4 नए एक्सप्रेसवे, 16 मेडिकल कॉलेज, छात्राओं को स्कूटी, यूपी के बजट की बड़ी घोषणाएं
यूपी सरकार आज विधानसभा में 2025-26 का बजट पेश कर रही है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण पढ़ते हुए कहा बजट प्रदेश की जनता कल्याण को समर्पित है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 20 फरवरी 2025
248
0
...

यूपी सरकार आज विधानसभा में 2025-26 का बजट पेश कर रही है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण पढ़ते हुए कहा बजट प्रदेश की जनता कल्याण को समर्पित है। महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन हो रहा है। यह हम सभी के लिए ही नहीं अपितु पूरे विश्व के लिए सौभाग्य का विषय है। इस बार का बजट अनुमान 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ रुपये का है। यह पिछली बार से 9.8 फीसदी ज्यादा है। इसमें 22 प्रतिशत निर्माण कार्यों में खर्च किया जाएगा। वित्त मंत्री ने बजट घोषणा करते हुए कहा कि मेधावी छात्राओं को स्कूटी मिलेगी, जबकि युवाओं को ब्याजमुक्त लोन दिया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लगभग 3 करोड़ किसानों को 79 हजार 500 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई। 10 लाख किसानों को 496 करोड़ रुपये का फसल मुआवजा दिया गया।


बजट की बड़ी घोषणाएं


1.प्रतिभाशाली छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी

2.यूपी में 4 नए एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे।

3.92 हजार 919 पदों के लिए सरकारी भर्ती होगी

4.आवासीय स्कूलों में एक हजार बच्चों का एडमिशन होगा

5.देश में सबसे ज्यादा 14 लाख मोबाइल नंबर ब्लाॅक कराए

6. 8 साल में 221 बदमाश मुठभेड़ में ढेर, 8022 घायल

7. 6 जिलों में फोरेंसिक लैब बनेंगी

8.2100 नए सरकारी नलकूप बनाए जाएंगे

9.छुट्टा पशुओं के लिए 2 हजार करोड़ का प्रावधान

10.गौ संरक्षण केंद्रों के लिए 140 करोड़ रुपये

11.16 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। यूपी में अभी 80 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें 44 राज्य सरकार के और 36 निजी है।

12.यूपी में सरकारी और निजी मेडिकल काॅलेजों में 1500 सीटें बढ़ेंगी। इसके लिए 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

13.वाराणसी में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज बनेगा

14.युवाओं को स्वरोजगार के लिए 1 हजार करोड़ आवंटित

15.2700 करोड़ रुपये में गांव की सड़कें बनाई जाएंगी

16.बांके बिहारी काॅरिडोर के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान


हमारी सरकार का कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं


इससे पहले वित्त मंत्री ने घर में पूजा की। इसके बाद सीएम आवास पहुंचे। यहां बजट को कैबिनेट मंजूरी मिली। सीएम आवास पहुंचने के बाद बाद मीडिया से बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा हमारी सरकार का कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है, इससे बढ़िया सरकार कोई हो नहीं सकती। सब कुछ प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए है। बजट में सभी का ध्यान रखा गया है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
वर्तमान समाज में योग की प्रासंगिकता
आज का समाज तकनीकी उन्नति और भौतिक प्रगति की दौड़ में निरंतर आगे बढ़ रहा है, लेकिन इस विकास की चमक के पीछे कई गहरी समस्याएँ छुपी हुई हैं — जैसे तनाव, अवसाद, असंतुलित जीवनशैली, सामाजिक अलगाव, और पर्यावरणीय असंतुलन। ऐसे समय में योग, जो कि भारत की हजारों वर्षों पुरानी आध्यात्मिक देन है, एक संतुलित, समग्र और शांतिपूर्ण जीवन जीने का मार्ग प्रदान करता है।
8 views • 37 minutes ago
Richa Gupta
लंबे इंतजार के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू, सिक्किम के राज्यपाल ने जत्थे को किया रवाना
2025 में पांच साल के अंतराल के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पुनः शुरू हुई। सिक्किम के राज्यपाल ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह धार्मिक यात्रा श्रद्धालुओं के लिए नए उत्साह का कारण बनी है।
39 views • 2 hours ago
Richa Gupta
योग दिवस 2025: ‘One Earth, One Health’ थीम पर दुनियाभर में उमड़ा योग का उत्साह
21 जून 2025 को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘One Earth, One Health’ थीम के साथ मनाया गया। दुनिया के विभिन्न देशों में लाखों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और वैश्विक एकता का संदेश दिया।
42 views • 2 hours ago
Richa Gupta
योग दिवस 2025: गोरखपुर में सीएम योगी ने किया योगाभ्यास, बोले- ‘भारत ने दिखाया कल्याण का मार्ग’
21 जून 2025 को गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि भारत ने योग के माध्यम से दुनिया को कल्याण का रास्ता दिखाया है।
41 views • 3 hours ago
Richa Gupta
11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी बोले - ‘दुनिया तनाव में है, योग बने वैश्विक साझेदारी का सेतु’
21 जून 2025 को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशाखापत्तनम में पीएम मोदी के नेतृत्व में मनाया गया। जानिए इस साल की थीम, आयोजन की झलकियां और मोदी जी का वैश्विक संदेश।
35 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
बिहार: मिश्रीलाल यादव की विधायकी रद्द, 6 साल पुराने मारपीट मामले में कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा
बिहार के दरभंगा जिले से विधायक मिश्रीलाल यादव की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। दरभंगा की विशेष अदालत ने उन्हें मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने के 2019 के पुराने मामले में दो वर्ष की सजा और ₹1 लाख जुर्माना सुनाया था। यह फैसला 27 मई 2025 को घोषित किया गया। इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने तत्काल उनका नाम दाखिले से हटा दिया।
23 views • 15 hours ago
payal trivedi
कल होगा 2025 का सबसे लंबा दिन - 13 घंटे का दिन, 11 घंटे की रात
आषाढ़ कृष्ण एकादशी अर्थात् शनिवार का दिन बेहद खास होगा - ज्योतिषीय, धार्मिक और खगोलीय दृष्टि से। ग्रहों के अधिपति सूर्यदेव उत्तरायण से दक्षिणायन मार्ग की ओर अग्रसर होंगे।
97 views • 17 hours ago
Sanjay Purohit
भारत में 'वन नेशन, वन टाइम' की ओर बड़ा कदम
देश में समय प्रणाली को एकरूप बनाने के लिए भारत सरकार जल्द ही ‘लीगल मेट्रोलॉजी (इंडियन स्टैंडर्ड टाइम) नियम, 2025’ अधिसूचित करने जा रही है। यह जानकारी उपभोक्ता मामले और खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को दिल्ली में ‘राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस ऑन टाइम डिसेमिनेशन’ के दौरान दी।
38 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
बिहार को PM मोदी का बड़ा तोहफा, सीवान में ₹ 5900 करोड़ से अधिक की 28 परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने सीवान में जल, रेल और बिजली क्षेत्र सहित कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के सिवान जिले में 5,900 करोड़ रुपये से अधिक की 28 विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।
42 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
G-7 समिट में कश्मीर की कला की गूंज: PM मोदी ने भेंट किया 'पेपर मैशी बॉक्स'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने विदेशी दौरे पर अक्सर भारत की कला, हस्तशिल्प एवं कालाकारी को प्रोत्साहित करते आए हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी G-7 यात्रा के दौरान विश्व के प्रभावशाली नेताओं को भारत के हस्तशिल्प से जुड़े उत्पाद भेंट किए हैं।
37 views • 22 hours ago
...