30 जुलाई को श्रीहरिकोटा से होगा उपग्रह ‘निसार’ का प्रक्षेपण: इसरो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और नासा का संयुक्त मिशन ‘निसार’ उपग्रह 30 जुलाई को श्रीहरिकोटा से शाम 5 बजकर 40 मिनट पर लॉन्च होगा।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 22 जुलाई 2025
88
0
...

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और नासा का संयुक्त मिशन ‘निसार’ उपग्रह 30 जुलाई को श्रीहरिकोटा से शाम 5 बजकर 40 मिनट पर लॉन्च होगा। 1.5 बिलियन डॉलर का यह मिशन पृथ्वी की सतह की निगरानी में मददगार होगा। निसार उपग्रह हर 12 दिन में पृथ्वी की भूमि और बर्फीली सतहों को स्कैन करेगा और प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी में मदद करेगा। सोमवार को इसरो ने एक्स पर एक पोस्ट करके जानकारी दी कि नासा के साथ संयुक्त उपग्रह निसार का प्रक्षेपण करने के लिए तैयार हैं। 30 जुलाई, 2025 को भारतीय समयानुसार श्रीहरिकोटा से पहले संयुक्त पृथ्वी अवलोकन उपग्रह निसार का प्रक्षेपण किया जाएगा।


क्या करेगा निसार ?


उपग्रह निसार हर 12 दिनों में पूरे पृथ्वी को स्कैन करेगा और उच्च-रिजॉल्यूशन, सभी मौसमों और दिन-रात के आंकड़े प्रदान करेगा। यह पृथ्वी की सतह में सूक्ष्म परिवर्तनों का भी पता लगा सकता है। जैसे जमीन का विरूपण, बर्फ की चादर में बदलाव और वनस्पति की गतिशीलता। यह मिशन समुद्री बर्फ की निगरानी, जहाजों का पता लगाने, तूफान पर नजर रखने, मिट्टी की नमी में बदलाव, सतही जल मानचित्रण और आपदा प्रतिक्रिया सहित कई महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों में सहायक होगा।


इसरो ने कहा कि नासा, जेपीएल के बीच एक दशक से भी ज्यादा के सहयोग में एक मील का पत्थर साबित होगा। उल्लेखनीय है कि निसार उपग्रह दुनिया में अपनी तरह का पहला उपग्रह है जो प्रत्येक 12 दिनों पर समूची पृथ्वी की भूमि और बर्फीली सतहों को स्कैन करेगा। यह एक सेंटीमीटर स्तर तक की सटीक फोटो खींचने व प्रसारित करने में सक्षम है। इसमें नासा की तरफ से तैयार एल-बैंड और इसरो की ओर से विकसित एस-बैंड रडार लगाया गया है, जिन्हें विश्व में सबसे उन्नत माना जा रहा है।


रियल-टाइम निगरानी में करेगा मदद


यह तकनीक प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी विस्फोट, भूस्खलन और बाढ़ की रियल-टाइम निगरानी में मदद करेगा। इसलिए भी इसे भारत के लिए खास तौर पर उपयोगी माना जा रहा है। यह मिशन न केवल प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी और प्रबंधन में सहायक होगा बल्कि कृषि, जलवायु परिवर्तन और मिट्टी की नमी का सटीक अनुमान लगाने के लिए भी डाटा भेजेगा।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
मतदाता सूची में नाम जोड़ने या कटवाने के लिए अब भी एक माह का समय: चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने कहा है कि 1 अगस्त और 1 सितंबर के बीच राजनीतिक दल योग्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वा भी सकते हैं और अगर किसी का नाम गलती से जुड़ गया है तो उसे हटावा भी सकते हैं।
75 views • 15 hours ago
Richa Gupta
पासपोर्ट की नई रैंकिंग में भारत ने लगाई 8 अंकों की बड़ी छलांग
दुनियाभर के देशों के पासपोर्ट की नई रैंकिंग सामने आ गई है। पासपोर्ट इंडेक्स में भारत ने बड़ी छलांग लगाई है, जबकि पाकिस्तान का पासपोर्ट सबसे कमजोर पासपोर्ट्स में शामिल है।
72 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
UP: तालाब की खुदाई में मिला 300 साल पुराना पंचमुखी शिवलिंग, दर्शन के लिए उमड़े लोग
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक खास पुरातात्विक खोज हुई है। दातागंज तहसील के सराय पिपरिया गांव में एक तालाब की खुदाई के दौरान लगभग छह फीट नीचे एक पंचमुखी शिवलिंग मिला। यह शिवलिंग संगमरमर का बना हुआ है और खुदाई के वक्त बुलडोजर की मदद से यह ज़मीन से निकला।
109 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
भारत की बेटी ने फिर किया कमाल: मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025 बनीं 'विधु इशिका'
भारतीय मूल की विधु इशिका ने मिसेज अर्थ इंटरनेशनल 2025का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने इस जीत के साथ सिर्फ ताज ही नहीं पहना, बल्कि हर उस लड़की की उम्मीद को भी उड़ान दी है, जिसे कभी समाज ने यह कहकर रोका था कि वह कुछ नहीं कर सकती।
94 views • 18 hours ago
Richa Gupta
पालना योजना के तहत 14,599 क्रेच को मंजूरी, कामकाजी महिलाओं को राहत
महिला और बाल विकास मंत्रालय ने पालना योजना के तहत देशभर में 14,599 आंगनवाड़ी-कम-क्रेच (AWCCs) की स्थापना को मंजूरी दे दी है।
72 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में इस दिन चर्चा, क्या पीएम मोदी भी बोलेंगे?
संसद में अगले सप्ताह पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होने की संभावना है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में इस मुद्दे पर 16-16 घंटे की चर्चा होने की उम्मीद है। सरकार ने 21 जुलाई को कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में लोकसभा में इस मुद्दे पर 16 घंटे की चर्चा के लिए सहमति व्यक्त की थी।
79 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
तुम ब्रह्मपुत्र बांधो, हम चिकन नेक तक बिछाएंगे रेल – चीन-बांग्लादेश को नया जवाब देगा भारत
चीन ब्रह्मपुत्र नदी पर एक बड़ा बांध बना रहा है। इस बांध को लेकर जहां दुनिया भर के पर्यावरणविद् चिंता जता रहे हैं, तो वहीं भारत खुद इस बांध को लेकर टेंशन में है। भारत ने भी चीन को उसकी हैसियत बताने के लिए कमर कस ली है। भारत अब चीन की सीमा से सटे इलाकों तक एक रेल नेटवर्क बनाने जा रहा है।
65 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
तत्काल टिकट बुक करना होगा आसान! RailOne और Swarail ऐप्स से बुक करे फौरन मिलेगी सीट
भारत में ट्रेन से यात्रा करने वाले लोग जानते हैं कि तत्काल टिकट बुक करना किसी जंग से कम नहीं होता। जैसे ही सुबह 10 बजे IRCTC की Tatkal बुकिंग खुलती है, लाखों लोग एक साथ वेबसाइट या ऐप पर लॉग इन कर टिकट पाने की होड़ में लग जाते हैं।
70 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई विस्फोट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
11 जुलाई 2006 को मुंबई की लोकल ट्रेन में सात डिब्बों में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। इस भयानक हादसे में 189 लोग मारे गए और 824 से ज्यादा घायल हुए। यह घटना मुंबई और पूरे देश के लिए एक बड़ा सदमा थी।
70 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
रोजगार की रेस में टाटा, गूगल और इन्फोसिस ने मारी बाजी
टाटा समूह, गूगल इंडिया और इन्फोसिस देश के शीर्ष तीन सबसे आकर्षक नियोक्ता ब्रांड बनकर उभरे हैं। रैंडस्टैड एम्प्लॉयर ब्रांड रिसर्च 2025 की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक भारत का कार्यबल उद्देश्य संचालित रोजगार विकल्पों को प्राथमिकता दे रहा है।
43 views • 20 hours ago
...