Seema Haider ने ATS की पूछताछ में उगले कई राज, भारत आने से पहले खरीदा था 70 हजार पाकिस्तानी रुपये में मोबाइल
पाकिस्तान से भारत आई महिला सीमा हैदर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में हर कोई उसके बारे में जानने के लिए उत्सुक है।
Img Banner
profile
payal trivedi
Created AT: 18 जुलाई 2023
5742
0
...
ग्रेटर नोएडा: पाकिस्तान से भारत आई महिला सीमा हैदर इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में हर कोई उसके बारे में जानने के लिए उत्सुक है।

70 हजार पाकिस्तानी रूपये में खरीदा था एक मोबाइल

इस मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, भारत आने से पहले सीमा ने 70 हजार पाकिस्तानी रुपये में एक मोबाइल खरीदा था। आज मंगलवार को पूछताछ के दौरान सीमा ने यूपी एटीएस को मोबाइल खरीदने की जानकारी दी है।

आज दोबारा पूछताछ के लिए ले गई ATS

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे पाकिस्तानी महिला सीमा (Seema Haider) उसकी एक बेटी व एक बेटे और सचिन के पिता नेत्रपाल को एटीएस दोबारा पूछताछ के लिए ले गई है। एटीएस ने बीती रात पूछताछ के बाद नेत्रपाल और सीमा को तो घर भेज दिया था, लेकिन सचिन को अपने पास ही रोक लिया था। सचिन अभी भी एटीएस की हिरासत में है अब दोबारा सीमा व नेत्रपाल को एटीएस द्वारा ले जाने के बाद फिर से पूछताछ शुरू कर दी गई है।

ATS की टीम कर रही पूछताछ

अभी तक की पूछताछ में सीमा ने इनकार किया है कि वह पाकिस्तान आर्मी में सूबेदार अपने चाचा और भाई के संपर्क में नहीं है। बता दें कि एटीएस की टीम सीमा और सचिन मीणा और सचिन के पिता नेत्रपाल से नोएडा के सेक्टर 58 स्थित कार्यालय पर अलग-अलग और आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रही है।

कैसे मिले सचिन और सीमा?

जानकारी के अनुसार, सीमा (Seema Haider) और सचिन की बातचीत वर्ष 2019 में कोरानाकाल के दौरान हुई थी। दोनों की बातचीत ऑनलाइन पबजी खेलने के दौरान हुई और वह घंटों एक-दूसरे से बात करने लगे। इस दौरान करीब चार महीने बीतने के बाद, दोनों ने फोन नंबर एक्सचेंज किया और ऑडियो-वीडियो कॉल पर बातचीत करने लगे। कथित तौर पर कुछ समय बीतने के बाद जनवरी 2021 में दोनों ने अपने प्रेम का इजहार किया।

ये है पूरा मामला

गौरतलब है कि बीती चार जुलाई को सीमा हैदर (Seema Haider) को अपने 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वहीं, सचिन और उसके पिता को अवैध अप्रवासी को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

सीमा ने कब की भारत में घुसपैठ?

सीमा हैदर ने तीन देशों की सरहद पार कर 13 मई को भारत में अवैध रूप से घुसपैठ की थी। इसके बाद वह ग्रेटर नोएडा के कस्‍बा रबूपुरा में आकर रहने लगी। सीमा पर पाकिस्‍तानी एजेंट होने का आरोप लगातार लगता रहा है। बताया जाता है कि ग्रेटर नोएडा आने से पहले वह पाकिस्तान से दुबई गई फिर वहां से नेपाल आई। इसके बाद नेपाल से अवैध रूप से भारत की सीमा में घुसपैठ की।
ये भी पढ़ें
CG NEWS : तुरेनार गोठान में मनाया गया हरेली तिहार और रोका-छेका कार्यक्रम
...

National

See all →
Richa Gupta
यमुना का बढ़ा जलस्तर: मयूर विहार में 100 बाढ़ राहत शिविर स्थापित, जिला प्रशासन दे रहा चिकित्सा सुविधाएं
यमुना नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण जिला प्रशासन ने मयूर विहार फेस 1 में 100 बाढ़ राहत शिविर लगाए हैं। इन कैंपों का उद्देश्य बाढ़ से प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
66 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
ISRO ने 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन' के मॉड्यूल की पहली झलक दिखाई, 2028 में स्पेस भेजने की योजना
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने दो दिवसीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह के दौरान भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) मॉड्यूल के एक मॉडल का अनावरण किया। भारत की योजना 2028 तक अपने स्वयं के निर्मित अंतरिक्ष स्टेशन, बीएएस के प्रथम मॉड्यूल को प्रक्षेपित करने की है।
66 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
फ्रांस की मदद से AMCA का इंजन बनेगा, अमेरिका पर भरोसा नहीं
भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया है कि भारत, फ्रांस की मदद से पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) के लिए इंजन बनाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मई 2025 में इस विमान के प्रोटोटाइप को मंजूरी दी थी और इसे "देश की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम" बताया था।
82 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
देश में 40 फीसदी मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले
एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में दस में से चार मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक मामले हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट बताती है कि बारह मुख्यमंत्रियों पर गंभीर आरोप हैं। इनमें हत्या के प्रयास और अपहरण जैसे मामले शामिल हैं।
101 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
बिहार चुनाव में MY समीकरण से जुड़ेगी PDA पॉलिटिक्स?
बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी नीतीश कुमार सरकार को हटाने के लिए तमाम समीकरणों को जमीन पर उतारने की कोशिश हो रही है। ऐसे में बिहार की राजनीति में हलचल तेज है।
83 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
भारत को सिंगरौली में मिला रेयर अर्थ एलीमेंट्स का बड़ा भंडार, कोल इंडिया से कॉन्ट्रैक्ट करेगी MP सरकार
सिंगरौली में दुर्लभ खनिज पदार्थों का विशाल भंडार मिला है, जिससे भारत को आत्मनिर्भर बनने में बड़ी मदद मिलेगी। मध्य प्रदेश सरकार और कोल इंडिया मिलकर इन खनिजों की खोज करेंगे। इन खनिजों में स्कैंडियम और इट्रियम जैसे तत्व शामिल हैं, जिनकी कोयले की खदानों में प्रचुर मात्रा पाई गई है।
66 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
'भारत अपना स्पेस स्टेशन भी बनाएगा', राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर अपने संबोधन में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 'दो साल पहले ही भारत ऐसा पहला देश बना था जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने का इतिहास रचा। हम उन देशों में भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अंतरिक्ष में डॉकिंग और अनडॉकिंग की क्षमता हासिल कर ली है।
33 views • 13 hours ago
Richa Gupta
अंतरिक्ष में लहराया तिरंगा: शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि पर बोले पीएम मोदी — हर भारतीय को गर्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की सराहना की और भविष्य में इस क्षेत्र में बढ़ते स्कोप के बारे में बताया।
63 views • 13 hours ago
Ramakant Shukla
पुराने वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ महंगा, जानिए बाइक से लेकर कार तक अब कितनी चुकानी होगी फीस
सड़क पर वाहन चलाने के लिए कुछ तयशुदा नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। हर वाहन की एक निश्चित समयसीमा तक वैधता होती है, जिसके बाद उसे चलाना गैरकानूनी हो जाता है। दिल्ली जैसे शहरों में पेट्रोल गाड़ियों को 15 साल और डीजल वाहनों को 10 साल तक चलाने की अनुमति है। इसके बाद इन्हें दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चलाना प्रतिबंधित है।
86 views • 15 hours ago
Richa Gupta
उत्तराखंड के चमोली में थराली क्षेत्र में बादल फटने से तबाही, सीएम धामी ने हालात पर जताई चिंता
उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली में बादल फटने से भारी नुकसान, कई घर बह गए। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हालात की निगरानी के निर्देश दिए।
130 views • 18 hours ago
...