वोटर लिस्ट अपडेट होने के 15 दिनों के अंदर मिल जाएगा वोटर कार्ड
चुनाव आयोग ने वोटर कार्ड को लेकर नई व्यवस्था की है। नया वोटर कार्ड बनवाने या बदलाव कराने पर अब 15 दिन में कार्ड मिलेगा। वोटर लिस्ट में अपडेट होने के बाद कार्ड मिलेगा।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 19 जून 2025
77
0
...

नया वोटर कार्ड बनवाने या फिर पुराने वोटर कार्ड में कोई बदलाव कराने पर जारी किए जाने वाले नए वोटर कार्ड की डिलीवरी में अब अधिक समय नहीं लगा करेगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने नई एसओपी जारी की है। जिसमें नया वोटर कार्ड बनवाने या किसी तरह का बदलाव कराने के बाद वोटर लिस्ट में अपडेट होने के 15 दिनों के अंदर वोटर को उसका वोटर कार्ड मिल जाया करेगा।

रियल-टाइम कर सकेंगे ट्रैक

यह पहल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए ECI द्वारा किए जा रहे विभिन्न उपायों के अनुरूप हुई है। आयोग ने बताया कि नए सिस्टम के तहत इलेक्ट्रॉल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर द्वारा EPIC यानी वोटर कार्ड बनाने से लेकर डाक विभाग के माध्यम से मतदाता तक इसकी डिलीवरी होने तक इसकी हर चरण की रियल-टाइम ट्रैकिंग भी सुनिश्चित की गई है।

ECINet प्लेटफॉर्म पर लिंक

मतदाताओं को हर चरण पर एसएमएस के माध्यम से भी सूचनाएं प्राप्त होंगी। जिससे उन्हें अपने EPIC की स्थिति के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। इसके लिए आयोग के हाल ही में ट्रायल किए गए ECINet प्लेटफॉर्म पर एक लिंक भी होगा। जिसके माध्यम से मतदाता अपने वोटर कार्ड को ट्रैक कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Durgesh Vishwakarma
मथुरा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हेमा मालिनी ने कहा – मैं योग करके दूसरों को प्रेरित करने की कोशिश करती हूं
योग दिवस पर हेमा मालिनी की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि वे न केवल एक राजनेता और कलाकार हैं, बल्कि स्वास्थ्य और भारतीय संस्कृति की दूत के रूप में भी काम कर रही हैं।
8 views • 53 minutes ago
Richa Gupta
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देहरादून में आयोजित योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज शनिवार को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने सभी को योग दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
16 views • 54 minutes ago
Durgesh Vishwakarma
पंजा-लालटेन का बिहार से पलायन - पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने बिहार के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई और ऐसी लूट-खसोट मचाई कि गरीबी बिहार की पहचान बन गई। एनडीए सरकार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में इन चुनौतियों को पार करते हुए बिहार को विकास की पटरी पर लाया है।
7 views • 57 minutes ago
Sanjay Purohit
वर्तमान समाज में योग की प्रासंगिकता
आज का समाज तकनीकी उन्नति और भौतिक प्रगति की दौड़ में निरंतर आगे बढ़ रहा है, लेकिन इस विकास की चमक के पीछे कई गहरी समस्याएँ छुपी हुई हैं — जैसे तनाव, अवसाद, असंतुलित जीवनशैली, सामाजिक अलगाव, और पर्यावरणीय असंतुलन। ऐसे समय में योग, जो कि भारत की हजारों वर्षों पुरानी आध्यात्मिक देन है, एक संतुलित, समग्र और शांतिपूर्ण जीवन जीने का मार्ग प्रदान करता है।
16 views • 1 hour ago
Richa Gupta
लंबे इंतजार के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू, सिक्किम के राज्यपाल ने जत्थे को किया रवाना
2025 में पांच साल के अंतराल के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पुनः शुरू हुई। सिक्किम के राज्यपाल ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यह धार्मिक यात्रा श्रद्धालुओं के लिए नए उत्साह का कारण बनी है।
43 views • 3 hours ago
Richa Gupta
योग दिवस 2025: ‘One Earth, One Health’ थीम पर दुनियाभर में उमड़ा योग का उत्साह
21 जून 2025 को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘One Earth, One Health’ थीम के साथ मनाया गया। दुनिया के विभिन्न देशों में लाखों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और वैश्विक एकता का संदेश दिया।
46 views • 3 hours ago
Richa Gupta
योग दिवस 2025: गोरखपुर में सीएम योगी ने किया योगाभ्यास, बोले- ‘भारत ने दिखाया कल्याण का मार्ग’
21 जून 2025 को गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि भारत ने योग के माध्यम से दुनिया को कल्याण का रास्ता दिखाया है।
43 views • 4 hours ago
Richa Gupta
11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी बोले - ‘दुनिया तनाव में है, योग बने वैश्विक साझेदारी का सेतु’
21 जून 2025 को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशाखापत्तनम में पीएम मोदी के नेतृत्व में मनाया गया। जानिए इस साल की थीम, आयोजन की झलकियां और मोदी जी का वैश्विक संदेश।
35 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
बिहार: मिश्रीलाल यादव की विधायकी रद्द, 6 साल पुराने मारपीट मामले में कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा
बिहार के दरभंगा जिले से विधायक मिश्रीलाल यादव की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। दरभंगा की विशेष अदालत ने उन्हें मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने के 2019 के पुराने मामले में दो वर्ष की सजा और ₹1 लाख जुर्माना सुनाया था। यह फैसला 27 मई 2025 को घोषित किया गया। इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने तत्काल उनका नाम दाखिले से हटा दिया।
23 views • 17 hours ago
payal trivedi
कल होगा 2025 का सबसे लंबा दिन - 13 घंटे का दिन, 11 घंटे की रात
आषाढ़ कृष्ण एकादशी अर्थात् शनिवार का दिन बेहद खास होगा - ज्योतिषीय, धार्मिक और खगोलीय दृष्टि से। ग्रहों के अधिपति सूर्यदेव उत्तरायण से दक्षिणायन मार्ग की ओर अग्रसर होंगे।
104 views • 18 hours ago
...