


इंग्लैंड के बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन हो रहा है। इसमें अब तक भारत ने तीन स्वर्ण पदक समेत कुछ 9 पदक जीते है। इस खेल में सोमवार का दिन भारत के लिए बहुत अच्छा रहा। भारत के विजय यादव ने कांस्य पदक जीता है। कांस्य पदक जीतने वाले विजय यादव यूपी के वाराणसी से हैं। वहीं इनके पदक जीतने पर सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में जुड़ो में कांस्य पदक जीता
विजय यादव ने बर्मिंघन में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में जुड़ो में कांस्य पदक जीता है। विजय यादव वाराणसी के हरहुआ के रहने वाले हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार हिस्सा ले रहे विजय कुमार यादव के गांव सुलेमानपुर में उत्साह का माहौल है।
उनकी सफलता भारत में खेलों के भविष्य के लिए शुभ संकेत
पीएम मोदी ने ट्वीट पर लिखा है कि, विजय कुमार ने कॉमवेल्थ गेम्स में जुडो में कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता भारत में खेलों के भविष्य के लिए शुभ संकेत है। वह आने वाले समय में हर दिन नई ऊचाइंयों को छुए।
ये भी पढे़- भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरिज का दूसरा मुकाबला आज,8 बजे फेंकी जाएगी पहली गेंद
कांस्य पदक जीतकर भारत का परचम लहराया है
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का जूडो प्रतिस्पर्धा में सुशीला देवी ने रजत और विजय कुमार ने यादव ने कांस्य पदक जीतकर भारत का परचम लहराया है। आप दोनों को दिल से बधाई। आप लोग नित नवीन सफलताओं को अर्जित करें, ऐसी मंगलकामना है। आप दोनों का भविष्य उज्जवल हो। जय हिंद।
केशव प्रसाद मोर्य ने किया ट्वीट
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य ने ट्वीट कर लिखा, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की जूडो में रजत पदक जीतने के लिए विजय कुमार यादव को हार्दिक बधाई।
ये भी पढे़- अचिंता शेउली कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए तीसरा गोल्ड जीत रचा इतिहास