Rajasthan Weather Update: प्रदेश के 17 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, दिन का तापमान औसत से नीचे
राजस्थान में आज (सोमवार) भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
Img Banner
profile
payal trivedi
Created AT: 14 अक्टूबर 2024
8204
0
...
Jaipur: राजस्थान में आज (सोमवार) भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। उदयपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान 4 इंच यानी 100 एमएम से ज्यादा बरसात दर्ज हुई। अक्टूबर महीने में सर्वाधिक बारिश का यह नया रिकॉर्ड बना है। इससे पहले उदयपुर में अक्टूबर में एक दिन में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 49.6 एमएम का है, जो साल 1983 और 2019 में दर्ज हुई थी। दिन का तापमान भी सामान्य से 8 डिग्री तक नीचे आ गया है। झालावाड़ के पनवाड़ की यह तस्वीर किसानों की पीड़ा बताने के लिए काफी है। रविवार को हुई बारिश और तेज हवाओं ने धान की फसल का कुछ ऐसा हाल किया है।

बारिश से 25% तक फसलें खराब

रविवार को उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा, चित्तौड़गढ़, टोंक, माउंट आबू में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा था। इससे दिन में ही हल्की ठंडक महसूस होने लगी थी। जालोर में सोमवार सुबह से बादल छाए हैं। यहां कल रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई थी। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है। फसलों की कटाई के बीच बारिश होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। टोंक में बारिश के कारण सरसों की बुवाई में देरी हो रही है। इस साल हुई अच्छी बारिश के बावजूद किसान समय पर बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। बांसवाड़ा में मानसून सीजन की विदाई के बाद हुई बारिश के कारण किसानों की सोयाबीन की फसल खराब हो गई है। बांसवाड़ा जिले में 90 फीसदी फसल नष्ट होने से किसान चिंतित हैं। झालावाड़ सहित तमाम जिलों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में करीब 25 फीसदी फसलें खराब हो गई हैं। तेज हवाओं से खेतों में फसलें आड़ी पड़ी हैं।

दिन में सर्दी का अहसास हुआ

राजस्थान में लगातार हो रही बारिश और बादल छाने से अब कोटा, उदयपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के शहरों में दिन का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। रविवार को दिन का सबसे कम तापमान उदयपुर में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ये बाड़मेर, फलोदी, जालोर के रात के न्यूनतम तापमान से भी कम था। इस कारण कल (रविवार) उदयपुर में लोगों को दिन में सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों ने 15 अक्टूबर तक दक्षिण राजस्थान में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

दिन का तापमान औसत से नीचे आया

जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग के जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से बादल छाने, कहीं-कहीं बारिश होने से अधिकतम तापमान औसत से नीचे आ गया। रविवार को अजमेर का अधिकतम तापमान 30.1 (औसत से 4.7 डिग्री नीचे) डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 26.7 (औसत से 8.2 डिग्री नीचे), जयपुर में 30 (औसत से 4.3 डिग्री नीचे), कोटा में 26.4 (औसत से 8.5 डिग्री नीचे), उदयपुर में 25.5 (औसत से 8.1 डिग्री नीचे), चित्तौड़गढ़ में 27.5 (औसत से 6.9 डिग्री नीचे) और जोधपुर में अधिकतम तापमान 31.6 (औसत से 4.7 डिग्री नीचे) डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Rajasthan

See all →
Sanjay Purohit
राजस्थान में है एक्टर धर्मेंद्र का मंदिर, इसकी कहानी भी है बेहद अनोखी
बॉलीवुड की शान रहे एक्टर धर्मेंद्र के निधन से उनके फैन्स को गहरा दुख लगा है. लोगों को अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके ही-मैन अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. इन्हीं में से धर्मेंद्र के एक फैन हैं, राजस्थान के प्रीतम कुमार सुथार. 63 साल के प्रीतम की दीवानगी धर्मेंद्र के लिए इतनी थी कि उन्होंने अपने फोटो स्टूडियो का नाम भी फेवरिट एक्टर के नाम पर रखा है.
223 views • 2025-11-26
Sanjay Purohit
रूस से देश लाया गया भारतीय छात्र अजीत का शव, अलवर में हुआ अंतिम संस्कार
रूस में पढ़ाई कर रहे राजस्थान के अलवर जिले के छात्र अजीत चौधरी का शव आज सुबह उनके पैतृक गांव लाया गया है। अजीत पिछले महीने 19 अक्तूबर से लापता थे और उनका शव 6 नवंबर को रूस के उफा शहर में व्हाइट रिवर के पास एक बांध में मिला था।
263 views • 2025-11-17
Ramakant Shukla
सवाई मानसिंह अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, 6 मरीजों की मौत
जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ICU वार्ड में सोमवार रात भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 6 गंभीर रूप से बीमार मरीजों की मौत हो गई है। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट थी, जो अचानक पूरे ICU में तेजी से फैल गई।
353 views • 2025-10-06
Sanjay Purohit
चलती ट्रेन से फरार हुई दुल्हनिया, पति ने कमर के ऊपर देख लिया था ये निशान
अजमेर में एक गिरोह के हाथों सिरोही का युवक ठगा गया। छत्तीसगढ़ से लाई दुल्हन की कमर पर जब पति की नजर पड़ी तो उसने सवाल पूछ लिया। हकीकत सामने आई। इसके बाद वडोदरा स्टेशन पर वहीं हुआ जिसका डर था।
533 views • 2025-09-09
Sanjay Purohit
क्या मोहन भागवत खत्म करवाएगे वसुंधरा का सियासी वनवास?
RSS प्रमुख मोहन भागवत से वसुंधरा राजे की हालिया मुलाकात को उनके 'वनवास' से वापसी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। मजबूत जनाधार, संघ से सुधरे रिश्ते और महिला नेतृत्व की जरूरत के चलते भाजपा में उनकी भूमिका फिर निर्णायक हो सकती है।
544 views • 2025-09-06
Sanjay Purohit
मोहन भागवत और वसुंधरा की मुलाकात के बाद अटकलों का बाजार गर्म, 20 मिनट तक चली बातचीत
जोधपुर प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ मुलाकात की। राजे की इस मुलाकात के बाद राजनीतिक अटकलों का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है।
634 views • 2025-09-03
Ramakant Shukla
राजस्थान में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
राजस्थान हाई कोर्ट ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को लेकर बड़ा निर्णय सुनाया है। कोर्ट के आदेश के बाद यह परीक्षा रद्द कर दी गई है। इस फैसले से राज्य सरकार को झटका लगा है। यह भर्ती सब-इंस्पेक्टर के 859 पदों के लिए की गई थी। परीक्षा में पेपर लीक और व्यापक स्तर पर गड़बड़ियों के आरोप सामने आए थे।
555 views • 2025-08-28
Ramakant Shukla
राजस्थान के दौसा में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप और ट्रेलर की टक्कर में 10 श्रद्धालुओं की मौत
राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन नेशनल हाईवे पर बापी के पास खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप में सवार 10 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
536 views • 2025-08-13
Sanjay Purohit
वसुंधरा के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने की पीएम मोदी से मुलाकात, सियासी हलचल तेज
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। करीब 40 मिनट चली इस मुलाकात में राज्य की विकास परियोजनाएं, संगठनात्मक फीडबैक और हालिया प्रशासनिक गतिविधियों पर चर्चा की गई।
627 views • 2025-07-30
Ramakant Shukla
झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश
राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मनोहरथाना ब्लॉक के पिपलोदी गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत अचानक गिर गई, जिसके साथ दीवार भी ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 7 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
569 views • 2025-07-25
...