


दक्षिण पूर्व एशिया में शुक्रवार को दो भीषण भूकंप आए, जिससे थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक और पड़ोसी देश म्यांमार में इमारतें हिल गईं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इसे लेकर पीएम मोदी ने म्यांमार और थाईलैंड में भीषण भूंकप के कारण उत्पन्न स्थिति पर चिंता जताई है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, इस घड़ी में भारत दोनों देशों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।
10 किलोमीटर की गहराई पर आया भूकंप
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और जर्मनी के जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि, दोपहर को यह भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर आया। इसका केंद्र पड़ोसी देश म्यांमार में था। इसके 12 मिनट बाद 6.4 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया।
पीएम मोदी ने हरसंभव मदद का किया ऐलान
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि, म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के मद्देनजर पैदा हुई स्थिति से चिंतित हूं। सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। भारत हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।
भारतीय अधिकारियों को तैयार रहने का निर्देश
पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा इस संबंध में भारतीय अधिकारियों को तैयार रहने के लिए कहा गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय से म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के संपर्क में रहने को भी कहा गया है।