मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ग्रियू एनर्जी के CEO की मुलाक़ात, नर्मदापुरम में 3.0 गीगावॉट सोलर सेल यूनिट प्रस्तावित, 700 से अधिक रोजगार की संभावना
दुबई यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ग्रियू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ एवं निदेशक विनय ठडानी और प्रतिनिधियों ने मुलाक़ात की। बैठक में नर्मदापुरम जिले में प्रस्तावित 3.0 गीगावॉट क्षमता की सोलर सेल परियोजना के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली अनुकूल औद्योगिक सहायता पर विस्तार से चर्चा हुई। यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में प्रदेश की भागीदारी को सशक्त करेगी, बल्कि इससे 700 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावनाएं भी हैं।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 22 hours ago
24
0
...



दुबई यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ग्रियू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ एवं निदेशक विनय ठडानी और प्रतिनिधियों ने मुलाक़ात की। बैठक में नर्मदापुरम जिले में प्रस्तावित 3.0 गीगावॉट क्षमता की सोलर सेल परियोजना के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली अनुकूल औद्योगिक सहायता पर विस्तार से चर्चा हुई। यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में प्रदेश की भागीदारी को सशक्त करेगी, बल्कि इससे 700 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावनाएं भी हैं।

700 से अधिक रोजगार की संभावना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में हरित ऊर्जा परियोजनाओं को आवश्यक प्रोत्साहन देने और उद्योगों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। यह परियोजना राज्य के पर्यावरणीय लक्ष्यों को मजबूती देने के साथ-साथ स्थानीय आर्थिक विकास को भी गति प्रदान करेगी। बैठक में यह भी स्पष्ट हुआ कि मध्यप्रदेश सतत ऊर्जा नवाचार का एक उभरता हुआ केंद्र बनता जा रहा है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
भस्म आरती मे आज कुछ ऐसे सजे बाबा महाकाल
श्रावण मास के पावन अवसर पर मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष भस्म आरती का आयोजन किया गया। पंचमी तिथि पर बाबा महाकाल तड़के 3 बजे जागे और भक्तों को दिव्य दर्शन दिए। मंदिर में परंपरा के अनुसार सबसे पहले वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर चांदी के द्वार खोले गए, जिसके बाद गर्भगृह में विशेष पूजन-अर्चन के साथ भस्म आरती की गई।
26 views • 10 minutes ago
Sanjay Purohit
CM डॉ. यादव आज भारत मार्ट का करेंगे दौरा, MSME को बढ़ावा देने को लेकर भी होगी चर्चा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने दुबई दौरे के अंतिम दिन गुरुवार को भारत मार्ट जाएंगे, जहां एमएसएमई उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही दुबई की प्रमुख लॉजिस्टिक्स कंपनी डीपी वर्ल्ड के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। दुबई दौरे के बाद अब वे स्पेन रवाना होंगे, जहां वे 'ग्लोबल डायलॉग 2025' कार्यक्रम में भाग लेकर वैश्विक निवेशकों के साथ मध्यप्रदेश में उद्योग, तकनीक और रोजगार की संभावनाओं पर संवाद करेंगे।
31 views • 19 minutes ago
Sanjay Purohit
MP में 75 मिलियन डॉलर का स्टील प्लांट लगाएगा कोनेरिस ग्रुप, CM को दिया प्रस्ताव
एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के दूसरे दिन निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा की। मप्र में निवेश को लेकर दुबई के निवेशकों ने खासा उत्साह दिखाया। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर के निवेशकों और औद्योगिक समूहों से मध्यप्रदेश में बहु-क्षेत्रीय निवेश की संभावनाओं पर व्यापक और सकारात्मक संवाद हुआ।
36 views • 40 minutes ago
Sanjay Purohit
MP में जमीनों की धोखाधड़ी रोकने की बड़ी तैयारी, जल्द लागू होगा ये नया नियम
अवैध कॉलोनी पर रेरा पंजीयन क्रमांक का ब्रेक लगाने की तैयारी है। राजस्व विभाग जमीनों में धोखाधड़ी रोकने एक बार फिर से रजिस्ट्री में रेरा पंजीयन नंबर को अनिवार्य करने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। शासन से मंजूरी के बाद नोटिफिकेशन कर लागू कर दिया जाएगा।
42 views • 49 minutes ago
Sanjay Purohit
MP में ‘मूसलाधार बारिश’, 48 घंटे बाद कमजोर पड़ेगा सिस्टम
राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर में बारिश की गतिविधियां चल रही है। प्रदेश में रविवार को भी 20 से अधिक स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में भी अब तक सामान्य से 76 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है।
36 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
MP हाईकोर्ट की निगरानी में होगा सहारा की बेशकीमती जमीनों का सौदा
सहारा की 310 एकड़ बेशकीमती जमीन का औने-पौने दाम में सौदा करने के मामले की जांच अब हाईकोर्ट के निगरानी में होगी। इसके लिए शिकायतकर्ता आशुतोष मनु दीक्षित ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।
13 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
MPPSC का बड़ा फैसला, खत्म हुई EWS वर्ग की आयु-छूट
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को दी जा रही 5 साल की आयु सीमा छूट की सुविधा पूर्ण रूप से समाप्त कर दी है। यह फैसला मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में लिया गया है।
46 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
एमपी हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति, संजीव सचदेवा बनाए गए मुख्य न्यायाधीश
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। जस्टिस संजीव सचदेवा को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इस संबंध में केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा आधिकारिक आदेश (नोटिफिकेशन) जारी कर दिया गया है।
55 views • 3 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट विश्वविद्यालय को श्रेणी-1 की स्वायत्तता प्राप्त होने पर दी बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट विश्वविद्यालय को श्रेृणी‑1 की स्वायत्तता मिलने पर बधाई दी। यह विश्वविद्यालय की गुणवत्ता सुधार और उच्च शिक्षा सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है।
50 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अनुमान, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ में अलर्ट जारी
मध्यप्रदेश में इस समय मानसून पूरी सक्रियता के साथ प्रभावी है। बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश और बांग्लादेश से सटे क्षेत्रों में बने कम दबाव के सिस्टम के चलते प्रदेश में एक साथ तीन मौसम प्रणाली सक्रिय हो गई हैं।
52 views • 3 hours ago
...