RGPV को NAAC से मिला A++ ग्रेड, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने भोपाल स्थित राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा "A++" ग्रेड दिए जाने की महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि मिलने पर तकनीकी शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 01 नवंबर 2025
98
0
...

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने भोपाल स्थित राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा "A++" ग्रेड दिए जाने की महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि मिलने पर तकनीकी शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा प्रदान करने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में सतत् नवीन आयाम स्थापित हो रहे हैं। तकनीकी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं प्रगति के साथ, शैक्षणिक एवं अकादमिक स्तर पर उत्तरोत्तर गुणवत्ता वृद्धि हो रही है। विद्यार्थियों के गुणात्मक एवं संज्ञानात्मक विकास के लिए मजबूत आधार तैयार करने शोध एवं नवाचारों को बढ़ावा देने, उद्योगजगत की आवश्यकता अनुरूप रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की समावेशिता को बढ़ावा देने और देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए सतत् कार्य किए जा रहे हैं।


तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद द्वारा निर्धारित मानकों पर खरा उतरकर सर्वोत्कृष्ट उपलब्धि अर्जित करना प्रशंसनीय एवं सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह मान्यता मिलने से विश्वविद्यालय के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और अनुसंधान अनुदान के साथ राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंचों पर संस्थागत दृश्यता की नई राहें प्रशस्त होंगी। विद्यार्थियों के लिए बेहतर प्लेसमेंट एवं रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा। मंत्री श्री परमार ने कहा कि नैक द्वारा प्रत्ययन से वंचित प्रदेश के अन्य समस्त तकनीकी शिक्षण संस्थान भी राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद के मानकों पर खरा उतरने के लिए प्रयास करें।


ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की टीम ने भोपाल स्थित राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम गुणवत्ता, शिक्षण-प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन, शोध, नवाचार, आधारभूत ढांचा एवं संसाधन, विद्यार्थी सहयोग एवं प्रगति, गवर्नेंस एवं लीडरशिप मैनेजमेंट सहित विविध मानकों के आधार पर परखा था। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को निर्धारित मानकों पर "A++" ग्रेड से प्रत्ययित किया गया है।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
खजुराहो-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 7 नवंबर से दौड़ेगी,प्रयागराज समेत इन स्टेशनों से गुजरेगी
बुंदेलखंड को एक और नई सुविधा मिलने जा रही है। 7 नवंबर से वाराणसी और खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने लगेगी। रेलवे ने इसका आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। पहले इसका टाइम टेबल जारी किया गया था, लेकिन ट्रेन की शुरूआत की तारीख घोषित नहीं की गई थी। अब यह भी पुष्टि हो गई है कि 7 नवंबर से यह ट्रेन नियमित रूप से खजुराहो और वाराणसी के बीच चलेगी।
19 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
इंदौर के केमिकल गोडाउन में दो महिलाएं जिंदा जलीं,एकादशी पर पूजा के दौरान जलाए दीपक से भड़की लपटें
इंदौर के केट रोड स्थित एक केमिकल गोदाम में देवउठनी ग्यारस की शाम भयावह हादसा हो गया। पूजा के दौरान जलाए गए दीपक से लगी आग ने कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक घटना में दो महिला कर्मचारी जिंदा जल गईं, जबकि अन्य कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
21 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
इंदौर, जबलपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में आज होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने लगा है। बीते कुछ दिनों से वातावरण में नमी घटने के बाद आसमान से बादल धीरे-धीरे छंटने लगे हैं, जिससे दिन का तापमान बढ़ने लगा था। हालांकि, अब मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि आज से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। आगामी दिनों में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जाने की संभावना जताई गई है।
24 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
हम दूरियों को नहीं, दिलों को जोड़ने जा रहे हैं- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हवाई यात्रा केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि एक आनंददायक यात्रा का अनुभव भी बने। मध्यप्रदेश अपने नागरिकों और पर्यटकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ संस्कृति की आत्मीयता भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश की दूरियों को नहीं, बल्कि दिलों और अनुभवों को भी जोड़ने जा रहे हैं। हेलीकॉप्टर सेवा पर्यटन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। यह सुविधा न केवल पर्यटकों और यात्रियों का समय बचायेगी बल्कि उन्हें एक ही यात्रा में आस्था, आध्यात्म, पर्यटन और अनुभव का अद्भुत संगम भी प्रदान करेगी।
21 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
जन-जन के सहयोग से विकसित मध्यप्रदेश @2047 विजन डॉक्यूमेंट नव मध्यप्रदेश निर्माण की आधारशिला - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज एक नवम्बर को हम न केवल प्रदेश की उपलब्धियों का उत्सव मना रहे हैं, बल्कि आने वाले 25 वर्षों के कार्यकाल की शुरूआत भी कर रहे हैं। गत दो वर्ष विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की आधारशिला रखने वाले रहे। इन वर्षों में प्रदेश ने विरासत से विकास के पथ पर अग्रसर होते हुए औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, निवेश प्रोत्साहन, आधारभूत ढांचे के विस्तार में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की।
44 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
भक्तों के लिए सुबह 4 बजे जागे महाकाल
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर आज शनिवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया, जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया।
99 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
MP में नवंबर में भी होगी बारिश, आज कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में पिछले एक दशक से नवंबर का महीना सिर्फ ठंड नहीं, बल्कि बारिश भी लेकर आया है। इस बार भी मौसम का रुख कुछ ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
95 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
बाघों की दहाड़ और चीतों की रफ्तार ने MP को बनाया पर्यटन का आकर्षक केंद्र
मध्यप्रदेश देश का टाइगर स्टेट हैं। यहां पर 785 बाघ और 27 चीते हैं। चीतों में कूनो में मौजूद 24 में से 14 शावक देश में जन्में हैं। वन्यजीव संरक्षण से राज्पय में पर्यटन-रोजगार बढ़ा हैं। हालांकि बाघ के शिकार और वनों में अतिक्रमण चुनौती बनी हुई हैं।
46 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
MP के स्थापना दिवस पर शुरू होगा तीन दिनी राज्योत्सव, CM मोहन यादव करेंगे उत्सव की शुरूआत
आज एक नवंबर को मध्य प्रदेश अपना 70वां स्थापना दिवस मना रहा है। इसे 'अभ्युदय एमपी' उत्सव के रूप में मनाया। इस राज्योत्सव का आयोजन तीन दिन तक किया जाएगा। सीएम मोहन यादव इस उत्सव का शुभारंभ करेंगे। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 2000 ड्रोन शो, जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति और प्रदेश की सांस्कृतिक झलक देखने मिलेगी।
177 views • 23 hours ago
Sanjay Purohit
विंध्य क्षेत्र में भारी बारिश ने मचाई तबाही, धान की फसल हुई बर्बाद
करीब 75 फीसदी फसल खराब हो चुकी है। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से बर्बाद फसल के नुकसान का आंकलन करने के लिए अमला नहीं पहुंचा है।
52 views • 23 hours ago
...