मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खिलाड़ियों का करेंगे सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण एवं 38वें नेशनल गेम्स 2025 के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आज होगा।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 3 hours ago
62
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण एवं 38वें नेशनल गेम्स 2025 के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आज होगा। रवीन्द्र भवन में शाम 5 बजे शुरू होने वाले सम्मान समारोह की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग करेंगे। समारोह में अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव और संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री राकेश गुप्ता भी शामिल होंगे।


11 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार


समारोह में शूटिंग खिलाड़ी रितुराज बुंदेला, क्याकिंग-कैनोइंग (स्लॉलम) खिलाड़ी भूमि बघेल, स्क्वैश खिलाड़ी कृष्णा मिश्रा, फेंसिंग खिलाड़ी पूजा दांगी, रोइंग खिलाड़ी प्रभाकर सिंह राजावत, सेलिंग खिलाड़ी नेहा ठाकुर, तैराकी खिलाड़ी प्रखर जोशी, एथलेटिक्स खिलाड़ी अर्जुन वास्कले, कुश्ती खिलाड़ी प्रियांशी प्रजापत, हॉकी खिलाड़ी अंकित पाल और पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी गौरव पचौरी को एकलव्‍य पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।


12 खिलाड़ियों को विक्रम पुरस्कार


शूटिंग खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, क्याकिंग-कैनोइंग (स्लॉलम) खिलाड़ी जान्हवी श्रीवास्तव, तीरंदाजी खिलाड़ी रागिनी मार्को, कुश्ती खिलाड़ी शिवानी पवार, बॉक्सिंग खिलाड़ी श्रुति यादव, जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य, खोखो खिलाड़ी सचिन भार्गो, हॉकी खिलाड़ी नीलू डाडिया, सॉफ्टबाल खिलाड़ी प्रवीण कुमार दवे, शूटिंग (दिव्यांग श्रेणी) रूबिना फ्रांसिस, पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी अपूर्व दुबे और एडवेंचर स्पोर्टस् के लिये भावना डेहरिया को विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।


विश्वामित्र/लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार


सम्मान समारोह में क्याकिंग-कैनोइंग प्रशिक्षक श्री पीजूष कांती बारोई, तीरंदाजी प्रशिक्षक श्री अशोक कुमार यादव और हॉकी प्रशिक्षक श्री लोकेन्द्र शर्मा को विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। जिम्नास्टिक के श्री रतनलाल वर्मा को लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। सम्मान समारोह में 38वें नेशनल गेम्स 2025 के 34 स्वर्ण पदक विजेता, 25 रजत और 23 कास्य पदक विजेता, कुल 82 पदक विजेताओं को भी सम्मानित किया जायेगा।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
गुना में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे सिंधिया और मुख्यमंत्री
मध्य प्रदेश के गुना जिले में 27 जुलाई को आई भीषण बाढ़ के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुना के पवन कॉलोनी सहित बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सिंधिया ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम इस कठिन घड़ी में आपके साथ हैं।
8 views • 8 minutes ago
Sanjay Purohit
मध्यप्रदेश में चलेगा "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" अभियान
मध्यप्रदेश में "हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग" अभियान को पूरे उत्साह के साथ लागू किया जा रहा है। प्रदेश सरकार का यह अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देगा बल्कि स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को भी जोड़ेगा।
8 views • 17 minutes ago
Ramakant Shukla
शहडोल के न्यू गांधी चौक पर तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, आसमान में धुएं का गुबार, मची अफरा-तफरी
शहडोल के न्यू गांधी चौक के पास महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के सामने स्थित तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। इस बिल्डिंग में भारतीय प्रेस सहित कई व्यावसायिक दुकानें हैं, जहां आग तेजी से फैल रही है। दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आग की स्थिति को देखते हुए भारी नुकसान की आशंका है।
38 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
सरकार का पहला कर्त्तव्य है नागरिकों की सुरक्षा - CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को शिवपुरी जिले के ग्राम पचावली पहुंचकर हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित स्‍थानीय नागरिकों को मकान क्षति तथा खाद्यान्न के लिए सहायता राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने ग्राम पचावली में ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं।
43 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
अतिवृष्टि से हुए नुकसान की होगी भरपाई, सरकार है आपके साथ- CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अतिवृष्टि/बाढ़ से जनता को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। कोई चिंता न करें, सरकार आपके साथ है। प्रत्येक प्रभावित परिवार का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति की जाए। सरकार द्वारा ‘डीबीटी प्रणाली’ के माध्यम से सहायता राशि सीधे प्रभावितों के खातों में पहुंचाई जाएगी।
42 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
भगवान गणेश, मां दुर्गा और महालक्ष्मी की प्रतिमाएं मिट्टी से ही निर्मित हों - CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित ‘माटी गणेश–सिद्ध गणेश’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान गणेश के पूजन से व्यक्ति को ज्ञान, बुद्धि और रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश सबके मनोरथ पूर्ण करें। कृपावंत भगवान का शुभाशीष हम सब पर बरसे और हमारे प्रदेश में सुख-समृद्धि का सतत् संचार हों।
42 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
ग्वालियर-चंबल संभाग में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी
मध्यप्रदेश में फिलहाल मानसून की सक्रियता कम हो गई है। वर्तमान में प्रदेश में कोई प्रभावी मानसूनी सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिस कारण अधिकांश जिलों में तेज बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि, स्थानीय वेदर सिस्टम के चलते कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। खास तौर पर ग्वालियर-चंबल संभाग में अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।
56 views • 2 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज खिलाड़ियों का करेंगे सम्मान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण एवं 38वें नेशनल गेम्स 2025 के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आज होगा।
62 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय का बदला नाम, अब कहलाएगा सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय
उज्जैन की ऐतिहासिक पहचान और मध्यप्रदेश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में शामिल विक्रम विश्वविद्यालय का नाम अब आधिकारिक रूप से बदल दिया गया है। इसे अब सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। यह निर्णय मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में प्रस्तुत नाम परिवर्तन प्रस्ताव के सर्वसम्मति से पारित होने के बाद लिया गया है।
37 views • 16 hours ago
Ramakant Shukla
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में आनंद ग्रामों के विकास और नदी संरक्षण पर हुए दो एमओयू
मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अध्यक्ष डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में सोमवार को दो अलग-अलग विषयों से जुड़े समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में एक संक्षिप्त कार्यक्रम में हुए इन एमओयू को हस्ताक्षरित कर संबंधित पक्षों द्वारा आदान-प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी पक्षों को बधाई देते हुए कहा कि हम सब मिलकर प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे।
30 views • 16 hours ago
...