Bill Gates: गेट्स ने अपने भारत दौरे से पहले की भारत की सराहना, देश को भविष्य के लिए बताया उम्मीद की किरण
Img Banner
profile
Administrator
Created AT: 23 फरवरी 2023
8041
0
...

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष बिल गेट्स (Bill Gates) अगले हफ्ते अपने भारत दौरे पर रहेंगे। अपनी यात्रा से पहले बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग "गेट्स नोट्स" में भारत को भविष्य के लिए उम्मीद की किरण बताया। गेट्स ने कहा कि भारत ने साबित कर दिया है कि वह बड़ी चुनौतियों से निपट सकता है।

बिल ने की भारत की सराहना

बिल गेट्स (Bill Gates) ने बुधवार को अपने ब्लॉग "गेट्स नोट्स" में कहा कि वह अगले हफ्ते भारत आ रहे हैं ताकि इनोवेटर्स और एंटरप्रेन्योर्स द्वारा किए जा रहे काम को देख सकें। उन्होंने अपने ब्लॉग ‘गेट्स नोट्स’ में कहा कि भारत भविष्य के लिए आशा देता है और यह साबित करता है कि देश बड़ी से बड़ी समस्याओं को एक बार में हल कर सकता है, भले ही दुनिया कई संकटों का सामना कर रही हो।

https://twitter.com/BillGates/status/1628487382742798337?s=20

गेट्स ने लिखा कि "भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है, वहां अधिकांश समस्याओं को बहुत बड़े पैमाने पर हल किए बिना पूरी तरीके से हल नहीं कर सकते और फिर भी भारत ने पोलियो और एचआईवी जैसी बड़ी समस्याओं का समाधान किया है। इतना ही नहीं भारत में गरीबी भी कमी हुई है और साथ ही साथ शिशु मृत्यु दर में भी कमी आई है। और स्वच्छता और वित्तीय सेवाओं तक आम लोगों की पहुंच में वृद्धि हुई है।”

Bill Gates का भारत दौड़ा

इसके साथ ही उन्होंने गेट्स फाउंडेशन की वर्तमान परियोजनाओं का उल्लेख भी किया, जिसमें जलवायु परिवर्तन के कारण चने के पौधों को खतरा भी शामिल है। बता दें कि गेट्स फाउंडेशन (bill and melinda gates foundation) ने आईएआरआई में शोधकर्ताओं के काम का समर्थन करने के लिए भारत के सार्वजनिक क्षेत्र और सीजीआईएआर संस्थानों के साथ हाथ मिलाया है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर बिल गेट्स के ब्लॉग को साझा किया है।

Read more: येदियुरप्पा ने लिया राजनीति से संन्यास, बोले –अंतिम सांस तक पार्टी के साथ

ये भी पढ़ें
Microsoft-Activision Blizzard deal: माइक्रोसोफ्ट की नई डील से गेमिंग की दुनिया में होंगे बड़े बदलाव, 150 मिलियन गेमर्स को पहुंचेगा फायदा
...

National

See all →
Sanjay Purohit
भारत बनेगा डाटा का 'ग्लोबल पावरहाउस', 2030 तक 5 गुना बढ़ जाएगी क्लाउड क्षमता
सरकार ने संसद में बताया कि भारत आने वाले वर्षों में डाटा का ‘ग्लोबल पावरहाउस’ बनने की ओर बढ़ रहा है। देश की क्लाउड डाटा सेंटर क्षमता 2030 तक मौजूदा स्तर से 4-5 गुना बढ़ने का अनुमान है।
98 views • 20 hours ago
Ramakant Shukla
शिमला में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार सुबह शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास किया। इसके बाद जेपी नड्डा अभिनंदन समारोह के लिए खुली गाड़ी में पीटरहॉफ, शिमला पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
116 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
भारतीयो को गूगल की सौगात, कोई भी हेडफोन लगाकर अब दूसरी भाषा बोलने वाले की समझ पाएगे लाइव बात
अब आप किसी भी हेडफोन को रियल टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस में बदल सकते हैं। किसी भी स्पीच या फिर बाचतीच को उसी समय अपनी भाषा में सुन सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल करना होगा। गूगल ट्रांसलेट ऐप में जेमिनी की क्षमताओं को जोड़ा गया है।
109 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
पूर्व कानून सचिव राजकुमार गोयल होंगे नए मुख्य सूचना आयुक्त! 8 नए सूचना आयुक्त भी नियुक्त हुए
पिछले लंबे समय से खाली चल रहे केंद्रीय सूचना आयोग और सूचना आयुक्तों के पदों पर नियुक्ति के लिए कवायद तेज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी की मीटिंग भी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व कानून और न्याय सचिव राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) चुना गया है।
135 views • 21 hours ago
Ramakant Shukla
संसद हमले की 24वीं बरसी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- ‘अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश की...’
संसद भवन पर हमले की शनिवार को 24वीं बरसी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि 13 दिसंबर 2001 को ‘लोकतंत्र के मंदिर' संसद भवन पर हुए कायराना आतंकी हमले को विफल कर माँ भारती के मान की रक्षा करने वाले वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि व शत-शत नमन
102 views • 23 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली में प्रदूषण के चलते फिर लागू हुआ GRAP-3, AQI 700 के पार
दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है और हालात चिंताजनक बने हुए हैं। राजधानी में अचानक प्रदूषण पीक पर पहुँचने के कारण CAQM (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) ने तत्काल प्रभाव से GRAP-3 लागू कर दिया है। यह फैसला 13 दिसंबर की सुबह लिया गया, जब दिल्ली में AQI 700 से 800 के बीच दर्ज किया गया।
59 views • 2025-12-13
Richa Gupta
नारियल किसानों की आय बढ़ेगी, कोपरा उत्पादन को मिलेगा प्रोत्साहन: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि नारियल किसानों की आय बढ़ाने और कोपरा उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए नई योजनाएं लागू की जाएंगी। इससे किसानों की आजीविका सुदृढ़ होगी और कृषि क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलेगा।
86 views • 2025-12-13
Richa Gupta
चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए स्पेशल रोल ऑब्जर्वर तैनात किए
चुनाव आयोग ने कई राज्यों में मतदाता सूची अद्यतन और पुनरीक्षण के लिए स्पेशल रोल ऑब्जर्वर नियुक्त किए। इस पहल से मतदाता सूची की सटीकता और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
79 views • 2025-12-13
Ramakant Shukla
केंद्र ने जनगणना 2027 के लिए ₹11,718 करोड़ मंजूर किए, पहली बार डिजिटली होगा सेंसस
देश में वर्ष 2027 में होने वाली जनगणना पहली बार पूरी तरह डिजिटल तरीके से की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ₹11,718.24 करोड़ की राशि को मंज़ूरी दी है।
82 views • 2025-12-13
Ramakant Shukla
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, मनरेगा का नाम बदला, अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना’
शुक्रवार को हुई मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया गया। बैठक में दुनिया की सबसे बड़ी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा का नाम बदलने को मंज़ूरी दी गई। अब यह योजना ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना’ के नाम से जानी जाएगी।
101 views • 2025-12-13
...