सीएम मोहन यादव ने किया डॉ. अंबेडकर नगर–नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का भव्य शुभारंभ
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उद्घाटन के मौके पर कहा कि, यह ट्रेन सेवा बाबा साहब के विचारों को देश की राजधानी तक पहुंचाने का एक प्रयास है - एक ऐसी सेवा जो समानता, सामाजिक न्याय और समरसता की राह पर आगे बढ़ेगी।
Img Banner
profile
Durgesh Vishwakarma
Created AT: 14 अप्रैल 2025
89
0
...

एमपी के इतिहास में एक और सुनहरा पन्ना जुड़ गया है। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेश को मिली एक और एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात। बता दें कि, डॉ. अंबेडकर नगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस इस ऐतिहासिक ट्रेन सेवा का वर्चुअल उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, इंदौर सांसद शंकर लालवानी और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने संयुक्त रूप से किया।


यह ट्रेन बाबा साहब के विचारों को गति देगी


आपको बता दें कि, यह ट्रेन न सिर्फ यात्रियों को एक नया, तेज़ और किफायती सफर देने वाली है, बल्कि यह भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की विचारधारा, उनके योगदान और उनके सम्मान को देश की राजधानी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम भी बनी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उद्घाटन के मौके पर कहा कि, यह ट्रेन सेवा बाबा साहब के विचारों को देश की राजधानी तक पहुंचाने का एक प्रयास है - एक ऐसी सेवा जो समानता, सामाजिक न्याय और समरसता की राह पर आगे बढ़ेगी।


ट्रेन का मार्ग और टाइमिंग


20155 - डॉ. अंबेडकर नगर से नई दिल्ली

प्रस्थान: दोपहर 3:30 बजे

गंतव्य आगमन: अगली सुबह 4:25 बजे

कुल दूरी: 848 किलोमीटर

कुल समय: लगभग 13 घंटे

मुख्य स्टेशन: इंदौर, देवास, उज्जैन, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, और हजरत निजामुद्दीन


20156 - नई दिल्ली से डॉ. अंबेडकर नगर


प्रस्थान: रात 11:25 बजे

गंतव्य आगमन: अगली दोपहर 12:50 बजे

इस ट्रेन के जरिए मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुल 15 बड़े शहर अब सीधे दिल्ली से जुड़ जाएंगे।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
CM डॉ. मोहन यादव ने नीमच जिले के जावद में किया सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंदसौर और नीमच जिले के हर खेत को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश को दी गई दो बड़ी राष्ट्रीय नदी जोड़ों परियोजना से पूरा मालवा क्षेत्र भी लाभान्वित होगा।
20 views • 10 hours ago
Ramakant Shukla
गांधी सागर अभयारण्य में सीएम डॉ. मोहन यादव ने पावक और प्रभास को बाड़े में छोड़ा
मंदसौर जिले का गांधी सागर अभयारण्य चीतों का नया घर बन गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम को पावक और प्रभास नाम के दो चीतों को अभयारण्य के बाड़े में छोड़ा। पिंजरा खुलते ही एक एक करके दोनों ही चीतों ने बाड़े में दौड़ लगा दी।
14 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
उद्यानिकी के साथ खाद्य प्रसंस्करण हब के रूप में उभरा मध्यप्रदेश
उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण के क्षेत्र में जिस गति से मध्यप्रदेश ने अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनाई है, उससे प्रदेश की उद्यानिकी फसलों के प्रति देश और विदेशों में खासी मांग भी बढ़ रही है। इससे प्रदेश के किसानों को आर्थिक संबल भी मिल रहा है। मध्यप्रदेश उद्यानिकी के साथ खाद्य प्र-संस्करण का मुख्य हब बन कर उभरा है।
32 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
राजगढ़ में वक्फ बोर्ड बनाम नगर पालिका- दरगाह सदर ने बिना अनुमति लगा दिेए नप्ती के निशान
राजगढ़ में वक्फ बोर्ड की जमीन का सीमांकन बिना अनुमति के किया गया। इससे नाराज होकर नगरपालिका अध्यक्ष थाने में धरने पर बैठ गए। दरगाह कमेटी के सदर मोहम्मद शफीक गामा और अन्य सदस्यों पर बिना अनुमति के नप्ती के निशान लगाने का आरोप है।
72 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी कर बुरे फसे फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप
फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की टिप्पणी पर एमपी में जमकर हंगामा हुआ है। इंदौर में परशुराम सेना ने नदी में उनके पुतले बहाए हैं। वहीं एक व्यक्ति ने अनुराग कश्यप के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया है।
72 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
पंचामृत स्नान के बाद महाकाल ने रमाई भस्म
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैशाख कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रविवार सुबह भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया।
64 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
एमपी में ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ की एंट्री, 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ से शहर का मौसम प्रभावित हुआ है। दो या तीन दिन गर्मी पड़ने के बाद पश्चिमी विक्षोभ से बादल छा रहे हैं और आंधी जैसा मौसम हो रहा है। बादलों की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
81 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
एमपी में आदिवासियों की संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पहले वक्फ बोर्ड किसी की भी जमीन पर अपना दावा कर सकता था, तब जमीन मालिक की जिम्मेदारी होती थी कि वह साबित करे की वह जमीन उसकी है। यदि वह ऐसा नहीं कर पाता था, तो जमीन पर वक्फ बोर्ड का कब्जा हो जाता था।
75 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
सिंगर अरिजीत सिंह पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के महान सिंगर अरिजीत सिंह रविवार तड़के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने न सिर्फ बाबा महाकाल के दर्शन किए, बल्कि भस्म आरती में भी शामिल हुए।
63 views • 19 hours ago
Ramakant Shukla
MP के 5 जिलों में चलेगी लू, पारा 44 डिग्री पहुंचा
प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश के 5 जिले रविवार को हीट वेव यानी, लू की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग ने रतलाम, गुना, सागर, दमोह और सीधी में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं, ग्वालियर, शिवपुरी और मंडला की रात गर्म रह सकती है।प्रदेश में शनिवार को भी गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिले। रतलाम, गुना, सागर, दमोह, सीधी में लू का असर रहा। वहीं शिवपुरी सबसे गर्म रहा यहां का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया।
57 views • 20 hours ago
...