


फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों एक नए विवाद में फंस गए हैं। उनकी आगामी फिल्म "फुले" के ट्रेलर को लेकर ब्राह्मण समुदाय ने आपत्ति जताई है, जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज डेट टाल दी है और कुछ बदलाव के आदेश दिए हैं। इस बीच, अनुराग कश्यप ने फुले का समर्थन करते हुए एक विवादित बयान दे दिया, जिसने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है।
क्या है पूरा मामला?
अनुराग कश्यप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में फुले पर हो रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी। एक यूजर ने उन्हें कहा कि "ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं", जिसके जवाब में अनुराग कश्यप ने कहा था, "ब्राह्मण पर मैं मुतूंगा... कोई समस्या।" बस इसी बयान की वजह से निर्देशक विवादों में फंस गए हैं।
माफी मांगने के बाद भी नहीं थम रहा विवाद
अनुराग कश्यप ने अपने बयान पर मचे बवाल के बाद माफी मांग ली है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, "यह मेरी माफी है, उस पोस्ट के लिए नहीं बल्कि उस एक लाइन के लिए जो कॉन्टैक्स्ट से बाहर लिया गया और नफरत पैदा हो रही है।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे जो गाली देना है दो, मेरे परिवार ने ना कुछ कहा है ना कहता है। इसलिए अगर मुझसे माफी ही चाहिए तो ये मेरी माफी है।"
अनुराग कश्यप को मिली जान से मारने और यौन उत्पीड़न की धमकियां
अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, और उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने और यौन उत्पीड़न की धमकियां मिल रही हैं। यह विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है, और अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अनुराग कश्यप का विवादित बयान एक बार फिर से समाज में तनाव पैदा कर गया है। उनकी माफी के बावजूद, विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह देखना होगा कि आगे क्या होता है और अनुराग कश्यप इस विवाद से कैसे निकलते हैं।