मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा से ‘बिल्स ऑफ लैडिंग 2025’ विधेयक पास
मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा ने ‘बिल्स ऑफ लैडिंग 2025’ विधेयक पारित कर दिया। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा उच्च सदन में पेश किया गया यह विधेयक भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 22 जुलाई 2025
58
0
...

मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा ने ‘बिल्स ऑफ लैडिंग 2025’ विधेयक पारित कर दिया। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा उच्च सदन में पेश किया गया यह विधेयक भारत के समुद्री क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। लोकसभा से पहले ही पास हो चुका यह विधेयक अब कानून बनने के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार कर रहा है। अधिनियमित होने के बाद यह भारत में समुद्री नौवहन दस्तावेजीकरण के लिए 169 साल पुराने औपनिवेशिक काल के भारतीय मालवहन अधिनियम 1856 की जगह एक आधुनिक, सरलीकृत और वैश्विक रूप से संरेखित कानूनी ढांचा स्थापित करेगा।


केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विधेयक को सदन में पेश करते हुए कहा, “आज जब हम यहां एकत्रित हैं तो हमें अपने दूरदर्शी और ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की याद आ रही है, जिन्होंने हमारे राष्ट्र के लिए एक गहन दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है, 2047 तक भारत को एक विकसित देश या विकसित भारत में बदलना। यह दृष्टिकोण केवल आकांक्षापूर्ण नहीं है, यह एक कार्य आह्वान है, जो हमें अपने प्रयासों और आकांक्षाओं को एक नए और समृद्ध भारत के निर्माण के वादे के साथ जोड़ने का आग्रह करता है। प्रधानमंत्री के शब्दों में भारत को अपनी प्रणालियों में सुधार लाने और अपने भविष्य को बदलने के लिए गति और पैमाने के साथ कार्य करना चाहिए।”


नया कानून पुरानी शब्दावली के स्थान पर स्पष्ट और व्यापार अनुकूल भाषा का प्रयोग करता है, जिससे वाहकों, पोत वाहकों और वैध धारकों के अधिकारों और दायित्वों को सुव्यवस्थित किया जाता है, मुकदमेबाजी के जोखिम को कम करने के लिए शिपिंग दस्तावेजों में अस्पष्टता को कम किया जाता है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के साथ तालमेल बिठाकर वैश्विक व्यापार में भारत की स्थिति को मजबूत किया जाता है।


उन्होंने आगे बोलते हुए कहा , “आज जब हम भारतीय संविधान को अपनाए जाने के 76वें वर्ष पर विचार कर रहे हैं तो यह औपनिवेशिक और संविधान पूर्व विरासतों के अवशेषों को त्यागने का सही समय है, जो हमारी प्रगति में बाधा डालते हैं। ‘स्वर्णिम भारत’ को एक ऐसे कानून की आवश्यकता है, जो समसामयिक हो, हमारे अपने लोगों द्वारा निर्मित हो और आधुनिक युग की चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम हो।”


यह विधेयक पुराने कानून का नाम बदलकर भारत के औपनिवेशिक अतीत से एक निर्णायक कदम का प्रतीक है। यह कानूनी भाषा को सरल बनाता है, जटिल प्रावधानों का पुनर्गठन करता है और एक सक्षमकारी खंड प्रस्तुत करता है, जो केंद्र सरकार को प्रभावी कार्यान्वयन के लिए निर्देश जारी करने का अधिकार देता है।


सर्बानंद सोनोवाल ने सदन के सदस्यों से विधेयक पारित करने का आह्वान करते हुए कहा, “द बिल्स ऑफ लैडिंग, 2025 विधेयक हमारे संवैधानिक मूल्यों को दर्शाता है और पुराने औपनिवेशिक कानूनों को एक आधुनिक, सुलभ ढांचे से बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जैसे-जैसे हमारा समुद्री क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है, यह सुधार व्यापार को आसान बनाएगा, विवादों को कम करेगा और भारत की वैश्विक व्यापार स्थिति को मजबूत करेगा।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
मतदाता सूची में नाम जोड़ने या कटवाने के लिए अब भी एक माह का समय: चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने कहा है कि 1 अगस्त और 1 सितंबर के बीच राजनीतिक दल योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वा भी सकते हैं और अगर किसी का नाम गलती से जुड़ गया है तो उसे हटावा भी सकते हैं।
75 views • 15 hours ago
Richa Gupta
पासपोर्ट की नई रैंकिंग में भारत ने लगाई 8 अंकों की बड़ी छलांग
दुनियाभर के देशों के पासपोर्ट की नई रैंकिंग सामने आ गई है। पासपोर्ट इंडेक्स में भारत ने बड़ी छलांग लगाई है, जबकि पाकिस्तान का पासपोर्ट सबसे कमजोर पासपोर्ट्स में शामिल है।
72 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
UP: तालाब की खुदाई में मिला 300 साल पुराना पंचमुखी शिवलिंग, दर्शन के लिए उमड़े लोग
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक खास पुरातात्विक खोज हुई है। दातागंज तहसील के सराय पिपरिया गांव में एक तालाब की खुदाई के दौरान लगभग छह फीट नीचे एक पंचमुखी शिवलिंग मिला। यह शिवलिंग संगमरमर का बना हुआ है और खुदाई के वक्त बुलडोजर की मदद से यह ज़मीन से निकला।
109 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
भारत की बेटी ने फिर किया कमाल: मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 बनीं 'विधु इशिका'
भारतीय मूल की विधु इशिका ने मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने इस जीत के साथ सिर्फ ताज ही नहीं पहना, बल्कि हर उस लड़की की उम्मीद को भी उड़ान दी है, जिसे कभी समाज ने यह कहकर रोका था कि वह कुछ नहीं कर सकती।
94 views • 18 hours ago
Richa Gupta
पालना योजना के तहत 14,599 क्रेच को मंजूरी, कामकाजी महिलाओं को राहत
महिला और बाल विकास मंत्रालय ने पालना योजना के तहत देशभर में 14,599 आंगनवाड़ी-कम-क्रेच (AWCCs) की स्थापना को मंजूरी दे दी है।
72 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में इस दिन चर्चा, क्या पीएम मोदी भी बोलेंगे?
संसद में अगले सप्ताह पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होने की संभावना है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में इस मुद्दे पर 16-16 घंटे की चर्चा होने की उम्मीद है। सरकार ने 21 जुलाई को कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में लोकसभा में इस मुद्दे पर 16 घंटे की चर्चा के लिए सहमति व्यक्त की थी।
79 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
तुम ब्रह्मपुत्र बांधो, हम चिकन नेक तक बिछाएंगे रेल – चीन-बांग्लादेश को नया जवाब देगा भारत
चीन ब्रह्मपुत्र नदी पर एक बड़ा बांध बना रहा है। इस बांध को लेकर जहां दुनिया भर के पर्यावरणविद् चिंता जता रहे हैं, तो वहीं भारत खुद इस बांध को लेकर टेंशन में है। भारत ने भी चीन को उसकी हैसियत बताने के लिए कमर कस ली है। भारत अब चीन की सीमा से सटे इलाकों तक एक रेल नेटवर्क बनाने जा रहा है।
65 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
तत्काल टिकट बुक करना होगा आसान! RailOne और Swarail ऐप्स से बुक करे फौरन मिलेगी सीट
भारत में ट्रेन से यात्रा करने वाले लोग जानते हैं कि तत्काल टिकट बुक करना किसी जंग से कम नहीं होता। जैसे ही सुबह 10 बजे IRCTC की Tatkal बुकिंग खुलती है, लाखों लोग एक साथ वेबसाइट या ऐप पर लॉग इन कर टिकट पाने की होड़ में लग जाते हैं।
70 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई विस्फोट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
11 जुलाई 2006 को मुंबई की लोकल ट्रेन में सात डिब्बों में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। इस भयानक हादसे में 189 लोग मारे गए और 824 से ज्यादा घायल हुए। यह घटना मुंबई और पूरे देश के लिए एक बड़ा सदमा थी।
70 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
रोजगार की रेस में टाटा, गूगल और इन्फोसिस ने मारी बाजी
टाटा समूह, गूगल इंडिया और इन्फोसिस देश के शीर्ष तीन सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड बनकर उभरे हैं। रैंडस्टैड एम्प्लॉयर ब्रांड रिसर्च 2025 की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक भारत का कार्यबल उद्देश्य संचालित रोजगार विकल्पों को प्राथमिकता दे रहा है।
43 views • 20 hours ago
...