MP में मेडिकल कॉलेजों की तेजी से बढ़ रही संख्या,स्टाफ की कमी बनी बड़ी चुनौती
मध्य प्रदेश में लगातार मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती वहां पर स्टाफ की कमी बनी हुई है। शुक्रवार को सरकार के 2 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक प्रश्न पर जवाब देखते हुए स्वीकार किया कि अभी स्टाफ की कमी है लेकिन भर्ती भी तेजी से चल रही है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 1 hour ago
16
0
...

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं, राज्य में पिछले साल तीन और इस साल दो मेडिकल कॉलेज शुरू किए गए। भविष्य में चार कॉलेज और शुरू हो जाएंगे। अन्य 6 अभी निर्माणाधीन हैं। लेकिन इन संस्थानों में स्टाफ की भारी कमी सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। शुक्रवार को सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं स्वीकार किया कि प्रदेश में मेडिकल स्टाफ की कमी है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया तेजी से चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मेडिकल कॉलेज तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में उनके अनुरूप मैनपॉवर की आवश्यकता भी बहुत बड़ी है। विशेषज्ञ डॉक्टर मिलना चुनौती है, लेकिन सरकार ने निर्णय लिया है कि प्राइवेट सेक्टर से अधिक वेतन देकर अनुभवी डॉक्टरों को सरकारी सेवाओं में शामिल किया जाएगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी भी बड़ी समस्या

कई नए मेडिकल कॉलेजों में अभी भी हॉस्पिटल बिल्डिंग, लैब, ओटी, उपकरण व मान्यता के लिए अनिवार्य सुविधाओं का अभाव है। इससे छात्रों की ट्रेनिंग और चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है।

चार नए मेडिकल कॉलेजों का होगा उद्घाटन बढ़ेंगी सीटें

मध्य प्रदेश में चार नए मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा करेंगे। ये कॉलेज पन्ना, बैतूल, कटनी और धार में शुरू होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि नए मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होगा।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
AIIMS की लेडी डॉक्टर ने घर में लिया एनेस्थिसिया का ओवरडोज
भोपाल एम्स के इमरजेंसी एंड ट्रॉमा विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर ने खौफनाक कदम उठाया। ड्यूटी से घर पहुंचने के बाद उसने एनेस्थिसिया का ओवरडोज ले लिया। महिला डॉक्टर फिलहाल वेंटिलेटर पर है।
17 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
मध्यप्रदेश में रिकॉर्डतोड़ सर्दी, बर्फीली हवाओं से शीतलहर तेज
मध्यप्रदेश में इस बार सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इंदौर की रातें 10 साल में सबसे ठंडी रहीं और पारा पचमढ़ी के बराबर पहुंच गया। भोपाल समेत कई शहरों में तापमान 7 डिग्री से नीचे रहा। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं और जेट स्ट्रीम के कारण प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड बनी हुई है।
16 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
MP में मेडिकल कॉलेजों की तेजी से बढ़ रही संख्या,स्टाफ की कमी बनी बड़ी चुनौती
मध्य प्रदेश में लगातार मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती वहां पर स्टाफ की कमी बनी हुई है। शुक्रवार को सरकार के 2 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक प्रश्न पर जवाब देखते हुए स्वीकार किया कि अभी स्टाफ की कमी है लेकिन भर्ती भी तेजी से चल रही है।
16 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
मस्तक पर त्रिपुंड, भांग से भव्य श्रृंगार; भस्म आरती में महाकाल ने दिए दर्शन
पौष मास कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पर आज शनिवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए।
20 views • 1 hour ago
Richa Gupta
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: भोपाल मंडल से होकर गुजरेगी काचिगुड़ा-मदार स्पेशल ट्रेन
भारतीय रेलवे 23 दिसंबर 2025 से काचिगुड़ा-मदार (अजमेर) स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर रही है। ट्रेन भोपाल मंडल से होकर गुजरेगी और इटारसी, भोपाल सहित कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
61 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
उज्जैन शहर में बनेगा ‘शनि लोक’, 140 करोड़ से निखरेगा विक्रम संवत का उद्गम स्थल
प्रदेश की धर्म नगरी उज्जैन जल्द ही महाकाल लोक के साथ-साथ 'शनि लोक' को लेकर भी विश्व स्तरीय पहचान स्थापित करने वाली है। इसके चलते यहां स्थित त्रिवेणी शनि मंदिर को विश्वस्तरीय स्वरूप देने के राज्य सरकार ने 140 करोड़ रुपए की 'शनि लोक निर्माण परियोजना' को मंजूरी दे दी है।
60 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
शिवराज सिंह चौहान के बंगले की सुरक्षा बढ़ाई, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चर्चा तेज
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक गृहमंत्रालय के इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने ये अहम फैसला लिया है। इस फैसले के बाद सियासी गलियारों में एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं कि क्या शिवराज सिंह चौहान ही भारतीय जनता पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं?
79 views • 2 hours ago
Richa Gupta
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2024 के इंटरव्यू 23 दिसंबर से शुरू होंगे
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2024 के इंटरव्यू की तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। यह चयन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू होगी, जिसमें उम्मीदवारों का शैक्षणिक और शिक्षण मूल्यांकन किया जाएगा।
70 views • 3 hours ago
Richa Gupta
राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता 18-19 दिसंबर को नरसिंहपुर में
नरसिंहपुर में 18 और 19 दिसंबर को राज्य स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में श्रमिक अपनी प्रतिभा दिखाएंगे और विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।
65 views • 5 hours ago
Richa Gupta
देश का दिल मध्यप्रदेश आगंतुकों का स्वागत करने को तैयार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश का दिल कहलाने वाला मध्यप्रदेश आगंतुकों का दिल खोल कर स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रदेश में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आतिथ्य भावना का अनुभव किया जा सकेगा।
69 views • 5 hours ago
...