श्रीकृष्ण-सुभद्रा का स्नेह भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक : CM मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण और सुभद्रा का रिश्ता भाई-बहन के प्रेम और संरक्षण की सबसे सुंदर मिसाल है। जिस प्रकार श्रीकृष्ण ने हर परिस्थिति में बहन सुभद्रा की सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखा, उसी भावना से हमारी सरकार भी प्रदेश की हर लाड़ली बहन के सुख, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की साथी है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 9 hours ago
74
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण और सुभद्रा का रिश्ता भाई-बहन के प्रेम और संरक्षण की सबसे सुंदर मिसाल है। जिस प्रकार श्रीकृष्ण ने हर परिस्थिति में बहन सुभद्रा की सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखा, उसी भावना से हमारी सरकार भी प्रदेश की हर लाड़ली बहन के सुख, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की साथी है। श्रीकृष्ण और सुभद्रा का संबंध इस बात की याद दिलाता है कि भाई का स्नेह केवल वचन निभाना ही नहीं, कर्म से निभाई जाने वाली जिम्मेदारी भी है। हमारी सरकार इसी दृष्टि से सांस्कृतिक परंपरा को निभाते हुए आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे लिये बहनों की खुशी, उनकी सुरक्षा और आत्मविश्वास सर्वोपरि है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को भाईदूज के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होने वाले भाईदूज कार्यक्रम में सम्मलित होने वाली लाड़ली बहनों को यह संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाईदूज का पर्व भारतीय संस्कृति में प्रेम, स्नेह और जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह केवल एक त्यौहार नहीं बल्कि उस रिश्ते का उत्सव है, जिसमें भाई अपनी बहन के सुख-दुख, सुरक्षा और सम्मान का वचन निभाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनों की मुस्कान ही समाज की समृद्धि का आधार है और हर भाई का यह कर्तव्य है कि वह अपने आचरण और कर्म से इस भावना को मजबूत बनाए।


शासन में संवेदना, त्यौहारों में अपनापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह परंपरा बनाई है कि प्रदेश का हर पर्व जनता के जीवन में नई उमंग और नई आशा लेकर आए। दीपावली, रक्षाबंधन, गोवर्धन पूजा और अब भाईदूज जैसे पर्व शासन के मानवीय स्वरूप का प्रतीक बन चुके हैं।


लाड़ली बहनें : सशक्त समाज की आधारशिला


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनें केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि परिवार और समाज की आत्मा हैं। लाड़ली बहना योजना ने बहनों को आत्मनिर्भर, जागरूक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाया है। अब तक इस योजना के अंतर्गत 44,917.92 करोड़ रूपये की राशि सीधे बहनों के खातों में पहुंचाई जा चुकी है, जो प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के प्रति स्नेह और सम्मान का जीवंत उदाहरण है।


मुख्यमंत्री निवास पर आने वाली लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर और विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल भी उपस्थित रहेंगे।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
किसानों को 0% ब्याज पर 3 लाख तक ऋण, अस्पतालों में बढ़ेगी बेड की संख्या, मोहन कैबिनेट में लिए गए ये बड़े फैसले
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक गुरूवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए सहकारी बैंकों के माध्यम से शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को अल्पावधि फसल ऋण दिये जाने की योजना को निरंतर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी। खरीफ 2025 सीजन की ड्यू डेट 28 मार्च, 2026 और रबी 2025-26 सीजन की ड्यू डेट 15 जून 2026 नियत की गयी है।
7 views • 29 minutes ago
Ramakant Shukla
मध्‍यप्रदेश भाजपा की नई टीम घोषित, 4 महामंत्री, 9 मंत्री, देखें पूरी लिस्‍ट
भाजपा की मध्यप्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें नौ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री और नौ मंत्री बनाए गए हैं। भाजपा महिला मोर्चा की लता वानखेड़े, राज्यसभा सदस्य सुमेर सोलंकी, इंदौर शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे को महामंत्री बनाया गया है।
7 views • 35 minutes ago
Ramakant Shukla
बहनों की मुस्कान ही सरकार की पूंजी है : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भाईदूज हमारी भारतीय संस्कृति की आत्मा है। यह पर्व भाई और बहन के सहोदर स्नेह, परस्पर अपनत्व का प्रतीक है। भाईदूज भाई-बहन के पवित्र बंधन के नैसर्गिक संरक्षण और पारिवारिक जीवन मूल्यों को मजबूत बनाता है।
23 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
2 चक्रवातीय घेरे एक्टिव, 28-29-30 अक्टूबर को ‘भारी बारिश’ का अलर्ट
सर्दी का सीजन चल रहा है और दीपावली भी बीत गई है, लेकिन मौसम से ठंडक गायब हो गई। बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस कारण रात में ठंडक गायब हो गई। दिनभर बादल छाने से अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई, लेकिन मौसम में उमस रही।
33 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
इस बार CBSE की तर्ज पर होगी MP बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा
परीक्षा में गड़बड़ी और नकल के मामलों को रोकने हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी होना जरूरी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल इसकी शुरुआत करने जा रहा है। अब तक केवल संवेदनशील केन्द्रों पर इसकी अनिवार्यता थी। फरवरी में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा होगी। इसके लिए परीक्षा केन्द्रों का तय होना है। इस बार केन्द्र CBSE की तर्ज पर होंगे।
60 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
IPS ट्रांसफर : आधी रात ADG और AIG रेंज के अफसर इधर से उधर
MP में देर रात आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। राज्य के 7 सीनियर ऑफिसर्स का ट्रांसफर कर दूसरी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी के तहत एडीजी और आईजी स्तर के अफसरों को अधर से उधर किया गया है।
35 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
भोपाल में बनेगी देश की पहली एयरो-डिस्मेंटल यूनिट
मप्र ऐसा राज्य है जो एयरोप्लेन डिस्मेंटल यूनिट (टियरडाउन यूनिट) स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जर्मनी की एक कंपनी से इसके लिए बातचीत चल रही है। यह यूनिट देश में एयरोप्लेन की कमी को दूर करने में अहम रोल अदा करेगी। भविष्य में मप्र को एयरोप्लेन का रख-रखाव, मरम्मत और ओवरहाल (एमआरओ) यूनिट भी मिल सकती है।
60 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
MP को एक और वंदेभारत की सौगात
मध्यप्रदेश पर रेल मंत्रालय मेहरबान है। प्रदेश को एक और वंदेभारत एक्सप्रेस मिल गई है। नई वंदेभारत दो राज्यों के आधा दर्जन बड़े शहरों को जोड़ेगी। रेलवे ने इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। यह वंदेभारत ट्रेन एमपी के विश्वविख्यात टूरिस्ट प्लेस खजुराहो से यूपी की शिव नगरी वाराणसी यानि बनारस तक चलेगी।
33 views • 5 hours ago
Ramakant Shukla
सीएम डॉ मोहन यादव ने भाई दूज की दी बधाई, कहा- भाई-बहन के मधुर संबंधों को प्रगाढ़ करता है यह पर्व
मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने भाई दूज की बधाई दी हैं। वहीं उन्होंने कहा कि भाई की प्रगति और लंबी आयु के लिए बहनों की कामना अमृत के समान है। यह पर्व भाई-बहन के मधुर संबंधों को प्रगाढ़ करता है।
25 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
दीपावली पर बुंदेलखंड को मिला वंदे भारत का तोहफा, खजुराहो–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की समय-सारिणी जारी
दीपावली के पावन अवसर पर बुंदेलखंड क्षेत्र को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी मिली है। खजुराहो से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
139 views • 8 hours ago
...