सिकल सेल दिवस 2025: स्वस्थ नागरिकों से ही बनेगा विकसित भारत—राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘विश्व सिकल सेल रोग जागरूकता दिवस’ पर मध्यप्रदेश सरकार के प्रयास की सराहना की है। राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संदेश में कहा कि विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि सभी देशवासी स्वस्थ हों।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 10 hours ago
64
0
...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘विश्व सिकल सेल रोग जागरूकता दिवस’ पर मध्यप्रदेश सरकार के प्रयास की सराहना की है। राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संदेश में कहा कि विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि सभी देशवासी स्वस्थ हों। स्वस्थ नागरिक ही अपने जीवन, अपने राज्य और हमारे देश की प्रगति में प्रभावी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने भारत को सिकल सेल एनीमिया मुक्त बनाने के लिए सभी भागीदारों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया है।


राष्ट्रपति मुर्मु ने 19 जून 2025 को मध्यप्रदेश के जिला बड़वानी में ‘विश्व सिकल सेल रोग जागरूकता दिवस’ आयोजित करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की सराहना की है। उन्होंने संदेश में कहा कि दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करने वाली सिकल सेल एनीमिया, भारत में जनजातीय आबादी को विशेष रूप से प्रभावित करती है। इसके विरुद्ध दृढ़ संकल्प के साथ लड़ने की दिशा में इस दिवस का मनाया जाना एक महत्वपूर्ण कदम है।


राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि दशकों से हमारे आदिवासी समुदाय और पिछड़े क्षेत्रों में कई लोग सिकल सेल एनीमिया का कष्ट झेलते रहे हैं। बीमारी के एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक प्रसार को रोकने के लिए समुदाय स्तर पर स्क्रीनिंग जांच द्वारा पहचान कर जेनेटिक काउंसलिंग एवं प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। वर्ष 2047 तक भारत को सिकल सेल एनीमिया से मुक्ति दिलाने का राष्ट्रीय संकल्प इस समस्या को जड़ से समाप्त करने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है। राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया मुक्ति मिशन के अंतर्गत सिकल सेल एनीमिया से प्रभावित लोगों के लिए एकीकृत उपचार केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां पर रोगियों को आवश्यक औषधियाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।


राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत हो रहे प्रयासों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई जनजातीय समुदायों में बीमारी की पहचान समय पर हो रही है जिससे इलाज और जीवन की गुणवत्ता में सुधार भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब सभी हितधारक मिलकर एक सतत, समर्पित और मानवीय दृष्टिकोण से कार्य करेंगे, तभी इस समस्या का जड़ से उन्मूलन संभव हो पाएगा।


राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि विकसित भारत के हमारे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि सभी देशवासी स्वस्थ हों। स्वस्थ नागरिक ही अपने जीवन, अपने राज्य और हमारे देश की प्रगति में प्रभावी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने भारत को सिकल सेल एनीमिया मुक्त बनाने के लिए सभी भागीदारों को एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सब निरंतर एकजुट होकर कार्य करें।”

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
इंदौर में कोरोना के मामलों में तेजी, 12 नए मरीज आए सामने
इंदौर में बुधवार को कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। इन मरीजों में अधिकतर को सर्दी, खांसी, बुखार और दस्त जैसी शिकायतें थीं, जिसके बाद उन्होंने जांच करवाई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।
4 views • 3 minutes ago
Ramakant Shukla
प्रमोशन के नियमों को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगी पदोन्नति की प्रक्रिया
मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन के नियमों को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी हो गया है। प्रदेश में अब पदोन्नति के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
4 views • 12 minutes ago
Durgesh Vishwakarma
दिवाली से हर महीने मिलेंगे लाड़ली बहनों को 1500 रुपए - सीएम डॉ मोहन यादव
इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, हम लाड़ली बहनों को 3 हजार रुपए प्रति माह देने के अपने संकल्प पत्र पर कायम हैं। हमने डंके की चोट पर कहा है और इसे पूरा करेंगे।
18 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, जल्द ही उत्तराखंड की तर्ज पर शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन की संभावनाओं के विकास के लिए तत्पर है। इसके लिए बुनियादी ढांचा विकास और बेहतर संपर्क की कोशिशें तेज होंगी। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर सभागार में ‘ग्रामीण रंग, पर्यटन संग’ उत्सव के दौरान इसका खाका सामने आया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही उत्तराखंड की तर्ज पर राज्य पर्यटन बोर्ड के माध्यम से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी।
52 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
भीषण सड़क हादसा,कार डिवाइडर से टकराई, मां-बेटे समेत 4 की मौत
राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या से सूरत लौट रहा एक परिवार उस वक्त हादसे का शिकार हो गया जब उनकी कार हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
47 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
अष्टमी पर बाबा का भांग से हुआ शृंगार, फिर रमाई गई भस्म
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि गुरुवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर शृंगार किया गया। भांग से शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई।
56 views • 7 hours ago
Ramakant Shukla
अब सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, 10 दिन में शुरू होगी डीपीसी प्रक्रिया
मध्यप्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण मामले में अगले 10 दिनो में पहली डीपीसी (वरिष्ठता पात्रता सूची) हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अधीन सशर्त प्रमोशन मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग में पदोन्नति के लिए डीपीसी सूची जारी की है। मप्र लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 दो-तीन दिन में नोटिफाई होंगे। नियम नोटिफाई होते ही पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू होगी। मप्र के 4 लाख अधिकारी-कर्मचारियों का प्रमोशन होना है।
82 views • 8 hours ago
Richa Gupta
सफल अभ्यर्थियों के लिए अलर्ट, बिजली विभाग में दस्तावेज़ जांच की तिथि घोषित
मप्र ऊर्जा विभाग की पूर्व, पश्चिम एवं मध्य तीनों बिजली वितरण कंपनियों और पॉवर मैनेजमेंट कंपनी, ट्रांसमिशन कंपनी, जनरेशन कंपनी के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों के लिए सफल उम्मीदवारों के दस्तावेज परीक्षण 23 जून से होंगे।
55 views • 8 hours ago
Richa Gupta
प्रदेश स्तरीय गौ-शाला सम्मेलन 20 जून को, सीएम डॉ. मोहन यादव और पशु पालन राज्य मंत्री पटेल होंगे शामिल
प्रदेश स्तरीय गौ-शाला सम्मेलन का आयोजन 20 जून शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से मुख्यमंत्री निवास प्रांगण भोपाल में किया जायेगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल शामिल होंगे।
71 views • 9 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ग्वालियर की लाड़ली बहनाओं ने सौंपा बधाई पत्र
ग्वालियर की लाड़ली बहनाओं ने ग्वालियर विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद पत्र भेंट करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना के माध्यम से आपकी बहनों को बहुत संबल मिला है।
57 views • 10 hours ago
...