जबलपुर में सीएम डॉ मोहन यादव ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, सीएम ने दिए ये निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में संभाग के अन्य जिलों में कानून-व्यवस्था बनाये रखने, आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण करने के निर्देश दिये। उन्होंने जबलपुर में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विशेष रूप से बालाघाट, मंडला, डिंडोरी में नक्सल गतिविधियों के उन्मूलन की समीक्षा कर नक्सल उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विशेष रूप से कहा कि कानून और व्यवस्था की दृष्टि से पूरे प्रदेश के साथ हर जिले को आदर्श रूप में लाना है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 02 मई 2025
46
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में संभाग के अन्य जिलों में कानून-व्यवस्था बनाये रखने, आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण करने के निर्देश दिये। उन्होंने जबलपुर में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विशेष रूप से बालाघाट, मंडला, डिंडोरी में नक्सल गतिविधियों के उन्मूलन की समीक्षा कर नक्सल उन्मूलन की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विशेष रूप से कहा कि कानून और व्यवस्था की दृष्टि से पूरे प्रदेश के साथ हर जिले को आदर्श रूप में लाना है।

जबलपुर में सीएम डॉ मोहन यादव ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जुआं, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ व अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर कठोर कार्रवाई करें। धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों, खुले में मांस बिक्री, गौवंश की तस्करी पर भी प्रभावी नियंत्रण और सख्ती से रोकथाम सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जनजातियों से विवाह कर भूमि व संपत्ति के मालिक बनने की साजिश पर कड़ी निगरानी रखें, सतर्कता दिखायें। उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाये रखने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में डीजीपी कैलाश मकवाना, एसडीजी पंकज श्रीवास्तव, एडीजी साईं मनोहर सहित संभाग के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
मंडला में सीएम विष्णुदेव साय ने किया आदि उत्सव का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंडला के रामनगर पहुंचे। जहां उनका गोंडवाना ध्वजारोहण, लोकनृत्य, लोकगीत, और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
13 views • 36 minutes ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा सिटीजन ऐप का किया शुभारंभ, नागरिकों से किया संवाद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नगर पालिक निगम रीवा द्वारा निर्मित माय रीवा सिटीजन ऐप का शुभारंभ किया। यह ऐप नागरिकों की सेवा में एक स्मार्ट पहल है, जिसके माध्यम से रीवा के नागरिक नगर निगम की सेवाओं से जुड़कर घर बैठे आवश्यक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
19 views • 1 hour ago
Richa Gupta
किसान आज गेहूं उपार्जन के लिए कर सकते हैं स्लॉट बुक
ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसान जो 30 अप्रैल तक स्लॉट बुक नहीं कर सके, वह 5 मई को स्लॉट बुक कर उसी दिन गेहूं का विक्रय उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर कर सकते हैं।
22 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
रीवा में सबसे हाईटेक कोर्ट भवन का लोकार्पण, 95.93 करोड़ से बना
रीवा को नवीन कोर्ट भवन की सौगात मिली है। 95.93 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ यह कोर्ट भवन मध्यप्रदेश की सबसे खूबसूरत कोर्ट बिल्डिंग है। सुप्रीम कोर्ट और मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस की मौजूदगी में सीएम डॉ. मोहन यादव नवीन कोर्ट भवन का लोकार्पण किया।
24 views • 19 hours ago
Ramakant Shukla
छतरपुर में भीषण हादसा, दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, 3 लोगों की मौत
छतरपुर के बड़ामलहरा में दो वाहनों की टक्कर में पिता और दो साल के बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
37 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
सोनगिरी आध्यात्मिक एवं धर्मार्थ न्यास में सजा बाबा सोनगिरी सरकार का दरबार
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से 12 किलोमीटर दूर हाईवे रोड़ ग्राम सोनगिरी स्थित है। यहां बाबा सोनगिरी सरकार की खानगाह जहां हर दिन दुखियों का आना-जाना लगा रहता है। यहां हिंदू ,मुस्लिम ,सिख, इसाई सभी धर्म के लोग व भक्तजन श्रद्धालु का आना-जाना लगा रहता है।
19 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश ने केंद्र सरकार से मांगा ₹5000 करोड़ का कर्ज! बजट से भी ज्यादा पहुंचा उधार
मध्य प्रदेश सरकार 6 मई को 5,000 करोड़ रुपये का कर्ज लेगी। इससे राज्य पर कुल कर्ज 4.26 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा। यह कर्ज राज्य के वार्षिक बजट से भी ज्यादा है। सरकार का कहना है कि यह कर्ज विकास कार्यों के लिए जरूरी है।
26 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
उमरिया कलेक्टर के आदेश की अनदेखी कर खेतों में जलाई पराली
एमपी में सीएम मोहन यादव ने पराली नहीं जलाने के खिलाफ निर्देश दिए हैं। इस पर जिलों में कलेक्टर ने पराली ना जलाने आदेश दिए हैं। इसके बाद भी पराली जलाने के कई मामले आ रहे हैं। ऐसे में उमरिया जिले में नियम का उल्लंघन करने वाले 18 किसानों पर हजारों रुपए का जुर्माना लगाया है।
20 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम पहुंची भोपाल, पुलिस से मांगा स्टेटस
राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम लव जिहाद मामले में जांच के लिए भोपाल पहुंच गई है। राजधानी भोपाल में एक निजी कॉलेज की छात्राओं को लव जिहाद में फंसाने के मामले में जांच करने राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम आज से जांच शुरू करेगी। तीन सदस्यीय टीम में झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर के नेतृत्व में जांच करेगी।
26 views • 23 hours ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में ॐ नमः शिवाय के बेल पत्र से सजे बाबा महाकाल
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैशाख शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रविवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई।
22 views • 23 hours ago
...