


देशभर की तरह छत्तीसगढ़ में भी 10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। यह दिन विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं।
करवा चौथ की रात का सबसे महत्वपूर्ण क्षण होता है चांद का उदय। महिलाएं छलनी से चांद के दर्शन करने के बाद पति का चेहरा देखती हैं और फिर व्रत खोलती हैं। वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ में चंद्रोदय रात 08:14 बजे के आसपास होगा। हालांकि राज्य के विभिन्न शहरों में चांद निकलने का समय कुछ मिनटों का अंतर लिए होगा।
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर और बस्तर में चांद निकलने का समय
रायपुर और बिलासपुर – रात 07:43 बजे
दुर्ग – रात 08:15 बजे
अंबिकापुर और सरगुजा – रात 08:03 बजे
बस्तर – रात 08:17 बजे
करवा चौथ 2025: पूजा का शुभ मुहूर्त
करवा चौथ के दिन महिलाएं शाम को करवा माता की पूजा करती हैं और व्रत कथा सुनती हैं। वर्ष 2025 में पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:57 बजे से 07:07 बजे तक रहेगा। इस दौरान महिलाएं 1 घंटा 9 मिनट तक पूजा कर सकती हैं।