महिला के गर्भ में पल रहे 9 बच्चे- डॉक्टर भी रह गए स्तब्ध
मिस्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने चिकित्सा जगत को हैरान कर दिया है। एक महिला जब सामान्य प्रेग्नेंसी चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची, तो जांच में पता चला कि उसके गर्भ में एक नहीं, दो नहीं बल्कि नौ बच्चे एक साथ पल रहे हैं। इस दुर्लभ घटना ने डॉक्टरों और लोगों दोनों को स्तब्ध कर दिया है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 14 नवंबर 2025
205
0
...

मिस्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने चिकित्सा जगत को हैरान कर दिया है। एक महिला जब सामान्य प्रेग्नेंसी चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची, तो जांच में पता चला कि उसके गर्भ में एक नहीं, दो नहीं बल्कि नौ बच्चे एक साथ पल रहे हैं। इस दुर्लभ घटना ने डॉक्टरों और लोगों दोनों को स्तब्ध कर दिया है।

सोनोग्राफी में दिखे नौ भ्रूण थैले

जानकारी के अनुसार, महिला नियमित सोनोग्राफी जांच कराने गई थी। लेकिन जब डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड किया, तो उन्होंने गर्भाशय में नौ भ्रूण थैले देखे। यानी महिला नौ शिशुओं को गर्भ में लिए हुए थी। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बेहद दुर्लभ और जोखिम भरा मामला है, क्योंकि ऐसी गर्भावस्था में मां और शिशुओं दोनों की जान को खतरा बना रहता है।

ओवरी स्टिमुलेटिंग दवाओं का गलत इस्तेमाल बना वजह

अल-अरबिया से बातचीत में एक महिला डॉक्टर ने बताया कि यह मामला अत्यंत असाधारण है और चिकित्सा इतिहास में ऐसे उदाहरण उंगलियों पर गिने जा सकते हैं। डॉक्टर के अनुसार, इसका मुख्य कारण ओवरी स्टिमुलेटिंग दवाओं का बिना चिकित्सकीय निगरानी के उपयोग है। इन दवाओं का उद्देश्य अंडाशय से एक से अधिक अंडों का निर्माण कराना होता है, लेकिन अगर इन्हें अनियंत्रित मात्रा में या बिना विशेषज्ञ की सलाह के लिया जाए, तो एक साथ कई अंडे बन जाते हैं, जिससे मल्टीपल प्रेग्नेंसी की स्थिति बन जाती है।

मां और बच्चों दोनों के लिए बढ़ जाता है खतरा

डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि इस तरह की हार्मोनल दवाओं का गलत या बिना निगरानी प्रयोग मां और बच्चों दोनों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। ऐसी गर्भावस्था में महिला को गर्भावधि मधुमेह, अत्यधिक रक्तस्राव, एनीमिया, शारीरिक कमजोरी और जटिल प्रसव जैसी गंभीर स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

IVF में भी सावधानी जरूरी

कई मामलों में डॉक्टर गर्भधारण की संभावना बढ़ाने के लिए चार या पांच भ्रूण एक साथ प्रत्यारोपित कर देते हैं, जो कि आधुनिक चिकित्सा मानकों के खिलाफ है। अंतरराष्ट्रीय दिशानिर्देशों के अनुसार, IVF प्रक्रिया में एक या अधिकतम दो भ्रूण ही प्रत्यारोपित करने की सलाह दी जाती है ताकि मां और शिशु दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Trending

See all →
Richa Gupta
30 मिनट से अधिक सोशल मीडिया से बच्चों का ध्यान कमजोर: अध्ययन
एक नए अध्ययन में पाया गया है कि 30 मिनट से ज्यादा सोशल मीडिया इस्तेमाल करने से बच्चों की एकाग्रता और ध्यान क्षमता कमजोर हो सकती है। विशेषज्ञों ने सावधानी की सलाह दी है।
99 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
हिंदू युवती को हुआ मुस्लिम लड़की से प्यार, दोनों के अफेयर ने तोड़ दी मजहब की दीवार; कहा- पति-पत्नी की तरह ही रहेंगी
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहाँ दो युवतियों की ऑनलाइन दोस्ती प्यार में बदल गई और मामला सीधे थाने तक पहुँच गया। शाहजहांपुर की रहने वाली एक हिंदू युवती अचानक सहारनपुर में रहने वाली मुस्लिम महिला के घर पहुँच गई। मुस्लिम महिला शादीशुदा है और तीन बच्चों की माँ भी है।
96 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
टूट गई स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल की शादी
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने घोषणा की है कि म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी टूट गई है। यह रिश्ता जो पिछले कई हफ्तों से सुर्खियों में था, अचानक खत्म हो गया है।
62 views • 2025-12-07
Sanjay Purohit
धर्मेंद्र की याद में देओल परिवार का बड़ा ऐलान
हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार और ‘ही-मैन’ कहलाने वाले धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका 90वां जन्मदिन 8 दिसंबर को मनाया जाना था। इस भावुक अवसर पर देओल परिवार ने अपने पिता को अनोखे तरीके से याद करने का फैसला किया है।
213 views • 2025-12-06
Sanjay Purohit
विवाह में दुल्हन को क्यों पहनाया जाता है लाल जोड़ा?
हिंदू धर्म में 16 संस्कारों के बारे में बताया गया है. इन्हीं संस्कारों में एक संस्कार है विवाह. विवाह के बाद गृहस्थ जीवन की शुरुआत हो जाती है. हिंदू विवाह में कई परंपराएं रस्में की जाती हैं, जो बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण होती हैं.
422 views • 2025-12-03
Sanjay Purohit
धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में हेमा मालिनी को नहीं बुलाया गया! दोनों बेटियों ने भी बनाई दूरी
धर्मेंद्र के निधन के बाद मुंबई मे हीमैन की प्रेयर मीट का आयोजन हुआ। इस दौरान कई बड़े-बड़े सितारे पहुंचे, लेकिन हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां नहीं पहुंचीं, लेकिन लोग हैरान उस समय हुए जब हेमा मालिनी ने अपने घर पर अलग से शोक सभा का आयोजन रखा।
809 views • 2025-11-28
Sanjay Purohit
धर्मेंद्र के निधन के 72 घंटे बाद हेमा मालिनी का छलका दर्द, लिखा- वो मेरे लिए सब कुछ थे
धर्मेंद्र के निधन के बाद जहां पूरे बॉलीवुड में मातम छाया हुआ है वहीं, हेमा मालिनी टूट गई हैं। उन्होंने धर्मेंद्र की याद में बेहद इमोशनल मैसेज लिखा है।
181 views • 2025-11-27
Sanjay Purohit
राजस्थान में है एक्टर धर्मेंद्र का मंदिर, इसकी कहानी भी है बेहद अनोखी
बॉलीवुड की शान रहे एक्टर धर्मेंद्र के निधन से उनके फैन्स को गहरा दुख लगा है. लोगों को अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके ही-मैन अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. इन्हीं में से धर्मेंद्र के एक फैन हैं, राजस्थान के प्रीतम कुमार सुथार. 63 साल के प्रीतम की दीवानगी धर्मेंद्र के लिए इतनी थी कि उन्होंने अपने फोटो स्टूडियो का नाम भी फेवरिट एक्टर के नाम पर रखा है.
198 views • 2025-11-26
Sanjay Purohit
प्रयागराज की दुल्हन ने तोड़ दी परंपरा, खुद निकाली अपनी बारात और बग्घी पर झूमते-नाचते पहुंची दूल्हे के घर
उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के कीडगंज इलाके में एक अनोखी और दिल छू लेने वाली शादी देखने को मिली, जिसकी चर्चा पूरे शहर में हो रही है। आमतौर पर दूल्हा अपनी बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है, लेकिन यहां नजारा बिल्कुल अलग था।
214 views • 2025-11-26
Sanjay Purohit
काला रंग अशुभ, फिर भी मंगलसूत्र के मोती काले क्यों होते हैं?
मंगलसूत्र सुहागिन महिलाओं के सोलह श्रृंगार में से एक माना जाता है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यताओं में काले रंग को अशुभ माना गया है और ऐसे में कई महिलाओं के मन में सवाल आता है कि जब काला रंग अशुभ है तो मंगलसूत्र के मोती काले क्यों होते हैं.
307 views • 2025-11-24
...