबर को राशि ट्रांसफर की जाएगी। किसानों को धान पर भी बोनस दिया है। राज्य सरकार गेहूं भी खरीद रही है। मक्का का उचित मूल्य दिलाने के लिए भी कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नक्सलवादी गतिविधियों से जुड़े लोग सरकार की आत्मसमर्पण नीति को अपना लें और जल्द से जल्द समाज की मुख्यधारा से जुड़ें। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक देश में नक्सली गतिविधियों का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
लाड़ली बहनों के खातों में पहली बार 1500 रुपए,560 करोड़ के विकासकार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नारी हर रूप में समर्पण का प्रतीक है। इनके कल्याण के लिए हमने जो भी कहा वह करके दिखाया है। बहनों के कल्याण के संकल्प की दिशा में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। भाईदूज पर लाड़ली बहना योजना की राशि 1250 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए करने का वादा किया था। आज उसे निभाने का सौभाग्य अवसर आ चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना की कुल 30 किश्तों में से 23 किश्तें बहनों को भेजने का शुभ अवसर आया।
26 views • 3 hours ago
Richa Gupta
आराध्या पोरवाल ने जीती जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी आराध्या को बधाई
मध्य प्रदेश की खिलाड़ी आराध्या पोरवाल ने जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीता। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आराध्या को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
65 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी में लाड़ली बहनों के बैंक अकाउंट में पहली बार 1500 रुपये, सीएम डॉ. मोहन यादव ने जारी की 30वीं किस्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सिवनी के पॉलीटेक्निक मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 30वीं किस्त के रूप में 1857 करोड़ रुपये भेजे। इस बार लाड़ली बहनों के खाते में पहली बार 1500 रुपये आए हैं। इससे पहले उन्हें 1250 रुपये मिलते थे। सरकार ने इस राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी का निर्णय हाल ही में कैबिनेट बैठक में लिया था।
91 views • 7 hours ago
Ramakant Shukla
प्रदेश में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, 23 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट
मध्यप्रदेश में नवंबर की शुरुआत से ही ठंड ने दस्तक दे दी है और अब इसका असर तेजी से बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर समेत 23 जिलों में कोल्ड वेव (शीतलहर) की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। भोपाल और इंदौर में तो बीते 25 साल का रिकॉर्ड तक टूट गया है। कई जिलों में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है।
75 views • 11 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली धमाके का महू कनेक्शन,अल फलाह विवि का ट्रस्ट महू के जवाद ने बनाया था
दिल्ली में हुए बम विस्फोटों के पीछे जिन आतंकियों का हाथ बताया जा रहा है, वे जिस अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं, उसका ट्रस्ट महू निवासी जवाद अहमद सिद्दीकी ने स्थापित किया था। महू में जवाद के परिवार पर पहले भी वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लग चुके हैं। निवेश कंपनी के नाम पर परिवार के लोगों ने कई स्थानीय नागरिकों से ठगी की थी। इसके बाद एक रात अचानक पूरा परिवार महू से गायब हो गया था। अब महू पुलिस जवाद के रिश्तेदारों और पुराने संपर्कों की जांच में जुटी है
94 views • 12 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने AIIMS भोपाल के चिकित्सकों को हृदय-प्रत्यारोपण में सफलता पर बधाई दी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में दूसरे सफल हृदय प्रत्यारोपण पर चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन को बधाई दी है।
69 views • 12 hours ago
Richa Gupta
मध्य प्रदेश को दो श्रेणियों में पुरस्कार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
मध्य प्रदेश को दो प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को और कर्मचारियों को बधाई दी।
71 views • 13 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लाड़ली बहनों को 30वीं किस्त में देंगे 1500 रूपये
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के तहत आज बहनों के खातों में ₹1500-₹1500 की राशि भेजी जा रही है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा।
688 views • 13 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में करेंगे नेशनल कॉन्क्लेव का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनजाति कार्य मंत्रालय, भारत सरकार और मध्यप्रदेश जनजाति कार्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जनजाति कल्याण के लिए कार्य कर रहे अशासकीय संगठनो की नेशनल कॉन्क्लेव का भोपाल में आज 12 नवंबर को शुभारंभ करेंगे।
68 views • 13 hours ago
Ramakant Shukla
12 नवंबर को लाड़ली बहनों को मिलेगा बड़ा तोहफा, CM डॉ. मोहन यादव जारी करेंगे 1500 रुपए
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन और नेतृत्व में प्रदेश में नारी सशक्तिकरण का अभियान द्रुतगति जारी है। प्रदेश की लाड़ली बहनों से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किया हुआ वादा 12 नवम्बर 2025 को पूरा होने जा रहा है। एक करोड़ 26 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी हुई राशि उनके खाते में अंतरित की जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में 1500 रूपये देने की शुरूआत करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की इस पहल पर प्रदेश की लाड़ली बहनों ने अपने भैया मोहन के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि वे ठीक उसी प्रकार हमारा ध्यान रख रहे हैं, जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बहन सुभद्रा का ध्यान रखा था।
48 views • 2025-11-11
...