सीएम शिवराज सिंह ने कहा - हिंसा और खूनखराबा कर प्रदेश की शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा
Img Banner
profile
Administrator
Created AT: 06 सितंबर 2022
6896
0
...

मध्यप्रदेश शांति का टापू है। हिंसा और खूनखराबा कर प्रदेश की शांति को भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। प्रदेश सरकार नक्सल उन्मूलन में जान की बाजी लगाने वाले हमारे जांबाज वीर जवानों को क्रम से पूर्व (आऊट आफ टर्न) प्रमोशन देकर उनका सम्मान कर रही है और उन्हें सेल्यूट कर रही है। हम पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवानों के जज्बे को सलाम करते है। यह बातें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 सितम्बर को पुलिस लाईन बालाघाट में आयोजित कार्यक्रम में 31 जवानों को आऊट आफ टर्न प्रमोशन देने के अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कही।

गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहे

इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा, केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग, आयुष राज्य मंत्री श्री रामकिशोर नानो कावरे, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक श्री गौरीशंकर बिसेन, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता श्री आदर्श कटियार, बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय कुमार, संभागायुक्त श्री बी. चंद्रशेखर, कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में आऊट आफ टर्न प्रमोशन पाने वाले जवानों को मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं अतिथियों ने बैच लगाकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि आज पुलिस जवानों को आउट आफ टर्न प्रमोशन देने का अद्भूत अवसर है। इन जवानों के विपरीत परिस्थितियों में कठिन परिश्रम के कारण हमारे गांव एवं शहर सुरक्षित है। जब हम अपने घरों पर परिवार के साथ तीज त्यौहार मना रहे होते हैं, तब हमारे जवान घने जंगलों एवं पहाड़ों पर अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी सुरक्षा में लगे रहते हैं। इसमें सबसे बड़ी भूमिका हमारे पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवानों के परिवार की माताओं एवं बहनों की होती है। इन माताओं एवं बहनों के हौसले के कारण ही हमारे जवान जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों को निभाते है। इसके लिए प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता आपकी आभारी है।

वीरों का सम्मान नहीं किया जायेगा तो वीरता बांझ हो जायेगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अगर वीरों का सम्मान नहीं किया जायेगा तो वीरता बांझ हो जायेगी। मध्यप्रदेश की सरकार प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने वाले जवानों के साथ खड़ी है। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होने देंगें। मैं जून माह में कान्हा पार्क आया था तो जवानों को कठिन परिस्थितियों में घनों जंगलों में ड्यूटी करते देखा था। तब जवानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना। उसके बाद भोपाल जाकर निर्णय लिया कि नक्सल उन्मूलन में लगी हॉक फोर्स के जवानों को सातवें वेतनमान के अनुसार 70 प्रतिशत प्रोत्साहन भत्ता दिया जायेगा। हमारी सरकार नक्सल उन्मूलन अभियान में जान की बाजी लगाकर कार्य करने वाले जवानों को आऊट आफ टर्न प्रमोशन दे रही है। हमारी सरकार जवानों के बच्चों की शिक्षा, बीमारी के उपचार पर भी ध्यान दे रही है।

जवानों ने मध्यप्रदेश को शांति का टापू बनाकर रखा है

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवानों ने मध्यप्रदेश को शांति का टापू बनाकर रखा है। पहले डकैतों का आतंक था, हमने उन्हें खत्म किया। सिमी का नेटवर्क खत्म किया। भोपाल जेल से भागने वालों को कुछ देर बाद ही मार गिराया गया। हम शांति के पक्षधर हैं और खूनखराबा नहीं चाहते। उन्होंने नक्सलियों को इंगित करते हुए कहा कि शांति की बात करने वालों के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं। प्रगति एवं विकास के लिए हमारे साथ कदम मिलाकर चलें, भोली-भाली जनता को बहकाना बंद करें। बंदूक की गोली से कुछ हासिल नहीं होगा। यदि किसी ने भी हमारी जनता को छेड़ा तो हमारी सरकार उसे छोड़ेगी नहीं।

बालाघाट जिला नक्सली गतिविधियों के लिए कुख्यात रहा है

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि बालाघाट जिला नक्सली गतिविधियों के लिए कुख्यात रहा है। हमारे पुलिस जवानों ने 93 लाख रुपये के ईनामी नक्सलियों को मार गिराया या जेल में बंद कर दिया है। हम उनका आव्हान करते हैं कि शांति को अपनायें, खून खराबा छोड़े और मुख्य धारा में शामिल हों। हम युद्ध करना जानते हैं तो बुद्ध के शांति के मार्ग को अपनाना भी जानते है। हमारे जवान डाकूओं के खात्में से लेकर सिमी के नेटवर्क को खत्म करने में सफल रहे हैं। जहां कहीं भी व्यवस्था बनाना हो वहां पर पुलिस के जवानों को लगा दिया जाता है। लेकिन इसके बाद भी हमारे जवान कभी पीठ नहीं दिखाते है और अपना काम जिम्मेदारी के साथ करते हैं। कोरोना काल में भी हमारे जवानों ने अच्छा काम किया है।

ये भी पढे़- भोपाल कलेक्टर ने किए आदेश जारी, किसी भी दुकान पर अब नास्ता अखबार में नहीं मिलेगा

आउट आफ टर्न प्रमोशन प्रदान किया जा रहा

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ ने बताया कि 20 जून 2022 को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में हाक फोर्स के जवानों ने 57 लाख रुपये के ईनामी तीन हार्ड कोर नक्सलियों को मारा है। मुठभेड़ में शामिल 31 जवानों को आउट आफ टर्न प्रमोशन प्रदान किया जा रहा है।

उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शित किया।

पदोन्नत होने वाले जवानों में सर्वश्री रामपदम शर्मा को उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर, नरेश उइके को सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर, आशीष शर्मा को सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर, लक्ष्मीकांत शुक्ला को सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर, सतीश कुमार पाल को सहायक उप निरीक्षक के पद पर, कमल गुर्जर को सहायक उप निरीक्षक के पद पर, नागेन्द्र यादव को सहायक उप निरीक्षक के पद पर, प्रधान आरक्षक योगेन्द्र सिंह को सहायक उप निरीक्षक के पद पर, प्रधान आरक्षक मुकेश कुमार सिंह को सहायक उप निरीक्षक के पद पर, अरूण कुमार शर्मा को प्रधान आरक्षक, सौरभ शर्मा, देवेन्द्र वर्मा, सतीश सेहगल, रमन लामा, गजेन्द्र मर्सकोले, शिवनंदन सिंह, दिग्विजय सिंह, कैलाश भिलाला, रमेश विश्वकर्मा, सत्यपाल सिंह, विकास पराडकर, राकेश खारीवाल, तंवर सिंह, मगंलदीन प्रजापति, पुरूषोत्तम दोहरे, मुनेश कुशवाह, जितेश सचान, कमलनयन यादव, रोहित मिश्रा, श्यामलाल उईके, कृष्ण कुमार राणा को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री संजय कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शित किया।

ये भी पढ़ें
भोपाल कलेक्टर ने किए आदेश जारी, किसी भी दुकान पर अब नास्ता अखबार में नहीं मिलेगा
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
बदल गए हैं ड्राइवर से 'औकात' पूछने वाले कलेक्टर साहब
शाजापुर के पूर्व कलेक्टर किशोर कान्याल का व्यवहार बदला हुआ दिखा। गुना में जनसुनवाई के दौरान, उन्होंने एक दिव्यांग को व्हीलचेयर पर बिठाकर बाहर तक छोड़ा। एक साल पहले, कान्याल ने ड्राइवरों से बदसलूकी की थी, जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था।
56 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने बुधवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और देश की सुख-समृद्धि व 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने की कामना की।
25 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
आषाढ़ सप्तमी पर महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती
श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर बाबा महाकाल का भव्य पंचामृत पूजन और विशेष श्रृंगार किया गया। तड़के सुबह 4 बजे संपन्न हुई भस्म आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और त्रिनेत्रधारी भगवान महाकाल के दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
29 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
सिर्फ लव ट्राइंगल नहीं, मेघालय पुलिस को हजम नहीं हो रही सोनम की कहानी
ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हुई हत्या में मेघालय पुलिस ने आरोपी पत्नी सोनम और प्रेमी राज कुशवाह समेत पांच को गिरफ्तार तो कर लिया। सभी आरोपियों ने गुनाह भी कबूल लिया, लेकिन मेघालय डीजीपी को प्रेम त्रिकोण में राजा की हत्या की बात हजम नहीं हो रही।
67 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
MP के 26 जिलों में भारी बारिश का अनुमान
प्रदेश में मानसून 48 घंटे में 19 जिलों तक छा गया। दबे पांव एंट्री के बाद मौसम विभाग ने 24 घंटे में 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। मंगलवार को पचमढ़ी से इंदौर तक मानसून पहुंचा। सुबह तक नौगांव में 31.3, रीवा में 27, धार में 4.8, भोपाल में 4.5 मिमी बारिश हुई। भोपाल में 20-21 जून को अच्छी बारिश हो सकती है।
21 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
अतुल्य मध्यप्रदेश बना पर्यटकों की पहली पसंद,वर्ष 2024 में पहुंचे 13 करोड़ से अधिक सैलानी
पर्यटन की दृष्टि से मध्यप्रदेश एक समृद्ध और विविधतापूर्ण राज्य है। इसकी सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरें, प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीव संपदा का आकर्षण “अतुलनीय मध्यप्रदेश” के रूप में पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा है। प्रदेश ने वर्ष 2024 में पर्यटन के क्षेत्र में कीर्तिमान रचा है।
56 views • 9 hours ago
Richa Gupta
दतिया को मिला नया कलेक्टर, स्वप्निल वानखेड़े ने संभाला कार्यभार
मध्य प्रदेश के दतिया को 17 दिन बाद नया कलेक्टर मिल गया है। 2016 बैच के IAS अफसर स्वप्निल वानखेड़े को दतिया का कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जो सतना से ट्रांसफर होकर आए हैं।
73 views • 10 hours ago
Richa Gupta
चुनाव खर्च बताने में लापरवाही, निगम चुनाव लड़े 14 प्रत्याशियों पर 2 से 5 साल तक का लगा बैन
राजधानी भोपाल में नगर निगम में पार्षद का चुनाव लड़े 14 प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग ने दो साल से पांच साल तक के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।
66 views • 10 hours ago
Richa Gupta
भष्टाचार में लंबित अधिकारियों को नहीं मिलेगी पोस्टिंग, सख्ती से पालन करने के निर्देश
मध्य प्रदेश पुलिस में लगातार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी की ओर कदम बढ़ाते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर से एक और सख्त आदेश जारी किया गया है।
45 views • 11 hours ago
Ramakant Shukla
इंदौर सहित प्रदेश के 15 शहरों में पहुंचा मानसून, हफ्ते भर में पूरे प्रदेश होगी झमाझम बारिश
अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से मानसून के आगे बढ़ने का सिलसिला बना हुआ है। इसी क्रम में मंगलवार को इंदौर, देवास सहित 15 अन्य शहरों में भी मानसून ने दस्तक दे दी। बादल बने रहने और अलग-अलग स्थानों पर वर्षा होने के कारण अब अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो गई है। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रतलाम, मंडला एवं जबलपुर में पांच, छिंदवाड़ा में तीन, धार एवं टीकमगढ़ में एक, सतना में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।
32 views • 11 hours ago
...