48 घंटे में बदलेगा हवा का रुख, भारी पड़ेंगी ‘उत्तरी हवाएं’, ठंड दिखाएगी तेवर
जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में अगले 48 घंटे में कमजोर पड़ जाएगा। इसके कमजोर पड़ते ही हवा का रुख उत्तर दिशा से होगा। उत्तरी हवा कश्मीर की ठंडक लेकर आएगी, जिसकी वजह से रात के तापमान में गिरावट आएगी।
Sanjay Purohit
Created AT: 21 hours ago
85
0
जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में अगले 48 घंटे में कमजोर पड़ जाएगा। इसके कमजोर पड़ते ही हवा का रुख उत्तर दिशा से होगा। उत्तरी हवा कश्मीर की ठंडक लेकर आएगी, जिसकी वजह से रात के तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के अंत तक तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर आ जाएगा और रात में ठंडक बढ़ेगी।
जिले में हुई हल्की बारिश
गत दिवस ग्वालियर में हल्की बारिश हुई। इस बारिश ने फिर से किसानों की चिंता बढ़ा दी थी और रातभर बादल छाए रहे, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे रात में ठंडक कम रही। वहीं आसमान साफ होने से तेज धूप निकली और अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवा में मौजूद नमी के कारण उमस का अहसास हुआ, लेकिन अब नमी कम हो चुकी है। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम