


मोदी सरकार 3.0 में केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गिनती देश के वरिष्ठतम भाजपा नेताओं में होती है। वे मध्यप्रदेश में चार बार के मुख्यमंत्री, 6 बार के सांसद जो रहे हैं। इतने सीनियर युवा नेता शिवराज के दो पुत्र कार्तिकेय और कुणाल की इसी वर्ष शादी भी हो चुकी है। कुणाल और बहू रिद्धी जहां कूल नेचर के राजनीति से दूर रहने वाले जोड़े हैं। वहीं, कार्तिकेय और अमानत में राजनीतिक महात्वाकांक्षा साफ दिखती है। सोमवार को यह बात मध्यप्रदेश की जनता के बीच भी आ गई, जबकि बड़ी बहू अमानत बंसल ने सार्वजनिक मंच पर राजनीतिक तहलका मचा दिया।
अब राजनीति में आने की अटकलें तेज
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बहू अमानत की राजनीति में एंट्री को लेकर अटकलें तब तेज हो गई, जबकि वे सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले भेरूंदा में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर बोलने पहुंची। वे यहां पर अपने पति कार्तिकेय सिंह चौहान के साथ शामिल हुईं। वहां मौजूद लोगों ने कार्तिकेय सिंह चौहान और उनकी पत्नी अमानत का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान अमानत बंसल ने लोगों को संबोधित किया।
बहू संभाल सकती है विरासत
शिवराज सिंह चौहान की फैमिली में अभी दूसरी पीढ़ी की एंट्री नहीं हुई है। बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान राजनीति में सक्रिय जरूर हैं लेकिन टिकट की आस लंबा खींच रहा है। पिता की सीट पर कार्तिकेय सिंह चौहान लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं। टिकट न मिलने पर उनका दर्द भी छलका है। अब उन्होंने अपनी पत्नी अमानत बंसल को सियासी मंच पर उतार दिया है। ऐसे में अटकलें हैं कि जल्द ही अमानत बंसल पॉलिटिक्स मेंएंट्री मार सकती हैं।