राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम की गिरफ्तारी के बीच प्रेमानंद महाराज का वीडियो क्यों हो रहा वायरल?
सोनम रघुवंशी का मामला गहराने के बाद सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह लड़कियों को अपने मनोनुकूल वर से ही शादी करने की नसीहत देते दिख रहे हैं।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 10 जून 2025
131
0
...

मध्य प्रदेश के इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम रघुवंशी को मिजोरम पुलिस ने हिरासत में लिया है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सोनम रघुवंशी की बरामदगी हुई है। शिलॉन्ग में 20 मई को हनीमून मनाने पहुंचे राजा और सोनम 23 मई को गायब हो गए थे। इसके बाद राजा रघुवंशी की लाश बरामद की गई। सोनम का कहीं अता-पता नहीं था। इस बीच अचानक 9 जून की रात 2:30 बजे गाजीपुर पुलिस को सोनम के नंदगंज थाना क्षेत्र स्थित पर ढाबे पर होने की जानकारी मिली। सोनम का मामला इस समय सोशल मीडिया पर खासी सुर्खियां बटोर रहा है।

वीडियो में क्या?

संत प्रेमानंद महाराज के वायरल वीडियो में शादी को लेकर लड़कियों की इच्छा को सार्वजनिक किए जाने की बात कही गई है। इसे कई यूजर्स सोनम रघुवंशी मामले से जोड़कर बता रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो पुराना है। इसी प्रकार के मामलों को लेकर प्रेमानंद महाराज ने अपने प्रवचन में इस प्रकार का जिक्र किया था।

प्रेमानंद महाराज वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि शादी के समय में लड़कियों को अपनी इच्छा को सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उस समय भले ही माता-पिता को आपकी इस बात पर दुख पड़े ,लेकिन आप अपने अनुकूल वर से ही शादी कीजिए। भगवान से प्रार्थना कीजिएगा कि आपके माता-पिता को अनुकूल वर मिल जाए।

दी बड़ी नसीहत

प्रेमानंद महाराज नसीहत देते हुए कहते हैं कि शादी के समय लड़की ने अपनी बात नहीं रखी और शादी के बाद आप उसके साथ निर्वाह नहीं कर पाए तो आप उस परिवार का उजाड़ कर देंगे। अगर आपके मनोनुकूल पति नहीं है तो आपका व्यवहार भी उसके प्रति सही नहीं होगा। इससे दोनों परिवार बिखड़ जाएगा। मुझे लगता है कि कुछ देर के लिए भले माता-पिता को दुख हो, आप न कर दें। शादी से मना कर दें।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Trending

See all →
Sanjay Purohit
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला गाना ‘सादगी’ रिलीज
महाकुंभ 2025 मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा की जिंदगी में रातों-रात बड़ा बदलाव आया है। महाकुंभ में माला बेचने से लेकर लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने तक, उन्होंने कमाल का बदलाव किया है। हाल ही में सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ उनका म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
122 views • 2025-06-14
payal trivedi
केवाईसी के बिना नहीं मिलेगी पीएम किसान की 20वीं किस्त, यहां जानें e-KYC करने की आसान प्रोसेस
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार योग्य किसानों को हर साल 6000 रुपये देती है। यह राशि किसानों को हर चार महीने में एक बार मिलती है, यानी किसानों को हर किस्त में 2000 रुपये मिलते हैं।
110 views • 2025-06-13
payal trivedi
पुरी में Jagnnath Rath Yatra: कैसे पहुंचे और किन बातों का ध्यान रखें
श्री जगन्नाथ रथयात्रा, जिसे पुरी रथयात्रा के नाम से भी जाना जाता है, एक महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है, जो हर साल ओडिशा के पुरी में आयोजित किया जाता है।
122 views • 2025-06-13
payal trivedi
Jagannath Ratha Yatra 2025: यहां जानें जगन्नाथ मंदिर के 'महाप्रसाद' से जुड़ी कुछ अनोखी बातें
जगन्नाथ पुरी में आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से रथ यात्रा शुरू होती है, जो एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है।
191 views • 2025-06-11
payal trivedi
Strawberry Moon 2025: जानें भारत में कब और कैसे दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून?
11 जून, बुधवार को स्ट्रॉबेरी मून नजर आने वाला है, जो एक खास खगोलीय घटना है।
123 views • 2025-06-11
Durgesh Vishwakarma
आज आसमान में दिखाई देगा 'स्ट्रॉबेरी मून'
आज बुधवार की रात आसमान में दिखेगा रहस्यमयी 'स्ट्रॉबेरी मून', फिर 2043 तक नहीं दिखेगा ऐसा नजारा।
62 views • 2025-06-11
Sanjay Purohit
राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम की गिरफ्तारी के बीच प्रेमानंद महाराज का वीडियो क्यों हो रहा वायरल?
सोनम रघुवंशी का मामला गहराने के बाद सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह लड़कियों को अपने मनोनुकूल वर से ही शादी करने की नसीहत देते दिख रहे हैं।
131 views • 2025-06-10
Sanjay Purohit
कौन हैं मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचाता जो बनीं थाईलैंड की पहली विनर
हैदराबाद में सम्पन्न हुई मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में थाइलैंड की ओपल सुचाता ने 107 सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए खिताब को जीत लिया है। सुचाता ने ये कारनामा 21 साल की उम्र में कर दिया है। वो थाईलैंड की ओर से पहली मिस वर्ल्ड बनी हैं।
705 views • 2025-06-01
Sanjay Purohit
सुहागरात से कुछ ही घंटे पहले दुल्हन ने कर दिया ये कांड, दूल्हे की गुल हुई बत्ती
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने शादी के कुछ ही घंटों बाद अपने प्रेमी के साथ फरार होकर पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया।
749 views • 2025-05-31
Sanjay Purohit
सुहागरात का सपना हुआ चूर-चूर, दुल्हन भी रहने लगी दूर-दूर, जब खुला राज तो दूल्हे की निकल गई चीख
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के बबीना इलाके के लहर ठाकुरपुरा गांव के बृजेंद्र रायकवार उम्र 28 वर्ष नामक शख्स की शादी ललितपुर की युवती से 18 फरवरी को हुई थी। शादी के बाद दूल्हा बहुत खुश रहता था और दुल्हन उदास। पत्नी अपने पति से दूर-दूर रहने लगी थी। साथ ही वो आए दिन अपने पति से झगड़ा करती थी। मगर, कुछ समय बाद ही उसके इस व्यवहार की पोल खुल गई, पता चला कि वो प्रेग्नेंट है।
867 views • 2025-05-29
...

National

See all →
Richa Gupta
कैलाश मानसरोवर यात्रा: गंगटोक से रवाना हुआ 35 श्रद्धालुओं का जत्था, आईटीबीपी ने दिखाई हरी झंडी
सिक्किम के रास्ते कैलाश मानसरोवर के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो गया है। देशभर से आए 35 श्रद्धालुओं ने सोमवार को गंगटोक से नाथुला के रास्ते 18वें माइल अनुकूलन केंद्र के लिए यात्रा शुरू की।
36 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
मुंबई के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र के मुंबई में धमकी भरे तीन कॉल्स और ईमेल्स ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी. दरअसल आज देवनार स्थित कनाकिया इंटरनेशनल स्कूल और कांदिवली के समतानगर स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल को धमकी भरे ईमेल मिले, जिसमें स्कूल परिसर और मुंबई शहर में बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है.
43 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के लिए और बढ़ी साइप्रस की अहमियत
प्रधानमंत्री मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले साइप्रस की यात्रा की, जो दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। साइप्रस, भूमध्य क्षेत्र और यूरोपीय संघ में भारत का एक महत्वपूर्ण सहयोगी है, जो व्यापार, सुरक्षा और निवेश को बढ़ावा देने में सहायक है।
51 views • 4 hours ago
Durgesh Vishwakarma
बुलंदशहर में महिला ने एक साथ तीन बेटियों को दिया जन्म, परिवार में खुशी का माहौल
बच्चियों के पिता सोनू मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करते है। वह अपनी पत्नी और तीनों नवजात बच्चियों को देखकर भावुक हो उठे।
13 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
G-7 में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा पर हैं। इस यात्रा में वे साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया जाएंगे। कनाडा में G-7 शिखर सम्मेलन में उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात होने की संभावना है। हालांकि, किसी औपचारिक बैठक की संभावना की पुष्टि नहीं की गई है।
52 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
भारत को ये झटके दे सकता है इजरायल और ईरान का तनाव
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं। अगर यह बढ़ोतरी कुछ समय के लिए नहीं रही, तो कुछ कंपनियों को नुकसान हो सकता है। खासकर उन कंपनियों को जो कच्चे तेल से सामान बनाती हैं या उससे जुड़े सामान का इस्तेमाल करती हैं।
43 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
2027 में जनगणना कराने का केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन
भारत सरकार ने घोषणा की है कि देश की अगली जनगणना साल 2027 में कराई जाएगी. इसके लिए गृह मंत्रालय की ओर से एक अधिसूचना जारी की है. देश के अधिकांश हिस्सों में जनगणना के लिए 1 मार्च 2027 की आधी रात को आधार तारीख माना जाएगा. हालांकि, ठंडे और बर्फबारी वाले इलाकों जैसे लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में यह तिथि 1 अक्टूबर 2026 तय की गई है. इन क्षेत्रों के लिए मौसम की कठिन परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
38 views • 4 hours ago
Durgesh Vishwakarma
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने 'आप' पर साधा निशाना, बोलीं- पंजाब में कुछ शक्तियां ग्रहण की तरह हैं
सीएम रेखा गुप्ता ने अपने बयान में आगे कहा कि, करनाल एक सुंदर शहर है, पूरे शहर को अच्छे से साफ-सुथरा रखा गया है, शहर का ख्याल अच्छे से रखा गया है।
13 views • 5 hours ago
Durgesh Vishwakarma
पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर गुजरात में राजकीय शोक
आज यानी के सोमवार (16 जून) को राजकीय सम्मान के साथ गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
10 views • 5 hours ago
Richa Gupta
योग को जीवन का हिस्सा बनाने से बीमारियां रहेंगी दूर : सीएम नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को ‘रन फॉर योगा’ मैराथन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में योग को अपनाने की जरूरत है।
52 views • 6 hours ago
...