Diwali 2025: दिवाली पर करें तुलसी माता के ये उपाय, खत्म होगी धन की कमी
हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दिन घरों में दीपक जलाए जाते हैं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 13 अक्टूबर 2025
330
0
...

हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि के दिन दिवाली का त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दिन घरों में दीपक जलाए जाते हैं। साथ ही माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी के पूजन से जीवन में सुख-शांति रहती है। सुख-सौभाग्य बढ़ता है। साथ ही माता के आशीर्वाद से धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं। दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन के साथ-साथ माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं, जिनका बहुत महत्व है। ऐसे में आइए जानते हैं दिवाली के दिन तुलसी के जुड़े उपायों के बारे में।


दिवाली कब है?


वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर को 03 बजकर 44 मिनट पर हो रही है। वहीं, इस तिथि का समापन 21 अक्टूबर को 05 बजकर 54 पर होगा। ऐसे में इस साल दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा।


दिवाली के दिन तुलसी के उपाय -


तुलसी के पास दीपक जलाएं

दिवाली के दिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। साथ ही पौधे की परिक्रमा करनी चाहिए। इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी की कृपा होती है, जिसके प्रभाव से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती।


तुलसी की पूजा

दिवाली के दिन तुलसी की पूजा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद तुलसी की पूजा करनी चाहिए। तुलसी माता को सुहाग की चीजें चढ़ानी चाहिए। फिर उन चीजों को किसी सुहागिन महिला को दान दे देना चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं।


तुलसी में गंगाजल

दिवाली के दिन जल में थोड़ा गंगाजल मिलाकर तुलसी को चढ़ाना चाहिए। साथ ही तुलसी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इस उपाय को दिवाली के दिन करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। साथ ही माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे होते हैं।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Spiritual

See all →
Sanjay Purohit
माघ मेला 2026: क्या है दंडी बाड़ा? कैसी है दंडी संन्यासियों की दुनिया
माघ मेला में दंडी बाड़ा का बड़ा महत्व माना जाता है। इस बार प्रयागराज के माघ मेला में दंडी संत-संन्यासियों से फिर मिलने का भक्तों को अवसर मिल सकता है। दंडी संन्यासी बनने के लिए कठोर नियमों का पालन करना पड़ता है।
121 views • 2025-12-06
Sanjay Purohit
सुख-समृद्धि के लिए किचन से जुड़े इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, बनी रहेगी मां अन्नपूर्णा की कृपा
रसोई में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाना एक धार्मिक परंपरा है जो भोजन के प्रति कृतज्ञता को दर्शाती है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य लाभ आता है। यही वजह है कि रसोई से जुड़े कुछ नियमों का सभी को जरूर ध्यान रखना चाहिए।
38 views • 2025-12-05
Sanjay Purohit
विवाह में दुल्हन को क्यों पहनाया जाता है लाल जोड़ा?
हिंदू धर्म में 16 संस्कारों के बारे में बताया गया है. इन्हीं संस्कारों में एक संस्कार है विवाह. विवाह के बाद गृहस्थ जीवन की शुरुआत हो जाती है. हिंदू विवाह में कई परंपराएं रस्में की जाती हैं, जो बहुत ही विशेष और महत्वपूर्ण होती हैं.
408 views • 2025-12-03
Richa Gupta
भगवद गीता का पूरा लाभ पाने के लिए इन महत्वपूर्ण नियमों का पालन करें
गीता जयंती 2025 पर भगवद गीता का पाठ करते समय इन जरूरी नियमों का पालन करें और जीवन में इसके उपदेशों से पूर्ण लाभ प्राप्त करें।
155 views • 2025-11-29
Sanjay Purohit
रोज शाम को घर में इन जगहों पर जलाए दीपक, बढ़ेगी सुख-समृद्धि!
हिंदू धर्म में शाम का समय बहुत पावन माना जाता है.वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में इस समय में घर के कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने के लिए कहा गया है. इस स्थानों पर रोज शाम के समय घी या तेल का दीपक जलाना चाहिए.
115 views • 2025-11-28
Sanjay Purohit
काला रंग अशुभ, फिर भी मंगलसूत्र के मोती काले क्यों होते हैं?
मंगलसूत्र सुहागिन महिलाओं के सोलह श्रृंगार में से एक माना जाता है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यताओं में काले रंग को अशुभ माना गया है और ऐसे में कई महिलाओं के मन में सवाल आता है कि जब काला रंग अशुभ है तो मंगलसूत्र के मोती काले क्यों होते हैं.
282 views • 2025-11-24
Sanjay Purohit
विवाह पंचमी के दिन करें ये काम, भरा रहेगा धन का भंडार!
विवाह पंचमी के दिन प्रभु श्रीराम और माता सीता की पूजा करने से शुभता का आगमन होता है, लेकिन विवाह पंचमी के दिन विवाह नहीं किया जाता. हालांकि इस दिन कुछ विशेष काम करने से घर में धन का भंडार भरा रहता है.
88 views • 2025-11-21
Richa Gupta
तुलसी माला पहनते समय ध्यान रखें ये बातें, मिलेगा शुभ फल
तुलसी माला पहनते समय कुछ खास बातें ध्यान में रखनी चाहिए। सही विधि और आचार से तुलसी माला से मिलेगा अधिक शुभ और सकारात्मक प्रभाव।
182 views • 2025-11-19
Richa Gupta
देशभर के पांच प्रमुख वराह मंदिर और उनकी ऐतिहासिक महिमा
भारत में विराजमान भगवान वराह के पांच प्रमुख मंदिर, जिनमें पुष्कर, तिरुविदंदाई, सिमाचलम, खजुराहो और बदामी शामिल हैं। जानिए इतिहास और महत्व।
159 views • 2025-11-13
Sanjay Purohit
क्या पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा में शामिल होंगे संत प्रेमानंद महाराज?
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ शुरू की गई है। यह यात्रा मंगलवार को दिल्ली से शुरू हुई और 10 दिन चलेगी। इसका समापन 16 नवंबर को वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में किया जाएगा। यात्रा की शुरुआत ने पूरे देश में धार्मिक माहौल को गर्मा दिया है।
398 views • 2025-11-12
...