मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस के विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
Img Banner
profile
Administrator
Created AT: 22 जुलाई 2022
7878
0
...

द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति चुनी गई है। उनकी इस बड़ी जीत पर मध्य प्रदेश के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। मुर्मू की जीत पर मध्य प्रदेश बीजेपी भी उत्साहित दिख रही है। क्योंकि 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुई वोटिंग में विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने का बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में 19 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। बीजेपी की दावा है कि क्रॉस वोटिंग कांग्रेस विधायकों ने की है। जिसे लेकर अब दोनों दल के नेता आमने-सामने हैं।

सीएम शिवराज ने दी बधाई

सीएम शिवराज ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि जिन विधायकों ने अपनी अंतरआत्मा की आवाज सुनकर क्रॉस वोटिंग की है उन्हें बधाई देना चाहता हूं। वहीं इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस भी सख्त नजर आ रही है। कांग्रेस ने कहा कि इतना समझाने के बाद भी विधायक समझ नही पाए।

बीजेपी बहुत खुश है

द्रोपदी मुर्मू को बहुमत से अधिक वोट मिलने पर बीजेपी बहुत खुश है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर ने कहा कि ये कांग्रेस विधायकों ने अंतरआत्मा की आवाज सुनकर वोट किया है! कमलनाथ के जहाज में प्रतिदिन छेद हो रहे हैं और विधायक उन्हे छोड़ रहे हैं।

हमारे विधायक के वोट रिजेक्ट नहीं हुए है

वहीं क्रॉस वोटिंग को लेकर बीजेपी के विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया भी बहुत खुश नजर आए उन्होंने कहा विधायकों से आदिवासी भाई बहनों द्रौपदी जी के समर्थन में वोट डालने का आग्रह किया था जो उन्होंने मानी है। वोट रिजेक्ट होने पर भाजपा विधायक बोले भाजपा के विधायक को डेमो दिया गया था। हमारे विधायक के वोट रिजेक्ट नहीं हुए हैं।

विधायकों की ट्रेनिंग होनी चाहिए

वहीं क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस भी नाराज दिख रही है। कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि भाजपा कांट छांट की राजनीति में माहिर है। पार्टी क्रॉस वोटिंग को लेकर संज्ञान में लेकर बात करेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वोट रिजेक्ट नहीं होने चाहिए एक-एक वोट जरुरी है। विधायकों की ट्रेनिंग होनी चाहिए।

बीजेपी के पास 130 विधायक

मध्य प्रदेश में बीजेपी के पास 130 विधायक है, जबकि कांग्रेस के पास 95 विधायक है। तीन निर्दलीय और एक बसपा विधायक है।

ये भी पढे़- द्रौपदी मुर्मू बनी भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने दी बधाई

नरोत्तम मिश्रा ने कहा

वहीं नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, राष्ट्रपति चुनाव में कमलनाथ जी ने कांग्रेस के विधायकों के ईमान पर सवाल उठाकर उनको बिकाऊ बता दिया था। इसीलिए अंतरआत्मा की आवाज सुनकर कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी। जर्जर होती कांग्रेस में ये आखिरी कील थी। कमलनाथ जी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

ये भी पढ़ें
अमेरिका में 10 साल बाद मिला पोलियो का नया केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
डिजिटल हो रहे हैं मध्यप्रदेश के जंगल, 35 लाख लोगों को मिला आजीविका का साधन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के वनों के संरक्षण एवं संवर्धन को पहली प्राथमिकता में रखा गया है। वनों को हरा-भरा रखने के लिये अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अब प्रदेश का वन क्षेत्र बढ़ रहा है और ओपन फारेस्ट कम हो रहा है। मध्यप्रदेश वनों में हर्बल औषधियों का भी खजाना है।
7 views • 51 minutes ago
Sanjay Purohit
CM मोहन के नेतृत्व में होगा RISE 2025 कॉन्क्लेव का आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 27 जून को रतलाम में आयोजित होने जा रहा RISE 2025 कॉन्क्लेव, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र में नए युग की शुरुआत करेगा। यह आयोजन प्रदेश में उद्यमिता, रोजगार और नवाचार की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनेगा।
16 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
भांग, मोगरे और भस्म से हुआ महाकाल का अलौकिक श्रृंगार
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि सोमवार को अलसुबह विशेष भस्म आरती का आयोजन किया गया। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही भगवान महाकाल का पंचामृत से पूजन-अभिषेक कर भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल को भांग से श्रृंगारित कर भस्म रमाई गई।
17 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश में सीजन में पहली बार 4 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 17 जिलों में आज होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने इस सीजन में पहली बार उज्जैन समेत 4 जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। भोपाल समेत अन्य जिलों में भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।
19 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
इंदौर से भुवनेश्वर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट रनवे से लौटी वापस, तकनीकी खराबी के चलते उड़ान टली
इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना होने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 6332 टेक ऑफ से पहले ही रनवे से लौट आई। विमान में तकनीकी खराबी पाए जाने के कारण उड़ान रोक दी गई। यात्रियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है कि फ्लाइट कुछ समय बाद रवाना की जाएगी।
23 views • 2 hours ago
Richa Gupta
लापरवाही बरतने पर नगर निगम ग्वालियर के 2 उपयंत्री निलंबित
नगर पालिका निगम ग्वालियर में कार्यों में लापरवाही बरतने पर 2 उपयंत्रियों को निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त श्री संकेत भोंडवे ने पिछले दिनों प्रदेश में नगर निगम में कार्यरत उपयंत्रियों की कार्यों की समीक्षा करने और लापरवाही बरतने वाले उपयंत्रियों के खिलाफ निलंबन जैसी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश नगर निगम आयुक्तों को दिये थे।
45 views • 3 hours ago
Richa Gupta
जल ही है हमारे समृद्ध भविष्य का मूल आधार - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल हमारे सुनहरे और समृद्ध भविष्य का मूल आधार है। जल सहेजकर ही हम अपने अस्तित्व और अपनी भावी पीढ़ी का भविष्य संवार सकते हैं।
38 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
सीएम डॉ. मोहन यादव ने मानसून में सतर्क रहने के दिए निर्देश, बोले – पुल-पुलिया या रपटे पर बहाव हो तो पार न करें, छात्रों और नागरिकों से की अपील
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में सक्रिय हुए मानसून को देखते हुए सभी नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लगभग सभी जिलों से वर्षा की सूचना मिल रही है, ऐसे में यदि कहीं भी सड़कों या पुल-पुलियों पर बाढ़ का तेज बहाव हो, तो आमजन को उससे बचना चाहिए। जोखिम भरी यात्रा न करें और पूरी सावधानी बरतें।
24 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी के कई जिलों में सक्रिय हुआ मानसून, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट
मध्यप्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। कई जिलों में भारी बारिश के चलते जलभराव और नदियों के उफान की स्थिति बन रही है। सोमवार, 23 जून को भोपाल, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में अतिवृष्टि की आशंका जताई गई है।
29 views • 5 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बारिआम दौरा: महिलाओं से खरीदे आम, बच्चों को स्कूल भेजने की अपील
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सपत्नीक नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी प्रवास पर पहुंचे। पचमढ़ी से लौटते वक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बारिआम गांव में सड़क किनारे टोकरी में रखकर आम बेच रहीं महिलाओं और बच्चों को देखकर अपना काफिला रूकवाया।
53 views • 5 hours ago
...