नशे की रोकथाम के लिए उज्जैन सहित प्रदेश के 18 धार्मिक नगरों में शराब बंदी की गई: सीएम डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन प्रवास के दौरान मक्सी रोड स्थित बाबा जय गुरुदेव आश्रम में संत श्री उमाकांत जी महाराज के सत्संग में सम्मिलित हुए।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 23 मई 2025
174
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन प्रवास के दौरान मक्सी रोड स्थित बाबा जय गुरुदेव आश्रम में संत श्री उमाकांत जी महाराज के सत्संग में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत श्री उमाकांत जी महाराज से भेट कर आशीर्वाद लिया। सीएम ने कहा कि 'जय गुरुदेव,नाम परमात्मा' का अमृत वाक्य है। ऋषि, मुनियों और संतो के आशीर्वाद से हमारा जीवन धन्य हो जाता है। साधु संतों को देखकर भगवान से मिलने का अनुभव प्राप्त होता है।ज्ञान प्राप्ति के लिए गुरु की आवश्यकता होती है।गुरु के मिलने से ज्ञान प्राप्त होता है और गुरु हमारे अंदर के अवगुण नष्ट कर सद्गुणों का रोपण कर अज्ञानता दूर करते है। देशभक्त नागरिक बनाना और चरित्रवान व्यक्तित्व का निर्माण करना गुरु का कर्तव्य है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नशे से नास होता है और परिवार तबाह हो जाता है। परिवारों को इससे बचाने के लिए सरकार ने उज्जैन नगर निगम सीमा में और प्रदेश के अन्य 18 धार्मिक नगरों में शराब बंदी की गई है। सरकार द्वारा दूध उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है और सरकारी गौशाला भी बनाई जा रही है। दूध उत्पादन पर अनुदान दिया जा रहा है। सरकार द्वारा 25 गाय पालने वाला गौपालकों को 25 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। अब गाय माता का दूध भी खरीदा जा रहा है। राज्य में देश का 9 प्रतिशत दूध उत्पादन होता है। सरकार इसे बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है इससे किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ेगी।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 को भव्य, आलौकिक और दिव्य बनाने के लिए स्थाई सिंहस्थ क्षेत्र बनाया जा रहा हैं जिससे श्रद्धालुओं के बीच सत्संग के आयोजन 12 साल सतत् चलता रहे। गौहत्या पर उम्र कैद की सजा और खुले में मांस बेचना भी सरकार ने प्रतिबंधित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आश्रम में श्रद्धालुओं से भी मिले।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
सफल अभ्यर्थियों के लिए अलर्ट, बिजली विभाग में दस्तावेज़ जांच की तिथि घोषित
मप्र ऊर्जा विभाग की पूर्व, पश्चिम एवं मध्य तीनों बिजली वितरण कंपनियों और पॉवर मैनेजमेंट कंपनी, ट्रांसमिशन कंपनी, जनरेशन कंपनी के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों के लिए सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज परीक्षण 23 जून से होंगे।
15 views • 10 minutes ago
Richa Gupta
प्रदेश स्तरीय गौ-शाला सम्मेलन 20 जून को, सीएम डॉ. मोहन यादव और पशु पालन राज्य मंत्री पटेल होंगे शामिल
प्रदेश स्तरीय गौ-शाला सम्मेलन का आयोजन 20 जून शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से मुख्यमंत्री निवास प्रांगण भोपाल में किया जायेगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल शामिल होंगे।
42 views • 1 hour ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ग्वालियर की लाड़ली बहनाओं ने सौंपा बधाई पत्र
ग्वालियर की लाड़ली बहनाओं ने ग्वालियर विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद पत्र भेंट करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना के माध्यम से आपकी बहनों को बहुत संबल मिला है।
38 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
MP के 54 जिलों में पहुंचा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
इंदौर, भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर सहित अधिकांश जिलों में बारिश शुरु हो चुकी है। हालांकि इस बार मानसून एक दिन की देरी से पहुंचा, लेकिन शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों में आंधी, बिजली गिरने और बारिश का दौर शुरू हो गया है।
36 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
मूंग और उड़द खरीदी के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की फसलों की खरीदी के लिए 19 जून, गुरुवार यानी आज से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। मध्यप्रदेश सरकार पंजीयन और खरीदी को लेकर तैयारी शुरू कर चुकी है।
45 views • 1 hour ago
Richa Gupta
सिकल सेल दिवस 2025: स्वस्थ नागरिकों से ही बनेगा विकसित भारत—राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘विश्व सिकल सेल रोग जागरूकता दिवस’ पर मध्यप्रदेश सरकार के प्रयास की सराहना की है। राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संदेश में कहा कि विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि सभी देशवासी स्वस्थ हों।
44 views • 2 hours ago
Richa Gupta
मध्य प्रदेश पुलिस में बदलाव की आंधी, इतिहास की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार महज पांच दिनों के अंदर 10,000 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।
50 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
बदल गए हैं ड्राइवर से 'औकात' पूछने वाले कलेक्टर साहब
शाजापुर के पूर्व कलेक्टर किशोर कान्याल का व्यवहार बदला हुआ दिखा। गुना में जनसुनवाई के दौरान, उन्होंने एक दिव्यांग को व्हीलचेयर पर बिठाकर बाहर तक छोड़ा। एक साल पहले, कान्याल ने ड्राइवरों से बदसलूकी की थी, जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था।
81 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने बुधवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और देश की सुख-समृद्धि व 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने की कामना की।
40 views • 23 hours ago
Sanjay Purohit
आषाढ़ सप्तमी पर महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती
श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर बाबा महाकाल का भव्य पंचामृत पूजन और विशेष श्रृंगार किया गया। तड़के सुबह 4 बजे संपन्न हुई भस्म आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और त्रिनेत्रधारी भगवान महाकाल के दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
51 views • 23 hours ago
...