सिंहस्थ 2028: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार श्रद्धालुओं को मिलेगा भव्य, दिव्य और अलौकिक अनुभव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि आगामी सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं को भव्य, दिव्य और अलौकिक अनुभव मिलेगा। सरकार सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर रही है ताकि तीर्थयात्रियों का अनुभव यादगार और सुविधाजनक हो।
Richa Gupta
Created AT: 1 hour ago
53
0
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन सिंहस्थ-2028 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे नवीन घाट निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि घाटों पर हरियाली होनी चाहिए, सभी घाटों के निर्माण में एकरूपता होनी चाहिए, घाट निर्माण के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और संसाधन भी सुनिश्चित किए जाएं। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिहंस्थ-2028 के सभी कार्य गुणवत्ता पूर्ण और समय अवधि में पूर्ण हो जिससे श्रद्धालुओं का सिंहस्थ-2028 का अनुभव भव्य, दिव्य और अलौकिक बने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भविष्य में घाट आधारित विकास कार्य योजना पर भी कार्य किया जाएगा।
प्रमुख बिन्दु-
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन सिंहस्थ-2028 के लिए किए जा रहे नवीन घाट निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
- घाटों पर हरियाली होनी चाहिए।
- सभी घाटों के निर्माण में एकरूपता होनी चाहिए।
- घाट निर्माण के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और संसाधन भी सुनिश्चित किए जाएं।
- सभी कार्य गुणवत्ता पूर्ण और समय अवधि में पूर्ण हो।
- सिंहस्थ-2028 का अनुभव भव्य, दिव्य और अलौकिक बने।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम