H

CG NEWS : इन विरोधियों की ठठरी बारने की जरूरत है – पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री.....

By: Shivani Hasti | Created At: 29 January 2024 12:03 PM


bannerAds Img
CG NEWS : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बीते दिनों हुई गौ सेवक साधराम यादव की हत्या कर दी गई थी। रविवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढाई लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा वाचन करने तीन दिवसीय कवर्धा प्रवास पर हैं। 28 जनवरी को कथा के पहले दिन उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची। कथा से पहले उन्होंने हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। पूजा-पाठ के बाद वो पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि, हिंदुओं एक हो जाओ, वरना हर घर में कांड हो सकता है। अब इन विरोधियों की ठठरी बारने की जरूरत है।

Read More: CG NEWS :मुख्यमंत्री विष्णुदेव की पत्नी ने कहा- प्रदेश में विकास कार्यों के साथ-साथ सभी काम साय-साय होगा....

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि, मैंने परिवार से मुलाकात की परिवार ने मुझे बताया कि, कैसे घटना हुई और कुछ नशेड़ियों ने घटना को अंजाम दिया है। साधराम यादव गांव में गौ सेवा करते थे। इन्होंने मना किया, तो आरोपियों का ईगो हर्ट हो गया। उन्होंने आगे कहा कि, पुलिस ने आरोपी को जेल में डाल दिया है। प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर आरोपी की अवैध संपत्ति को तोड़ दिया है। छत्तीसगढ़ में राम राज है, सरकार राम हितैषी है, ये अच्छी बात है। हमने मृतक के परिवार को ढाई लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की बात कही है, जो सोमवार तक दे दी जाएगी।

2 फरवरी को पूरे भारत के हिंदुओं को एक बड़ा तोहफा

राम मंदिर का जिक्र करते हुए बागेश्वर सरकार ने कहा कि, राम मंदिर बन गया है, अब कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी की तैयारी है। हम बागेश्वर धाम में भारत देश की सेना को मजबूत करने और अमर वीर शहीदों की स्मृति में 108 कुंडली महायज्ञ 1 मार्च से 8 मार्च तक करने जा रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, 2 फरवरी को पूरे भारत के हिंदुओं को एक बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं सनातन धर्म क्या है ? पांच दिन के अज्ञातवास में हमने यह पुस्तक लिखी है। उस पुस्तक में जानकारी संक्षिप्त है। छोटा पैक, बड़ा धमाका है। उस पुस्तक को पढ़ने के बाद छोटे से छोटा बच्चा भी एक लाख सनातन विरोधियों के बीच खड़ा होकर बोलेगा सनातन धर्म की जय हो। बता दें कि 21 जनवरी की सुबह लालपुर कला गांव की नर्सरी के पास एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली थी। मृतक का नाम साधराम यादव था जो गोशाला में चरवाहे का काम करता था। इस हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया था। हत्या के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें से एक आरोपी नाबालिग है। दरअसल, 20 जनवरी की रात किसी बात को लेकर साधराम यादव और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि, आरोपियों ने धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस ने हत्याकांड के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपियों के नाम हैं-

गिरफ्तार आरोपियों में 1. सुफियान कुरैशी निवासी एकता चौक, 2. इदरीश खान, निवासी वार्ड क्रमांक 5 आदर्श नगर, 3. अयाज खान, निवासी वार्ड क्रमांक 18, बीच पारा और 4. महताब खान निवासी नवाब मोहल्ला और एक नाबालिग शामिल है। ये सभी आरोपी कवर्धा शहर के रहने वाले हैं।

Read More: CG NEWS : कोयला घोटाले और शराब घोटाले के बाद अब दो मामलों में भी एफआईआर दर्ज....