- ये दिन महिलाओं के सम्मान में समर्पित है
- हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है
- ट्रैफिक व्यवस्था की कमान भी महिलाओं के हाथ में
विश्व आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। ये दिन महिलाओं के सम्मान में समर्पित है। महिलाओं को सम्मान देने और समाज में उनके प्रति बुरे रवैये के बदलाव के लक्ष्य से हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। सीएम शिवराज सिंह चौहान और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की महिलाओं और बेटियों को बधाई दी है। वहीं आज सीएम हाउस और सीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिला सुरक्षाकर्मी संभाल रही हैं। मुख्यमंत्री के कारकेट में आज सिर्फ महिलाएं रहेंगी। साथ ही एमपी के सभी जिलों में ट्रैफिक व्यवस्था की कमान भी महिलाओं के हाथ में है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिला दिवस पर बधाई देते हुए ट्वीट किया।
यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः।
यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः।
महिला दिवस पर आप सब को शुभकामनाएं। इस महान दिन पर हम सभी मिलकर महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराएं एवं उन्हें सशक्त बनाने का संकल्प लें।
कमलनाथ ने भी महिला दिवस की शुभकामना देते हुए लिखा कि- आज भी आवश्यकता है महिलाओं के उत्थान , उनके अधिकारो को सुरक्षित रखने व उनको बराबरी के साथ खड़ा रखने के कार्य को और आगे बढ़ाने की…अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर समस्त नारीशक्ति को प्रणाम।
लड़की हूं, लड़ सकती हूं, मैं कुछ भी कर सकती हूं।
ये भी पढ़े-
महिला दिवस के मौके पर सीएम शिवराज की सुरक्षा में महिलाओं की रही तैनाती