इंदौर से भुवनेश्वर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट रनवे से लौटी वापस, तकनीकी खराबी के चलते उड़ान टली
इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना होने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 6332 टेक ऑफ से पहले ही रनवे से लौट आई। विमान में तकनीकी खराबी पाए जाने के कारण उड़ान रोक दी गई। यात्रियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है कि फ्लाइट कुछ समय बाद रवाना की जाएगी।
Ramakant Shukla
Created AT: 23 जून 2025
220
0
इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना होने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 6332 टेक ऑफ से पहले ही रनवे से लौट आई। विमान में तकनीकी खराबी पाए जाने के कारण उड़ान रोक दी गई। यात्रियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है कि फ्लाइट कुछ समय बाद रवाना की जाएगी।
इंदौर से भुवनेश्वर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट रनवे से लौटी वापस
यह फ्लाइट सुबह 9 बजे इंदौर से भुवनेश्वर के लिए रवाना होती है, लेकिन फिलहाल यह एयरपोर्ट पर ही खड़ी है। इंडिगो एयरलाइंस के इंजीनियर तकनीकी समस्या को दूर करने में जुटे हैं। मरम्मत पूरी होने के बाद ही विमान को उड़ान की अनुमति दी जाएगी।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम