


रायपुर नगर निगम में मेयर मीनल चौबे ने 1529 करोड़ 53 लाख 28 हजार रुपए का बजट पेश कर दिया है। नगर निगम की पहली सामान्य सभा आज सुबह 11 बजे शुरू हुई, जिसमें प्रश्नकाल के बाद बजट पेश किया गया। यह 15 साल के बाद पहली बार है जब बीजेपी से जुड़े मेयर ने निगम का बजट पेश किया है।
युवाओं के लिए बनेगी लाइब्रेरी
शहर में तीन जगहों पर वर्किंग विमेंस हॉस्टल और विमेन रेस्ट रूम बनाए जाएंगे, जिसमें सेनेटरी वेंडिंग मशीन और बेबी फीडिंग रूम भी होंगे। इसके अलावा तैयारी करने वाले छात्रों के लिए लाइब्रेरी का ऐलान किया है।
रायपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्तीऔ की जाएगी। इसके लिए कैमरे लगेंगे। इसी के साथ ही फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले स्ट्री ट वेंडर्स को डिजिटल लेनदेन को लेकर ट्रेनिंग दी जाएगी।
रायपुर नगर निगम के बजट में जल आवर्धन के लिए विशेष योजना है। MLD अतिरिक्त STP निर्माण निमोरा में 122.24 करोड़ का प्रस्तावित है। 206 MLD STP ट्रीटेड वाटर का औद्योगिक क्षेत्रों में किया जाएगा उपयोग। जोनों में 189 करोड़ 93 लाख 69 हजार खर्च किए जाएंगे।
E गवर्नेंस के लिए 50 लाख किए जाएंगे खर्च,
आवास के लिए 45 करोड़, अमृत मिशन के लिए 5 करोड़ किए जाएंगे खर्च,
नगर विकास/मार्ग चौड़ीकरण में खर्च किए जाएंगे 120 करोड़ रुपए खर्च,
पार्षद अनुशंसा के लिए 4 करोड़ 78 लाख का बजट