BS Yeddyurappa : येदियुरप्पा ने लिया राजनीति से संन्यास, बोले - अंतिम सांस तक पार्टी के साथ
Img Banner
profile
Administrator
Created AT: 23 फरवरी 2023
6042
0
...

बीजेपी के सीनियर नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा (BS Yeddyurappa) ने राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी है। विधानसभा में उन्होंने (BS Yeddyurappa) कहा कि, यह मेरी फेयरवेल स्पीच है। ये एक दुर्लभ पल है, क्योंकि, अब मैं दोबारा चुनाव नहीं लडूंगा। मुझे बोलने का अवसर देने के लिए धन्यवाद।

येदियुरप्पा ने अपनी विदाई भाषण में पीएम मोदी का भी धन्यवाद किया

बीएस येदियुरप्पा ने अपनी विदाई भाषण में पीएम मोदी का भी धन्यवाद किया। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि, यदि भगवान ने मुझे शक्ति दी, तो मैं 5 साल बाद होने वाले अगले विधानसभा चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में वापस लाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाऊंगा। येदियुरप्पा ने कहा कि, मैं पहले ही बोल चुका हूं कि, अब मैं चुनाव नहीं लडूंगा। पार्टी व पीएम मोदी ने मुझे जो सम्मान और पद दिया उसको मैं जीवनभर नहीं भूल पाऊंगा।

विपक्ष के आरोपों का जिक्र किया

इस दौरान येदिरयुप्पा ने कहा कि, विपक्ष बोलता है कि, मुझे सीएम पद से हटाया गया था, ये गलत है। मुझे किसी ने सीएम पद से नहीं हटाया था। मैंने ये फैसला अपना उम्र के चलते लिया था। आपको बता दें कि, साल 2021 में येदियुरप्पा ने पार्टी हाई कमान के कहने पर सीएम पद छोड़ दिया था। विपक्ष बहुत बार येदियुरप्पा की बीजेपी पार्टी में पोजिशन पर सवाल खड़े करता रहा हैं।

पार्टी के लिए काम करता रहूंगा।

वहीं इस भावुक कर देने वाले अपने भाषण के बाद विधानसभा स्पीकर और विधायकों ने येदियुरप्पा से आग्रह किया कि, वे बजट सेशन के आखिरी दिन भी भाषण दें। वहीं विपक्ष के कई नेताओं ने उनसे कहा कि, वो चुनाव दोबारा लड़ें। इस पर उन्होंने कहा कि, चुनाव न लड़ने का यह अर्थ नहीं कि, वह घर पर बैठ जाएंगे। चुनाव के बाद वो पूरे राज्य का दौरा करेंगे। वहीं पार्टी के उम्मीदवारों का प्रचार करेंगे।

ये भी पढ़ें - MP Politics: महेंद्रसिंह सिसोदिया का बयान कहा- ‘सबसे घटिया वक्‍तव्‍य देने वाला कोई व्यक्ति है, तो वह कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा हैं’

ये भी पढ़ें
Delhi Liquor Policy: ED ने सीएम केजरीवाल के पीए को भेजा समन, केजरीवाल ने कहा ये सब सरासर झूठ
...

National

See all →
Sanjay Purohit
कल लॉन्च होगा एक्सिओम-4 मिशन, अब तक 6 बार टल चुका
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन एक्सिओम-4 की नई तारीख आ गई है। अब यह मिशन 25 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर 12.01 बजे अंतरिक्ष की ओर रवाना होगा। 26 जून को शाम 4.30 बजे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचेगा।
8 views • 20 minutes ago
Sanjay Purohit
इंडिगो ने मिडिल ईस्ट में फिर से उड़ानें शुरू करने का किया ऐलान
ईरान और इजरायल के बीच तनाव जारी है। वहीं, कतर ने अपना एयरस्पेस को एक बार फिर से खोल दिया है। इसी बीच इंडिगो एयरलाइंस ने अस्थायी निलंबन के बाद मिडिल ईस्ट के लिए सावधानीपूर्वक उड़ान संचालन को फिर से शुरू कर दिया है। सोमवार को ईरान ने कतर की राजधानी दोहा में स्थित एयरबेस पर मिसाइल से हमला किया था। इसके बाद एहतियातन कतर ने अपना एयरस्पेस अस्थाई रूप बंद कर दिया था।
8 views • 32 minutes ago
Sanjay Purohit
संसदीय मैत्री समूह बनाने पर विचार कर रही है सरकार
भारत सरकार अलग-अलग देशों की संसदों से संपर्क और संवाद के लिए संसदीय मैत्री समूह (पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स) बनाने का विचार कर रही है। पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद दुनियाभर में भेजे गए अलग-अलग पार्टी के प्रतिनिधिमंडलों की सफलता के बाद संसदीय मैत्री समूह बनाने पर सोचा गया है।
7 views • 43 minutes ago
Sanjay Purohit
सुप्रीम कोर्ट ने साइबर क्राइम पर तमिलनाडु के कानून को सराहा
सुप्रीम कोर्ट ने साइबर अपराधों से निपटने के लिए तमिलनाडु सरकार द्वारा निवारक निरोध कानूनों के उपयोग की सराहना की है। अदालत ने माना कि सामान्य आपराधिक कानून साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी नहीं हो पा रहे हैं।
9 views • 56 minutes ago
Sanjay Purohit
ईरान-इजराइल युद्धविराम से सोना हुआ धड़ाम
सोने की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर से सोना 3,000 रुपये से ज्यादा गिर गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है।
9 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
क्या गुजरात में कांग्रेस की जमीन हथिया लेगी आप?
गुजरात उपचुनावों में आम आदमी पार्टी ने विसावदर में बड़ी जीत हासिल करके चौंका दिया है। राज्य में अपनी शक्ति बढ़ाने में जुटे कांग्रेस को गहरी निराशा हाथ लगी है। नतीजों के बाद चर्चा छिड़ी है कि दिल्ली गंवाने के बाद भी केजरीवाल की आप कैसे मजबूत होकर उभरी?
10 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
डोनाल्ड ट्रंप के एक दावे से कच्चा तेल टूटा
कच्चे तेल की कीमत में आज काफी गिरावट आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर की घोषणा की है। इससे पहले कच्चा तेल पांच महीने के टॉप पर पहुंच गया था जिससे भारत समेत पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया था।
10 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
दिल्ली में आज मानसून की दस्तक, 12 साल का रिकॉर्ड टूटने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 24 जून यानी आज मानसून पहुंचने की संभावना है, जो 2013 के बाद सबसे जल्दी तारीख होगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून आज राजधानी दिल्ली में प्रवेश कर सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह 2013 में 16 जून के बाद पहली बार होगा जब मानसून इतनी जल्दी राजधानी पहुंचा है। तब से अब तक इतनी जल्द मानसून की एंट्री नहीं हुई है।
15 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
4 राज्यों में 5 विधानसभा उपचुनाव नतीजे: गुजरात के विसावदर में AAP, कडी में भाजपा जीती, लुधियाना में AAP और केरल में कांग्रेस विजयी, बंगाल में TMC को सफलता
चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं। गुजरात की कडी सीट से भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र चावड़ा ने कांग्रेस के रमेश चावड़ा को हराकर जीत दर्ज की। वहीं, विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के गोपाल इटालिया विजयी रहे। भाजपा के कीर्ति पटेल यहां दूसरे स्थान पर रहे।
84 views • 21 hours ago
Richa Gupta
बद्रीनाथ हाईवे भारी बारिश से ठप, प्रशासन ने यात्रियों से की संयम बरतने की अपील
उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भनेरपानी (पिपलकोटी) के पास बंद हो गया है। चमोली पुलिस और चारधाम पुलिस कंट्रोल रूम ने यात्रियों और श्रद्धालुओं को इस बारे में जानकारी दी है।
90 views • 21 hours ago
...