सोने और चांदी के दामों में आई गिरावट, जाने क्या है रेट्स
Img Banner
profile
Administrator
Created AT: 20 अप्रैल 2022
6108
0
...

सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। बुलियन मार्केट में सोना और चांदी दोनों के ही दाम में गिरावट देखी जा रही है और ये सस्ते होकर मिल रहे है।

सोना चांदी आज काफी सस्ते होकर मिल रहे

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना चांदी आज काफी सस्ते होकर मिल रहे है। MCX पर सोने का जून वायदा 330 रुपये या 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. इसमें 52,419 रुपये प्रति 10 ग्राम सोना के स्तर पर रेट देखे जा रहे हैं।

MCX पर आज चांदी के दाम सस्ते हो गए है

MCX पर आज चांदी के दाम सस्ते हो गए है। MCX पर चांदी का मई वायदा 600 रुपये या 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68,170 रुपये प्रति किलो के रेट पर बना हुआ है। बता दें कि चांदी पिछले कई दिनों से निचले दायरों पर कारोबार कर रही है।

ये भी पढ़े-

गिरावट के बाद आज बाजार में दिखी खरीदारी, सेंसेक्स 574 अंक चढ़ा, निफ्टी 17130 के पास हुआ बंद

राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत स्थिर बनी हुई है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत स्थिर बनी हुई है। आज दिल्ली में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 49 हजार 850 रुपये है। वहीं कल भी 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 49 हजार 850 रुपये था। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का आज का भाव 54 हजार 380 रुपये हो गया है। जबकि कल भी 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 54 हजार 380 रुपये था। बात करें चांदी की तो दिल्ली में आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 70 हजार रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

ये भी पढ़े-

आज तेजी के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, निफ्टी 17,000 के ऊफर, सेंसेक्स में 400 अंकों का उछाल

ये भी पढ़ें
इंदौर में बनेगा एयरपोर्ट जैसा लग्जरी रेलवे स्टेशन
...

Business

See all →
Sanjay Purohit
S&P का भारत पर भरोसा बढ़ा, GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया
सामान्य मानसून, कच्चे तेल की कम कीमतों और मौद्रिक नरमी को देखते हुए S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत के जीडीपी के अनुमान को बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया।
7 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
ईरान-इजराइल युद्धविराम से सोना हुआ धड़ाम
सोने की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर से सोना 3,000 रुपये से ज्यादा गिर गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है।
28 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
भारत में UAE और सऊदी अरब से अचानक क्यों आ रहा इतना पैसा
संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों ने भारत में पैसे भेजना तेज कर दिया है। रुपये की कीमत में गिरावट आई है, जिससे एनआरआई को फायदा हो रहा है। एक एईडी की कीमत अब लगभग 23.5 रुपये हो गई है। एनआरआई अब और गिरावट का इंतजार नहीं कर रहे हैं और तुरंत पैसे भेज रहे हैं।
152 views • 2025-06-22
Sanjay Purohit
रिलायंस इंडस्ट्रीज के वाइस प्रेसिडेंट ने 75 करोड़ की सैलरी छोड़ अपनाया सन्यासी जीवन
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के करीबी सहयोगी प्रकाश शाह ने साधु जीवन अपना लिया है। सांसारिक जीवन से संन्यास लेने के लिए उन्होंने 75 करोड़ रुपये की सैलरी वाली नौकरी छोड़ दी। वे रिलायंस इंडस्ट्रीज में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर थे। प्रकाश शाह को मुकेश अंबानी का राइट हैंड माना जाता था।
242 views • 2025-06-22
Richa Gupta
एयर इंडिया क्रैश के बाद ‘11A’ सीट की मांग में उछाल, यात्री एक्स्ट्रा पैसे देने को तैयार
एयर इंडिया क्रैश में बची ‘11A’ सीट को लेकर यात्रियों में होड़, लोग extra राशि देकर भी इसे सुनिश्चित करना चाहते हैं। जानिए क्यों।
54 views • 2025-06-22
Sanjay Purohit
बोइंग-787 ड्रीमलाइनर संकट के बीच 'फाल्कन' को लेकर अच्छी खबर
फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन, रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर के साथ मिलकर भारत में फाल्कन 2000 एलएक्सएस जेट बनाएगी। यह जेट वैश्विक बाजार के लिए होगा और 2028 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
114 views • 2025-06-19
Richa Gupta
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने उठाया बड़ा कदम, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15 फीसदी की कटौती
हाल ही में अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। एयरलाइन ने बुधवार को घोषणा की कि वह 20 जून से अपने वाइड-बॉडी विमानों से संचालित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15 प्रतिशत की कटौती करेगी।
76 views • 2025-06-19
Sanjay Purohit
चीन की कमर तोड़ने के लिए अमेरिका ने वियतनाम पर डाला प्रेशर!
अमेरिका, चीन की टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन को तोड़ने की योजना बना रहा है। वह वियतनाम से चीनी पुर्जों का इस्तेमाल कम करने को कह रहा है। अमेरिका ने टैरिफ लगाने की धमकी भी दी है। इससे एप्पल, सैमसंग और गूगल जैसी कंपनियों को चिंता हो रही है।
99 views • 2025-06-17
Durgesh Vishwakarma
घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ की ओपनिंग, सेंसेक्स 81,100 से ऊपर, निफ्टी भी चढ़ा
निफ्टी पर सिप्ला, एलएंडटी, श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली, जबकि डॉ रेड्डीज लैब्स, कोटक महिंद्रा बैंक, जियो फाइनेंशियल और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
27 views • 2025-06-16
Sanjay Purohit
इजरायल-ईरान की लड़ाई से भारत को कितना नुकसान? जानें कच्चे तेल और शेयर बाजार पर क्या पड़ेगा असर
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का भारत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर शायद नहीं होगा। एक बड़े सरकारी अधिकारी ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर यह लड़ाई और ज्यादा बढ़ती है, तभी भारत को ज्यादा नुकसान हो सकता है। सरकार इस स्थिति पर पूरी नजर रख रही है।
106 views • 2025-06-14
...