


आज पूरे देश में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। बाबा साहेब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ थाष वह वकील होने के साथ-साथ अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और महान समाज सुधारक भी थे। उन्हें बाबा साहेब अंबेडकर के नाम से भी जाना जाता है। डॉ. अंबेडकर ने छुआछूत और जातीय भेदभाव के खिलाफ आंदोलन चलाया। उनको भारतीय संविधान का वास्तुकार भी माना जाता है। वह भारत के संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष भी थे।
पीएम मोदी ने सोमवार को डॉ बीआर अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह उनकी प्रेरणा के कारण है देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने की दिशा में प्रयास कर रहा है। एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
पीएम मोदी ने कहा कि यह उन्हीं की (अंबेडकर) प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है। उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं।