गुना में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे सिंधिया और मुख्यमंत्री
मध्य प्रदेश के गुना जिले में 27 जुलाई को आई भीषण बाढ़ के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुना के पवन कॉलोनी सहित बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सिंधिया ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम इस कठिन घड़ी में आपके साथ हैं।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 22 hours ago
84
0
...

मध्य प्रदेश के गुना जिले में 27 जुलाई को आई भीषण बाढ़ के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुना के पवन कॉलोनी सहित बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सिंधिया ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम इस कठिन घड़ी में आपके साथ हैं। मुख्यमंत्री और मैं लगातार दूरभाष पर हालात की जानकारी लेते रहे। प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए कि किसी की जान का नुकसान न हो और सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। केंद्र और राज्य सरकार ने राहत कार्यों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। जिनका भी नुकसान हुआ है, उनकी पूरी भरपाई की जाएगी, इसका हम दोनों वादा करते हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि गुना में 32 वर्षों बाद ऐसी बाढ़ आई है। यह एक गंभीर चुनौती थी, लेकिन हम लगातार सिंधिया जी के साथ प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क में रहे। आज यहां आने पर जनता ने सावन में राखी बांधकर हमें आशीर्वाद दिया, यह हमारे लिए भावनात्मक क्षण है। सरकार पूरी तरह से आपके साथ खड़ी है। हर एक व्यक्ति के नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट मंगवाई जाएगी और मुआवजा दिया जाएगा। अगर किसी का नाम छूट जाए तो चिंता न करें, दोबारा जानकारी दें। पार्षद और प्रशासनिक अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रभावित नाम सर्वे से वंचित न रहे।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
पॉक्सो अधिनियम पर कार्यशाला 7 अगस्त को, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ
पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन 7 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे। कार्यशाला में बच्चों की सुरक्षा, कानून की चुनौतियाँ और जागरूकता पर चर्चा होगी।
32 views • 1 hour ago
Richa Gupta
मॉनसून सत्र का आज 8वां दिन, सदन में गूंजेगा किसानों का मुद्दा
मध्यप्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज 8वां दिन है। आज सदन में किसानों का मुद्दा गूंजेगा। नियम 142 के तहत कांग्रेस विधायक महेश परमार किसानों का मुद्दा उठाएंगे।
42 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में मानसून ब्रेक जैसे हालात, तीन-चार दिन बाद फिर शुरू होगी बारिश
मध्य प्रदेश में मानसून फिलहाल ब्रेक की स्थिति में है। मानसून की द्रोणिका अब हिमालय के तराई क्षेत्र के आसपास पहुंच गई है और कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इसी कारण से अगले दो-तीन दिन तक प्रदेश में मानसून ब्रेक जैसा माहौल बना रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। 8 अगस्त के बाद मध्य प्रदेश में बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है।
47 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
जीवन में उच्चतम मापदंड स्थापित करने वाला ही खिलाड़ी -CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खिलाड़ी वो है, जो जीवन में उच्चतम मापदंड स्थापित करें। अपने पराक्रम और साहस से खेल के साथ जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सफल हो। भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण भी इस नाते उत्कृष्ट खिलाड़ी थे। उनका जीवन खिलाड़ियों सहित हम सभी के लिए प्रेरक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को रवीन्द्र भवन में मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण और 38वें नेशनल गेम्स-2025 के पदक विजेताओं के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
58 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
18 महीनों में MP को मिली नई ऊंचाई और पहचान,विधानसभा में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में प्रदेश के औद्योगिक विकास और निवेश संवर्धन पर वक्तव्य दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन रहा है और इस राष्ट्रीय प्रगति में मध्यप्रदेश अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. हमारा मध्यप्रदेश देश के सबसे तेजी से बढ़ते राज्यों में से एक है
45 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 25 अगस्त 2025 कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी अब 25 अगस्त तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और उसी दिन तक शुल्क का भुगतान भी कर सकते हैं।
63 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
जबलपुर बीमा अस्पताल के लिए 5 एकड़ जमीन मंजूर, भोपाल में पीएमयू सेल और पेंशन प्रस्ताव को मिली हरी झंडी
मध्यप्रदेश विधानसभा भवन में मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य के विभिन्न अहम प्रस्तावों पर निर्णय लेते हुए कैबिनेट ने कई बड़े फैसलों को मंजूरी दी।
41 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
उड़ान भरने के पहले प्लेन का टायर पंचर
जबलपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट का टायर पंचर हो गया। जिससे फ्लाइट 5 घंटे लेट हो गई। इस दौरान यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
26 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
बांधवगढ़ से रेस्क्यू की गई बाघिन वन विहार पहुंची, तीन महीने चली निगरानी के बाद लिया गया फैसला
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू की गई एक तीन वर्षीय बाघिन को इंसान पर जानलेवा हमले के बाद सोमवार को भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान स्थानांतरित कर दिया गया। अप्रैल में एक 12 वर्षीय बालक की मौत के बाद बाघिन को पकड़कर निगरानी में रखा गया था।
25 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
श्रावण एकादशी पर दिव्य भस्म आरती
श्रावण मास की पुत्रदा एकादशी पर मंगलवार तड़के उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती का भव्य आयोजन हुआ। कालों के काल बाबा महाकाल की भस्म आरती सुबह 3 बजे शुरू हुई, जिसमें विशेष श्रृंगार में सजे बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन करने के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में उमड़ पड़े।
82 views • 21 hours ago
...