केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इंदौर को दी 2300 करोड़ रुपये की सौगात
Img Banner
profile
Administrator
Created AT: 01 अगस्त 2022
6844
0
...

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज इंदौर पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यहां पर 2300 करोड़ रुपये के कामों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर कई कैबिनेट मंत्री और राजनेता इंदौर पहुंचे हैं। इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में कुल 119 किलोमीटर लंबी 5 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास एवं वन वे साइड एमिनिटी का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही नितिन गड़करी श्री नाना महाराज तराणेकर का 125 वां जन्मोत्सव प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, नागरिक विमानन राज्यमंत्री डॉ वीके सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा जुड़ेंगे।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया है

ये कार्यक्रम सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, सीएम शिवराज सिंह चौहान के अलावा मंत्री गोपाल भार्गव, सुरेश धाकड़, तुलसी सिलावट, उषा ठाकुर, नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य विधायक व राजनेता शामिल होंगे।

सड़क परियोजनाओं से प्रदेश में आधारभूत ढ़ाचें की तस्वीर बदलेगी

2300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस सड़क परियोजनाओं से प्रदेश में आधारभूत ढ़ाचें की तस्वीर बदलेगी। उद्योगों को नई दिशा मिलेगी, रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़े- बंगाल में कैश का खेला लगातार जारी,विधायक के बाद अब झारखंड के नामी अधिवक्ता कैश के साथ गिरफ्तार

तेजाजी नगर से बलवाड़ा खंड पर मौजूद सड़क का सुदृढ़ीकरण काम शामिल

इंदौर में तेजाजी नगर से बलवाडा पर 4 लेन का निर्माण काम, इंदौर राघोगढ़ पर 4 लेन का, राऊ सर्कल के 6 लेन फ्लाईओवर, DPS-राउ सर्कल पर 6 लेन पर सर्विस रोड का पुन: निर्माण और तेजाजी नगर से बलवाड़ा खंड पर मौजूद सड़क का सुदृढ़ीकरण काम शामिल हैं।

ये भी पढ़े- सीएम शिवराज सिंह ने दिया सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्‍ता 3 फीसदी बढ़ाया

ये भी पढ़ें
मध्य प्रदेश में बच्चों के बस्ते का बोझ बढ़ाने पर स्कूलों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
"भक्ति, भस्म और बंदोबस्त: 21 जून 2025 की महाकाल भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब"
महाकालेश्वर मंदिर में 21 जून की सुबह भस्म आरती के पावन अवसर पर भक्ति, विधि-विधान और सुरक्षा प्रबंधन का दुर्लभ संगम देखने को मिला।
28 views • 7 hours ago
Richa Gupta
सरकार ने लागू की सरकारी शिक्षकों के लिए नई ई-हाजिरी प्रणाली, 23 जून से शुरू
मध्यप्रदेश सरकार ने 23 जून से सरकारी शिक्षकों के लिए ई-हाजिरी प्रणाली शुरू की है। 1 जुलाई से सभी जिलों में यह अनिवार्य होगी। जानिए नई व्यवस्था के नियम और फायदे।
42 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
मध्यप्रदेश में हाइड्रो पावर की वृहद सम्भावना
भारत के ऊर्जा संसाधनों में जलविद्युत एक महत्वपूर्ण और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प है। मध्यप्रदेश, अपनी भौगोलिक बनावट और नदियों की बहुलता के कारण जलविद्युत उत्पादन के क्षेत्र में अपार संभावनाओं से युक्त है। राज्य की सरकार भी इन संसाधनों के उपयोग हेतु योजनाएं बना रही है।
19 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश में उद्योग क्रांति: संभावनाएं, चुनौतियाँ और मुख्यमंत्री मोहन यादव की भूमिका
मध्यप्रदेश, जो लंबे समय तक कृषि प्रधान राज्य के रूप में जाना गया है, अब उद्योगिक विकास की ओर तेज़ी से अग्रसर हो रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ने "उद्योग क्रांति" का नारा दिया है। यह क्रांति केवल नारा नहीं बल्कि एक रणनीतिक दृष्टिकोण है, जिसके तहत निवेश, बुनियादी ढांचा, रोज़गार और टेक्नोलॉजी को केंद्र में रखकर नीति बनाई जा रही है।
29 views • 8 hours ago
Richa Gupta
एमपी के लोगों को मिली गर्मी से राहत, आज प्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों को मिली राहत। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानें कहां-कहां होगी तेज बारिश।
43 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश में कांग्रेस का निरंतर सिमटता जनाधार
मध्य प्रदेश, जो कभी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) का एक मजबूत गढ़ माना जाता था, आज उसके लिए एक चुनौतीपूर्ण राज्य बन गया है। पिछले कुछ दशकों में कांग्रेस का जनाधार राज्य में लगातार घटता जा रहा है, जिससे उसकी राजनीतिक पकड़ कमजोर हुई है।
28 views • 9 hours ago
Durgesh Vishwakarma
एक नया इतिहास विश्व पटल पर योग के रूप में रचा गया – केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा - उनकी पहल पर वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था।
12 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
वर्षा ऋतु में मध्य प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं
मध्य प्रदेश, जिसे भारत का "हृदय प्रदेश" कहा जाता है, प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहरों, सांस्कृतिक विविधताओं और जैव विविधता से भरपूर है। वर्षा ऋतु (जुलाई से सितंबर) में यह राज्य एक नए रूप में खिल उठता है। इस मौसम में न केवल हरियाली अपनी चरम पर होती है, बल्कि झरने, नदियाँ और वन्य क्षेत्र भी जीवंत हो जाते हैं, जो पर्यटकों को अत्यंत आकर्षित करते हैं।
26 views • 9 hours ago
Richa Gupta
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया योगाभ्यास, कहा– ‘भारतीय संस्कृति से दुनिया को परिचित कराने का गौरव दिवस’
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल स्थित अटल पथ पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने भाग लिया।
60 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
5वीं-8वीं पुनः परीक्षा का परिणाम घोषित
मध्यप्रदेश बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। कक्षा 5वीं में 79.63 प्रतिशत और कक्षा 8वीं में 74.98 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने रोल नंबर की सहायता से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
34 views • 2025-06-20
...