देश का दिल मध्यप्रदेश आगंतुकों का स्वागत करने को तैयार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश का दिल कहलाने वाला मध्यप्रदेश आगंतुकों का दिल खोल कर स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रदेश में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आतिथ्य भावना का अनुभव किया जा सकेगा।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 13 दिसंबर 2025
95
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार, केन्द्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ने के संकल्प के साथ हम कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नई दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन परिसर में 3 दिवसीय मध्यप्रदेश उत्सव का भोपाल से वर्चुअली शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी को देश के दिल मध्यप्रदेश में आमंत्रित करते हुए कहा कि हम दिल खोलकर आपके स्वागत के लिये तैयार हैं। नई दिल्ली में अपर मुख्य सचिव एवं विशेष आयुक्त (समन्वय) मध्यप्रदेश भवन श्रीमती रश्मि अरूण शमि और अन्य अधिकारी मौजूद थे।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास जताया कि मध्यप्रदेश उत्सव देखने के बाद सभी प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य, जैव विविधता का वास्तविक आनंद लेने के लिये जरूर मध्यप्रदेश आएंगे। उन्होंने पर्यटकों को महाकाल लोक में दर्शन करने, टाइगर रिजर्व सफारी का आनंद लेने, ओरछा एवं मांडू की आध्यात्मिकता का अनुभव करने के साथ पचमढ़ी के नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिये आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के स्वच्छतम शहर इंदौर की सैर करें और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाएं।


उद्घाटन के बाद आवासीय आयुक्त मध्यप्रदेश भवन रश्मि अरुण शमी ने बताया की तीन दिवसीय उत्सव का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के बारे में दिल्ली एनसीआर के वासीयो को प्रदेश के बारे में जानकारी देना उसके खान-पान और संस्कृति से अवगत कराना है। उन्होंने बताया की प्रदर्शनी में हस्तशिल्प, 1 जिला एक उत्पाद, माटी कला, पर्यटन आदि के स्टॉल लगे हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया उनके इस उत्सव में आए और प्रदेश के खानपान और संस्कृति का आनंद लें, यह पूर्णता निशुल्क है।


उत्सव के पहले दिन पुलिस बैंड, कबीर गायन और बुंदेलखंड गायन की सुरमयी प्रस्तुतियां होगीं, सांस्कृतिक संध्या में बुंदेली लोकनृत्य सुश्री कमला राजपूत छतरपुर, गुदुम्बबाजा नृत्य लालूलाल धुर्वे अनूपपुर एवं शास्त्रीय गायन कलापिनी कोमकली देवास द्वारा मध्यप्रदेश की गहरी सांस्कृतिक आत्मा से रूबरू करवाया जाएगा।


उत्सव के दूसरे दिन ड्राइंग प्रतियोगिता , क्विज़ और MPTDC द्वारा प्रस्तुत लोकप्रिय फिल्म ‘स्त्री’ युवाओं और परिवारों को समान रूप से आकर्षित करने का काम करेगी। सांस्कृतिक संध्या में करमा नृत्य, हर्ष मरावी डिण्डोरी, गोंडवाना लोकनृत्य श्री संजय महाजन बढ़वाह, फ्यूजन बैंडः म.प्र. के स्वर गन्धर्व बैण्ड, भोपाल के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके पश्चात खादी/सिल्क फैशन शौ मध्यप्रदेश के वस्त्र वैभव का आधुनिक और भव्य प्रदर्शन प्रस्तुत किया जाएगा।


उत्सव के तीसरे दिन बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और फीचर फिल्म ‘पान सिंह तोमर’ की MPTDC की प्रस्तुति की जाएगी। सांस्कृतिक संध्या में दास्तानगोई भारती दीक्षित इंदौर, मटकी लोकनृत्य सुश्री हीरामणि वर्मा उज्जैन, और नृत्य नाटिका क्षमा मालवीय, भोपाल के द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित कर उत्सव का गरिमामयी समापन किया जायेगा।


प्रमुख बिन्दु-


  1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ने के संकल्प के साथ हम कार्य कर रहे हैं।
  2. मध्यप्रदेश भवन परिसर में अगले 3 दिनों तक भव्य मध्यप्रदेश उत्सव।
  3. मध्यप्रदेश की कला-संस्कृति, पर्यटन, हस्तशिल्प और खान-पान के स्टॉल।
  4. प्रदर्शनियों में एक जिला-एक उत्पाद और जीआई टैग प्राप्त वस्तुएं देखी जा सकती हैं।
  5. वनोपज से तैयार हर्बल उत्पाद भी प्रदर्शित।
  6. हस्त शिल्प, कलाकृतियां और विभिन्न अंचलों के स्वादिष्ट व्यंजन इस मेले की यूएसपी हैं।
  7. उत्सव में मध्यप्रदेश पुलिस बैंड पहली बार प्रस्तुति दे रहा है।
  8. उत्सव में प्रदेश के टेक्स्टाइल को शो-केस करते हुए फैशन-शो भी आयोजित।
  9. पारंपरिक व्यंजनों के फूड स्टॉल।
  10. उत्सव में प्रदेश के लोक गीत और लोक नृत्यों का प्रस्तुतिकरण।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
परिवहन विभाग के प्रवर्तन अमले को चालानी कार्रवाई के लिए मिली पीओएस मशीनें
परिवहन विभाग के प्रवर्तन अमले को चालानी कार्रवाई के लिए पीओएस मशीनें उपलब्ध कराई गईं, जिससे ऑन-स्पॉट चालान और डिजिटल भुगतान संभव होगा।
86 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
सिंहस्थ 2028 में बिजली सप्लाई होगी तगड़ी
सिंहस्थ 2028 में 30 करोड़ श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए बिजली आपूर्ति की व्यापक तैयारी शुरू हो गई है। यूपी पावर डिपार्टमेंट की एक्सपर्ट टीम उज्जैन में मेला क्षेत्र का अध्ययन करेगी।
94 views • 9 hours ago
Richa Gupta
विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 17 दिसंबर को, विकसित प्रदेश पर होगी चर्चा
मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 17 दिसंबर को होगा। स्पीकर ने कहा सभी सदस्य विकसित प्रदेश पर चर्चा करेंगे, कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई।
93 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में मस्तक पर वैष्णव तिलक लगाकर सजे बाबा महाकाल
पौष मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर आज सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार मे हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे, जिनका वैष्णव तिलक लगाकर शृंगार किया गया।
101 views • 9 hours ago
Richa Gupta
एयर इंडिया ने भोपाल-बेंगलुरु अतिरिक्त उड़ान शुरू की, यात्रियों को राहत
एयर इंडिया ने भोपाल और बेंगलुरु के बीच अतिरिक्त उड़ान शुरू की। यात्रियों को अब रोजाना चार उड़ानों की सुविधा मिलेगी, कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
94 views • 11 hours ago
Richa Gupta
Tansen Samaroh 2025: CM मोहन यादव करेंगे 101वें तानसेन संगीत समारोह का शुभारंभ
संगीतधानी ग्वालियर में आज से शुरू हो रहा 101वां तानसेन संगीत समारोह। CM डॉ. मोहन यादव समारोह का शुभारंभ करेंगे और सुरों की महफिल सजेगी।
89 views • 11 hours ago
Richa Gupta
MP में हाड़ कंपाने वाली ठंड: कई शहरों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट
मध्य प्रदेश में ठंड ने जोर पकड़ा। कई शहरों में शीतलहर और घने कोहरे के चलते येलो अलर्ट जारी, तापमान कई जगह 5 डिग्री के करीब।
89 views • 13 hours ago
Richa Gupta
इंदौर मेट्रोपोलिटन से साकार होंगी भविष्य की योजनाएं : सीएम डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर मेट्रोपोलिटन विकास से भविष्य की योजनाओं को गति मिलेगी और शहर का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
90 views • 14 hours ago
Richa Gupta
आज यूपी दौरे पर सीएम डॉ. मोहन यादव, जौनपुर में मंत्री गिरीश यादव के पिता को देंगे श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे जौनपुर पहुंचकर मंत्री गिरीश यादव के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
112 views • 15 hours ago
Richa Gupta
राष्ट्रपति मुर्मु ने गुना के म्याना रेलवे स्टेशन को किया सम्मानित, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर गुना के 'म्याना रेलवे स्टेशन" को सम्मानित किया है।
80 views • 15 hours ago
...