Maharashtra Election: प्रचार के दौरान नाना पटोले के बिगड़े बोल- 'फडणवीस की सत्ता की गर्मी निकालने का समय आ गया'
महाराष्ट्र में अगले हफ्ते एक चरण में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नान पटोले ने भाजपा को लेकर विवादित बयान दिया।
Img Banner
profile
payal trivedi
Created AT: 12 नवंबर 2024
7776
0
...
महाराष्ट्र में अगले हफ्ते एक चरण में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नान पटोले ने भाजपा को लेकर विवादित बयान दिया। अकोला में कांग्रेस उम्मीदवार साजिद खान पठान के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने भाजपा को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वह विवादों के घेरे में आ गए। उन्होंने कहा कि भाजपा को महाराष्ट्र से बाहर निकालने का समय आ गया है। कांग्रेस नेता ने राज्य के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि फडणवीस की सत्ता की गर्मी निकालने का भी समय आ गया है।

भाजपा को महाराष्ट्र से निकालने का समय आ गया: नाना पटोले

चुनाव प्रचार करते हुए कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा, "भाजपा को महाराष्ट्र से बाहर निकालने का समय आ गया है। झूठ का पुलिंदा लेकर सत्ता में आई इस पार्टी को अब उसकी जगह दिखाने का समय आ गया है। भाजपा वाले खुद को भगवान समझते हैं। दिल्ली वाले खुद को विश्वगुरु समझते हैं। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस खुद को भगवान समझते हैं। अब समय आ गया है कि इनकी सत्ता की गर्मी निकाल दी जाए और इन्हें इनकी जगह दिखा दी जाए।" कांग्रेस नेता नाना पटोले ने आगे कहा कि भाजपा की सोच मनुस्मृति से निकलती है। उन्होंने भाजपा पर लोगों को गरीब रखने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, "लाल रंग हिंदू धर्म में एक पवित्र रंग है, लेकिन भाजपा को लगता है कि इसका नक्सलवाद से संबंध है। एक नवविवाहिता लाल साड़ी पहनती है, उसका कुंकुन लाल है, इसका मतलब क्या यह है कि वह नक्सली है? कोई देवेंद्र फडणवीस को समझाए।"

अगले हफ्ते एक चरण में होगा चुनाव

बता दें कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Politics

See all →
Sanjay Purohit
BJP ने हेमंत खंडेलवाल को ही क्यों चुना? समझें 2028-29 चुनावी रणनीति के बड़े इशारे
मध्य प्रदेश भाजपा ने हेमंत खंडेलवाल को अपना नया प्रदेशाध्यक्ष बनाकर साफ कर दिया है कि पार्टी अब संगठन को जमीन से जोड़ने और आने वाले विधानसभा चुनाव 2028 और लोकसभा चुनावों 2029 की तैयारी में अभी से पूरे दमखम के साथ करने में जुट गई है।
133 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
खंडेलवाल के निर्विरोध निर्वाचन के सूत्रधार मोहन! जानिए किस मास्टर स्ट्रोक से CM ने बदले MP की सियासत के समीकरण
प्रदेश भाजपा ने हेमंत खंडेलवाल को अपना नया प्रदेशाध्यक्ष बनाकर साफ कर दिया है कि पार्टी अब संगठन को जमीन से जोड़ने और आने वाले विधानसभा चुनाव 2028 और लोकसभा चुनावों 2029 की तैयारी में अभी से पूरे दमखम के साथ करने में जुट गई है। हेमंत खंडेलवाल को यह जिम्मेदारी क्यों दी गई, इसके पीछे सिर्फ चेहरा बदलना ही एक वजह नहीं, बल्कि राजनीतिक संतुलन और रणनीति का बड़ा खेल है।
30 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
महाराष्ट्र की राजनीति में 20 साल बाद एक मंच पर साथ दिखेंगे उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 20 साल बाद एक साथ आ रहे हैं। दोनों नेता स्कूलों में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य करने के विरोध में 5 जुलाई को एक संयुक्त आंदोलन करेंगे।
61 views • 2025-06-28
Sanjay Purohit
क्या गुजरात में कांग्रेस की जमीन हथिया लेगी आप?
गुजरात उपचुनावों में आम आदमी पार्टी ने विसावदर में बड़ी जीत हासिल करके चौंका दिया है। राज्य में अपनी शक्ति बढ़ाने में जुटे कांग्रेस को गहरी निराशा हाथ लगी है। नतीजों के बाद चर्चा छिड़ी है कि दिल्ली गंवाने के बाद भी केजरीवाल की आप कैसे मजबूत होकर उभरी?
73 views • 2025-06-24
Sanjay Purohit
समाजवादी पार्टी का एक्शन, 3 बागी विधायकों को दिखाया बाहर का रास्ता
राज्यसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी का साथ देने के कारण और पार्टी विरोधी कार्य करने की वजह से समाजवादी पार्टी ने अपने तीन बागी विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. निष्कासित किए गए विधायकों में से अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडे शामिल हैं.
118 views • 2025-06-23
Sanjay Purohit
बिहार चुनाव 2025: सत्ता परिवर्तन की दस्तक या स्थायित्व की वापसी?
बिहार की राजनीति वर्ष 2025 के विधानसभा चुनावों की ओर तेज़ी से बढ़ रही है। राज्य में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहे हैं, जबकि महागठबंधन (राजद, कांग्रेस, वाम दल) उन्हें कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।
101 views • 2025-06-23
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश में कांग्रेस का निरंतर सिमटता जनाधार
मध्य प्रदेश, जो कभी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) का एक मजबूत गढ़ माना जाता था, आज उसके लिए एक चुनौतीपूर्ण राज्य बन गया है। पिछले कुछ दशकों में कांग्रेस का जनाधार राज्य में लगातार घटता जा रहा है, जिससे उसकी राजनीतिक पकड़ कमजोर हुई है।
89 views • 2025-06-21
Sanjay Purohit
चिराग पासवान का बिहार चुनाव लड़ने की बात करना सिर्फ एक दांव
जब चिराग पासवान के जीजा और जमुई सांसद अरुण भारती ने ये कहा कि चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ सकते हैं तो बिहार की सियासत में खलबली मच गई।
147 views • 2025-06-14
Sanjay Purohit
भाजपा तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी, राज्य कोर कमेटी की बैठक में शाह
अमित शाह ने भाजपा की राज्य कोर कमेटी की बैठक में डीएमके सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की जनता मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके सरकार के व्यापक भ्रष्टाचार से त्रस्त है।
210 views • 2025-06-09
Sanjay Purohit
क्या एनडीए का 'बिहार प्लान' लीक हो गया?
बिहार की राजनीति में एक चर्चा जोरों पर है। क्या NDA का 'बिहार प्लान' लीक हो गया है? या इसे जानबूझकर लीक किया गया है? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का एक चार्ट सियासी गलियारों में घूम रहा है।
274 views • 2025-06-08
...