UP के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान, कहा - UCC देश की जनता की मांग, विरोधियों को इसकी जानकारी नहीं
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने शुक्रवार को बताया कि, हमारी सरकार का प्रयास है कि, हर एक ग़रीब के सर पर छत हो।


Richa Gupta
Created AT: 30 जून 2023
5117
0

उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं। सभी पार्टियों के शीर्ष नेता अपने अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को जोड़ने में लगे हुए हैं। साथ ही साथ विपक्षी पार्टियों पर तंज भी कस रहे हैं। प्रदेश में सत्ता विराजित भारतीय जनता पार्टी अपने काम से लोगों तक पहुँचने का प्रयास कर रही हैं।
हमारा प्रयास हर एक ग़रीब के सर पर छत हो
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने शुक्रवार को बताया कि, हमारी सरकार का प्रयास है कि, हर एक ग़रीब के सर पर छत हो। इसको लेकर हम लोग लगातार योजनाएं बना रहे हैं। बीजेपी नेता पाठक ने आगे बताया कि, आज प्रयागराज एक बड़ा कार्यक्रम है और हमारी कोशिश है कि, माफ़ियाओं के क़ब्ज़े में जो भूमि है उस पर मकान बनाकर लोगों को आवास दिए जाएँ।UCC देश की जनता की मांग
भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता ब्रजेश पाठक ने UCC के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, यूनिफॉर्म सिविल कोड ज़रूरी है और सभी लोगों को इसको मानना चाहिए। जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं शायद उन को यूनिफॉर्म सिविल कोड के बारे में पता नहीं है। लंबे समय से देश की जनता की माँग थी एक जैसे क़ानून की ज़रूरत है। लोकतंत्र में बहुमत देखा जाता है।खिलेश यादव का मॉडल पूरी तरीके से फेल है
उन्होंने आगे सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि, अखिलेश यादव का मॉडल पूरी तरीके से फेल है। सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि,अखिलेश यादव को पता चल गया है कि, भारतीय जनता पार्टी जीतने जा रही हैं। समाजवादी सरकार में गुंडागर्दी को जनता आज भी भूल नहीं पाई हैं।ये भी पढ़ें
Meghalaya Violence: मतगणना के बाद मेघालय में हिंसा, पश्चिम जयंतिया हिल्स क्षेत्र में लगा कर्फ्यू