


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान और कुणाल चौहान की शादी जल्द ही शादी होने जा रही है। हालांकि, दोनों शादियों अलग-अलग तारीखों में हैं, लेकिन इन शादियों का एक ही बड़ा आयोजन गृह ग्राम जैत में हुआ। इसके लिए भव्य तैयारियां भी की गई थीं। कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी 6 मार्च और छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की शादी 14 फरवरी को है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह और दोनों बेटों के साथ शनिवार को सलकनपुर पहुंचकर मां बिजासेन के दर्शन किए। गृह ग्राम जैत में करीब 50 हजार लोगों का आयोजन हुआ। इसके लिए भाजपा पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थी। 2 हजार से अधिक वालेंटियर भी व्यवस्थाओं में जुटे रहे। शिवराज सिंह, साधना सिंह, कार्तिकेय सिंह चौहान सहित पूरा चौहान परिवार आयोजन में आए मेहमानों के स्वागत और सत्कार में लगे रहे।
शिव महाराज को कैटर्स का काम सौंपा गया
इंदौर के प्रसिद्ध शिव महाराज को कैटर्स का काम सौंपा गया। इसके लिए बुधनी विधानसभा के नेताओं, कार्यकर्ताओं को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थी। भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष सहित मंडल अध्यक्षों, नगर परिषदों के अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को शादी में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
संगीत से सजी शाम
आयोजन के दौरान शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह ने मंच से गीत भी गाया। दरअसल, समारोह में आने वाले मेहमानों के लिए संगीत की व्यवस्था भी की गई थी। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने ये दिल तुम्हारे प्यार का मारा है दोस्तों… गीत गाकर समां बांध दिया। साधना सिंह ने चंदा है तू मेरा सूरज है तू…. गीत गाया।